Practice the latest Economy & Business MCQ in Hindi 2026-27 in Hindi based on the new syllabus. Boost your exam preprations with updated objective questions and answers. Start now!
1) हॉल ही में भारत किस देश के साथ वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को CAD 70 बिलियन तक बढ़ाने का साझा लक्ष्य रखा है?
A. कनाडा
B. इटली
C. जापान
D. जर्मनी
Answer: A
Explanation: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की कनाड़ा की यात्रा के दौरान प्रथम भारत-कनाडा आर्थिक एवं वित्तीय वार्ता के तहत टोरंटो में अपने समक्षण फ्रांसुआ-फिलिप शैम्पेन के बीच हुई वार्ता में दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को CAD 70 बिलियन तक बढ़ाने का साझा लक्ष्य रखा है। इसकी लक्ष्य को हैदराबाद हाउस में आयोजित 'वार्षिक विदेश कार्यालय परामर्श' (FOC) में इसे पुन: दोहराया गया।
2) हॉल ही में किस डिजिटल भुगतान कंपनी ने फीचर फोन यूजर्स के लिए “UPI 123Pay” लॉन्च किया है?
A. पेटीएम
B. गूगल पे
C. एयरटेल पे
D. फोन पे
Answer: D
Explanation: भारत की प्रमुख डिजिटल भुगतान कंपनी PhonePe ने डिजिटल भुगतान को केवल स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं तक सीमित न रखते हुए PhonePe ने फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए UPI 123Pay सेवा पेश की है। इसका प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण और कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में Internet connection के बिना भी UPI payments किए जा सकें। PhonePe के अनुसार इसकी तकनीक SMS-based architecture पर आधारित है, जिससे सीमित 2G connectivity वाले क्षेत्रों में भी भुगतान संभव हो सकेगा।
3) हॉल ही में किस राज्य में स्थित 'मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र' में एशिया का सबसे बड़ा साबुन का कारखाना स्थापित किया गया है?
A. मध्यप्रदेश
B. उत्तरप्रदेश
C. राजस्थान
D. गुजरात
Answer: A
Explanation: मध्यप्रदेश के भिंड जिलें स्थित मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र' में एशिया का सबसे बड़ा साबुन का कारखाना स्थापित किया गया है। साबनु का यह कारखाना 'गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक््टस लिमिटेड' की विशाल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। इस औद्योगिक क्षेत्र से मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में रोजगार सृजन के अवसर और मेक इन एमपी को बढावा दिया जाएगा।
4) हॉल ही में भारत का पहला AI पेमेंट फाउंडेशन मॉडल 'वल्कन' (Vulcan) किस पेमेंट गेटवे प्लेटफॉर्म द्वारा लॉन्च किया गया है?
A. Google Pay
B. Patym
C. Phone Pay
D. Razorpay
Answer: D
Explanation: भारत की प्रमुख ऑनलाइन पेमेंट गेटवे 'रेज़रपे' (Razorpay) द्वारा भारत का पहला ट्रांसफार्मर AI पेमेंट फाउंडेशन मॉडल 'वल्कन' (Vulcan) लॉन्च किया गया है। यह मॉडल विशेष रूप से डिजिटल पेमेंट्स और फिनटेक सेक्टर के लिए डिजाइन किया गया है। इस डिजिटल पेमेंट मॉडल को 'रेज़रपे' द्वारा NVIDIA और अमेज़न बेव सर्विसेज (AWS) के सहयोग से विकसित किया गया है।
5) हॉल ही में किस देश के इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम 'FAVARA' के साथ UPI क्रांस-बॉर्डर पेमेंट कॉरिडोर शुरू हुआ है?
A. मालदीव
B. पाकिस्तान
C. नेपाल
D. अफगानिस्तान
Answer: A
Explanation: भारत और मालदीव के बीच FAVARA-UPI क्रांस-बॉर्डर पेमेंट कॉरिडोर शुरू किया गया है। जिसके तहत मालदीव के नागरिक और वहां रहने वाले भारतीय अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप से P2P (person to Person) रेमिटेंस ट्रांसफर मॉडल के तहत भारत में यूपीआई से जुडे़ बैंक खातों में रियल-टाइम पैसे भेज सकते है। इस प्रोजेक्ट को मालदीव मॉनेटरी अथॉरिटी , रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड के सहयोग से विकसित किया गया है।
6) हॉल ही में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किस मूल्य के 'पॉलीमर नोटों' के परीक्षण को मंजूरी प्रदान की गई है?
A. रू 10 और रू 20
B. रू 50 और रू 100
C. रू 200 और रू 500
D. रू 10 और रू 50
Answer: A
Explanation: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रू10 और रू20 मूल्यवर्ग के पॉलीमर बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी प्रदान की गई है। RBI द्वारा रू 10 के कुल 100 करोड़ और रू 20 के कुल 100 करोड़ पॉलीमर नोटों का ट्रायल किया जाएगा। इस परीक्षण के तहत इन पॉलीमर नोटों को विभिन्न भौगोलिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों में इसको परखना और जीवनकाल का आकलन करना है।
7) हॉल ही में भारत, WTO की मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते को स्वीकार करने वाला कौन सा नंबर का देश बना है?
A. 115वां
B. 123वां
C. 131वां
D. 155वां
Answer: B
Explanation: भारत ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) के मत्स्य पालन संधि के तहत मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते (Agreement on Fisheries Subsidies ) को आधिकारिक रूप से स्वीकार करने वाला दुनिया का 123वां देश बन गया है। इस समझौते को जून 2022 में जिनेवा में आयोजित WTO के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से अपनाया गया था।
8) हॉल ही में RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को किस देश के फेडरल रिजर्व टास्क फोर्स में नियुक्त किए गए है?
A. जर्मनी
B. फ्रांस
C. रूस
D. संयुक्त राज्य अमेरिका
Answer: D
Explanation: संयुक्त राज्य अमेरिका के अंतर्गत गठित US फेडरल टास्क फोर्स मे RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को नियुक्त किया गया है। यह 5 सदस्यी हाई लेवल रिव्यू टास्क फोर्स अमेरिका की मॉनेटरी पॉलिसी के स्ट्रक्चर को एनालायज करेगी। इस टास्क ग्रुप में भारतीय मूल के अर्थशास्त्री राज चेट्टी इस टास्क फोर्स को लीड करेगे, वहीं भारतीय मूल की आशा शर्मा (माइक्रोसाफ्ट में कार्यकारी उपाध्यक्ष) इस टास्क फोर्स के प्रोडक्टिविटी पर काम करेंगी।
9) हॉल ही में भारत और किस देश के बीच 'व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता' (CETA) आधिकारिक रूप से लागू हुआ है?
A. न्यूजीलैंड
B. यूनाइटेड किंगडम
C. ब्राजील
D. ऑस्ट्रेलिया
Answer: B
Explanation: भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच 15 जुलाई 2026 को व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता' (CETA) आधिकारिक रूप से लागू हुआ है। इस ऐतिहासिक समझौते को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 24 जुलाई 2025 को यूके के बकिंघमशायर पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर किया था। यह समझौता लागू होने के बाद भारत से यूके जाने वाले 99% उत्पादों को शून्य आयात शुल्क का लाभ मिलेगा। व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता' (CETA) के साथ 'सामाजिक सुरक्षा समझौता' (DCC) भी 15 जुलाई 2026 से लागू हो गया है।
10) हॉल ही में UNCTAD द्वारा जारी विश्व निवेश रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारत FDI Inflow में किस स्थान पर रहा है?
A. 15वां
B. 11वां
C. 23वां
D. 26वां
Answer: B
Explanation: संयुक्त राष्ट्र के UNCTAD द्वारा जारी विश्व निवेश रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारत 2025 में FDI Inflow के मामलें में दुनिया में 11वां स्थान सबसे बड़ा FDI प्राप्तकर्ता देश बना है। 2024 की तुलना में भारत ने 02 स्थान की बढ़त दर्ज की है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की मेक इन इंडिया, पीएलआई स्कीम, स्टार्टअप इंडिया और ईज ऑफ डूइंज बिजनेस सुधार ने एफडीआई के मामलें में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
The educational content published on All Current Affairs is prepared using information from official Government websites, PIB, NCERT, SCERT, NIOS, Government notifications, reports, Acts, Gazette publications, standard textbooks, and reputed newspapers. Readers are advised to verify important information from the respective official sources before relying on it.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.