Practice the latest Summits MCQs in Hindi 2026-27 in Hindi based on the new syllabus. Boost your exam preprations with updated objective questions and answers. Start now!
1) हॉल ही में भारत की अध्यक्षता में BRICS उद्योग और व्यापार मंत्रियों की बैठक की मेजबानी किस शहर द्वारा की गई है?
A. इंदौर
B. जयपुर
C. बेगलुरू
D. मुंबई
Answer: B
Explanation: भारत की अध्यक्षता में 10वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों और 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में राजस्थान के जयपुर में दिनांक 06-07 अगस्त 2026 को आयोजित की गई। इस बैठक का आधिकारिक नाम 'शेरपा और सोस-शेरपा बैठक या ब्रिक्स संपर्क समूह व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर बैठक है। इस बैठक में MSME क्षेत्र के सशक्तिकरण, ग्लोबल वैल्यू चेन और आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ बनाना और Strategy for BRICS Economic Partnership 2030 की दूरगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।
2) हॉल ही में BRICS सदस्य देशों के बीच BRICS Payment Task Force की 6वीं बैठक किस देश की अध्यक्षता में आयोजित की गई?
A. रूस
B. चीन
C. भारत
D. दक्षिण अफ्रीका
Answer: C
Explanation: भारत की अध्यक्षता में BRICS सदस्य देशों के बीच BRICS Payment Task Force (BPTF) की 6वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच स्थानीय मुद्राओं में व्यापारिक भुगतान को बढ़ावा देना है, साथ ही भारत के UPI जैसे डिजिटल भुगतान तंत्रों को ब्रिक्स देशों के पेमेंट नेटवर्क के साथ जोड़ना है। इस बैठक का संचालन भारतीय रिवर्ज बैंक और भारत सरकार की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है।
3) हॉल ही में दूसरे राष्ट्रीय बंदरगाह सुरक्ष सम्मेलन 2026 का आयोजन कहां किया गया है?
A. बेंगलुरू
B. लखनऊ
C. नई दिल्ली
D. मुंबई
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली में दूसरे राष्ट्रीय बंदरगाह सुरक्ष सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय पोर्ट, शिपिंग और जहाजरानी मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल द्वारा की गई है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत की समुद्री सुरक्षा को मजबूत बनाना, तकनीक आधारित साइबर सुरक्षा, र्स्माट पोर्ट और विभिन्न समुद्री एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करना है।
4) हॉल ही में 13वीं BRICS शिक्षा मंत्रियों की बैठक (BRICS Education Minister's Meeting) किस शहर में आयोजित की गई है ?
A. कोच्चि
B. जयपुर
C. कोलकाता
D. भुवनेश्वर
Answer: D
Explanation: भारत की BRICS अध्यक्षता 2026 के तहत 13वीं BRICS शिक्षा मंत्रियों की बैठक (BRICS Education Minister's Meeting) ओडि़शा के भुवनेश्वर में आयोजित की गई। इस समिट का आयोजन 05 अगस्त से 07 अगस्त 2026 तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के ब्रिक्स देशों के शिक्षा मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इस सम्मेलन में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा, कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा व प्रशिक्षण, अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप, पारंपरिक एवं स्वदेशी ज्ञान प्रणाली पर ध्यान केंद्रित किया गया।
5) हॉल ही में BRICS संस्कृति सम्मेन 2026 किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?
A. रॉची
B. जयपुर
C. भोपाल
D. देहरादून
Answer: C
Explanation: भारत की BRICS अध्यक्षता 2026 के तहत मध्यप्रदेश के भोपाल में 05 अगस्त से 08 अगस्त 2026 तक 'BRICS संस्कृति सम्मेन 2026' का आयोजन किया जा रहा। यह सम्मेलन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सभी ब्रिक्स सदस्य देशें के संस्कृति मंत्रियों एवं प्रतिनिधि बैठक में भाग ले रहे है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों, विरासत संरक्षण, और रचनात्मक अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है।
6) हॉल ही में किस संस्थान में 'हैंडलूम टेक्नोलॉजी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (CoE-HT) का उद्घाटन किया गया है?
A. DRDO
B. IISC बेंगलुरू
C. IIT Delhi
D. IIT मुंबई
Answer: C
Explanation: दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के परिसर में 'हैंडलूम टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (CoE-HT) का उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा किया गया है। इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य भारत की समृद्ध पारंपरिक बुनाई विरासत को आधुनिक शोध, लूम आधुनिकीकरण, एआई और डिजीटल तकनीकों से जोड़कर हथकरघा के क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना है।
7) हॉल ही में BRICS देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (NSO) के प्रमुखों की बैठक किस शहर में आयोजित की गई ?
A. बेंगलुरू
B. लखनऊ
C. नई दिल्ली
D. भोपाल
Answer: B
Explanation: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत की अध्यक्षता में 18वें BRICS देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (NSO) के प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ब्रिक्स देशों के सांख्यिकी कार्यालयों के प्रमुख और प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। यह बैठक 03 -04 अगस्त 2026 को भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसका मुख्य विषय 'Quality Statistics as Driver of Change" रखा गया है।
8) हॉल ही में भारत-उज्बेकिस्तान बिजनेस फोरम' 2026 की बैठक किस शहर में आयोजित की गई?
A. बेंगलुरू
B. लखनऊ
C. नई दिल्ली
D. मुंबई
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली में 03 अगस्त 2026 को भारत-उज्बेकिस्तान बिजनेस फोरम' 2026 की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, और उज्बेकिस्तान के निवेश, उद्योग और व्यापार मंत्री लजीज कुद्रातोव ने भाग लिया। इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने अगले 03 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 03 बिलियन डालर तक करने का लक्ष्य रखा है, इसके साथ भारत-उज्बेकिस्तान 'मुक्त व्यापार समझौता' (FTA) पर विचार शुरू करने का फैसला किया है।
9) हॉल ही में हुई घोषणा के अनुसार 10वां इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?
A. इंदौर
B. बेंगलुरू
C. नई दिल्ली
D. मुंबई
Answer: C
Explanation: एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल टेक्नोलॉजी और टेलीकॉम फोरम 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के 10वें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा। यह टेक्नोलॉजी समिट 07 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली के यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेन्शन एंड एक्सपों सेंटर) में आयोजित किया जाएगा। इस समिट का आयोजन भारत सरकार के दूरसंचार विभाग और सेल्यूलर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा किया जाता है। 10वें सस्करण के थीम का अनावरण केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया, इस बार की थीम "Scale Without Boundaries" रखी गई है।
10) हॉल ही में 'कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस 2026' किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?
A. जयपुर
B. नई दिल्ली
C. सोनीपत
D. इंदौर
Answer: A
Explanation: राजस्थान के जयपुर में कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस 2026' (Commonwealth Peace Mediation Conference) का आयोजन किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के कॉन्फ्रेंस का आयोजन 31 जुलाई से 02 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य कॉमनवेल्थ देशों के बीच शांति, सहयोग और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढावा देना है। इस बैठक की थीम "Peace Mediation and the Rule of Law" रखी गई है।
The educational content published on All Current Affairs is prepared using information from official Government websites, PIB, NCERT, SCERT, NIOS, Government notifications, reports, Acts, Gazette publications, standard textbooks, and reputed newspapers. Readers are advised to verify important information from the respective official sources before relying on it.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.