Practice the latest SCIENCE & TECHNOLOGY MCQs in Hindi 2026-27 in Hindi based on the new syllabus. Boost your exam preprations with updated objective questions and answers. Start now!
1) हॉल ही में दुनिया का पहला 'अर्टिफिशियल एनर्जी आइलैंड' किस देश में बनाया जा रहा है?
A. जर्मनी
B. बेल्जियम
C. इंडोनेशिया
D. ग्रीनलैंड
Answer: B
Explanation: बेल्जियम के द्वारा दुनिया का पहला 'अर्टिफिशियल एनर्जी आइलैंड' 'प्रिंसेस एलिजाबेथ आईलैंड' में बनाया जा रहा है। यह कृत्रिम द्वीप उत्तर सागर में बेल्जियम तट के लगभग 45 किलोमीटर दूर बनाया जा रहा है। यह अर्टिफिशियल एनर्जी आइलैंड, समुद्र में स्थित पवन फर्मो से उत्पन्न होने वाली लगभग 3.5 GW बिजली को एकत्र करेगा और उसे बेल्जियम के भू-भाग तक पहुचाएगा। इसके अलावा यह एनर्जी द्वीप यूके और डेनमार्क जैसे देशें को अंतर्राष्ट्रीय ग्रिड कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा।
2) हॉल ही में किस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनी द्वारा नया AI मॉडल 'Astra' लॉन्च किया गया है?
A. Google
B. Claude AI
C. OpenAI
D. Deep Seek
Answer: C
Explanation: अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनी 'OpenAI' द्वारा नया AI मॉडल 'Astra' लॉन्च किया गया है। GPT-6 Astra (OpenAI) मॉडल कंम्प्यूटर और ब्राउज़र पर जटिल कार्यो को बेहद तेजी से और सटीकता के साथ कर सकता है। इस मॉडल को जटिल 'End to End' कार्यो और एजेंटिक वर्कफ्लों के लिए डिजाइन किया गया है।
3) हॉल ही में किस प्रौद्योगिकी कंपनी ने कृषि क्षेत्र के लिए भारत केंद्रित AI मॉडल "ALU और AMED" विकसित किया है?
A. Google
B. Claude AI
C. OpenAI
D. Deep Seek
Answer: A
Explanation: वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने अपनी रिसर्च इकाई Google DeepMind के माध्यम से भारत की कृषि व्यावस्था पर केंद्रित AI मॉडल "ALU और AMED" विकसित किया है। ALU ( एग्रीकल्चरल लैंडस्केप अंडरस्टैंडिंग) मॉडल खेतों की भौगोलिक सीमाओं, खेतों में मौजूद पेड़ो और जल निकायो की पहचान करता है वहीं AMED (एग्रीकल्चरल मॉनिटरिंग एंड इवेंट डिटेक्शन) ALU मॉडल के साथ मिलकर खेतों की गतिविधियों की निगरानी में काम करता है।
4) हॉल ही में किस डिफेंस र्स्टाटअप द्वारा विकसित 'आहुति MK-II' ड्रोन ने भारत के सबसे तेज मल्टी रोटर UAV का रिकार्ड बनाया है?
A. गुरूड़ एयरोस्पेस
B. स्काईरूट एयरोस्पेस
C. पिक्सल
D. अपोलो डायनमिक्स
Answer: D
Explanation: हैदराबाद आधारित रक्षा तकनीक र्स्टाटअप 'अपोलो डायनामिक्स' द्वारा विकसित 'आहुति MK-II' ड्रोन ने भारत के सबसे तेज मल्टी रोटर अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) का रिकार्ड बनाया है। आहुति MK-II' ड्रोन को एक इंटरसेप्टर के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसका मुख्य काम दुश्मन के लो-कॉस्ट ड्रोन ओर लोइटरिंग म्यूनिशन को हवा में जाकर नष्ट करना है। इस मल्टी रोटर ड्रोन ने लगभग 498 किमी./घंटा की स्पीड हासिल कर 'इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स' में नाम दर्ज किया है।
5) हाल ही में किससे द्वारा भारत के पहले “Green Forge” Complex का उद्घाटन पंजाब के मोहाली में किया गया है?
A. अमित शाह
B. नरेंद्र मोदी
C. जितेंद्र सिंह
D. अश्विनी वैष्णव
Answer: C
Explanation: भारत में कृषि जैव-प्रौद्योगिकी से जुड़े अनुसंधान को नई दिशा देने के उद्देश्य से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पंजाब के मोहाली स्थित BRIC-NABI (National Agri-food & Biomanufacturing Institute) में “Green Forge” Complex का उद्घाटन किया। यह सुविधा नियंत्रित पर्यावरण में पौधों और फसलों पर वैज्ञानिक परीक्षण करने में मदद करेगी। यह सुविधा BioE3—Biotechnology for Economy, Environment and Employment पहल से भी जुड़ी है। विशेष रूप से GM Crops से संबंधित अनुसंधान में ऐसी नियंत्रित सुविधाएं काफी उपयोगी होती हैं।
6) हाल ही में ISRO द्वारा जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से काम करने वाला भारत के किस पहले इमेजिंग सैटेलाइट को GSLV-F17 रॉकेट से लॉन्च किया गया है?
A. EOS-04
B. EOS-05
C. EOS-06
D. EOS-07
Answer: B
Explanation: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इसरो जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से काम करने वाला भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 को GSLV-F17 रॉकेट से लॉन्च किया है। EOS-05 भारत का पहला ऐसा इमेजिंग अर्थ-ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है, जिसे Geosynchronous Orbit से पृथ्वी के अवलोकन के लिए डिजाइन किया गया है। GSLV-F17, GSLV की 19वीं उड़ान है। GSLV भारत के भारी उपग्रहों को उच्च कक्षाओं तक पहुंचाने के लिए विकसित प्रमुख प्रक्षेपण यान है।मिशन में EOS-05 को Sub-Geosynchronous Transfer Orbit (Sub-GTO) में स्थापित किया गया।
7) हॉल ही में भारतीय वायु सेना ने किस स्वदेशी रूप से विकसित लॉन्च रेंज ग्लाइड बम (LRGB) का सफल परीक्षण किया है?
A. LRGB गौरव
B. LGB गौतम
C. LRGB खंगतक-243
D. LGB सुदर्शन
Answer: C
Explanation: भारतीय रक्षा अनुसंधान परिषद (DRDO) और भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के तहत विकसित लॉन्च रेंज ग्लाइड बम (LRGB) 'खंगतक-243' का भारतीय वायुसेना द्वारा सफल परीक्षण किया गया है। खंगतक-243' एक स्टैंड ऑफ हथियार है जो उन्नत सैटेलाइट नेविगेशन और जड़त्वीय नेविगेशन प्रणाली के संयोजन से अपनी पंखों की मदद से लंबी दूर तय करते हुए पिन प्वांइंट सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदने में सक्षम बनाता है।
8) हॉल ही में किस देश द्वारा 'GJ-21' स्टील्थ अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) ड्रोन कैरियर का सफल परीक्षण किया गया है?
A. अमेरिका
B. चीन
C. जापान
D. रूस
Answer: B
Explanation: चीन ने दुनिया के पहले इलेक्ट्रोमैग्निक कैटापल्ट ड्रोन कैरियर GJ-21' स्टील्थ अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) का सफल परीक्षण किया गया है, जो इलेक्ट्रोमैग्निक एयरक्राफ्ट लॉन्च सिस्टम (EMALS) से लैस है। GJ-21' स्टील्थ अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) चीन के लोकप्रिय GJ-11 का नौसैनिक संस्करण है। इस ड्रोन कैरियर को चीन के 40 हजार टन वजनी युद्धपोत 'सिचुआन (Type 076) से संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
9) हॉल ही में किसके द्वारा 'Q-VIKRAM, Q5 MAHASETU समेत 14 स्वदेशी क्वांटम-सुरिक्षत उत्पादों ' का अनावरण किया गया है?
A. DRDO
B. IIT मद्रास
C. C-DOT
D. C-DAC
Answer: C
Explanation: भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत दूरसंचार प्रौद्योगिकी विकास केंद्र C-DOT (Centre for Development of Telematics) द्वारा Q-AKSHAY, Q-SETU, Q-MAHASETU, Q-AMOGH, Q-VIKRAM. Q-PARAKRAM, Q-DARSHAN, Q-VACHAN, Q-RAQSHAK, Q-VAAYU और Q- VAJRA1000 समेत कुल 14 स्वदेशी क्वांटम-सुरिक्षत उत्पादों '(Quantum Security Products) का अनावरण किया गया है। इनका अनावरण C-DOT द्वारा अपने 43वें स्थापना दिवस 31 अगस्त 2026 के अवसर पर किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य देश के नेटवर्क सुरक्षा को मजबूत करना है।
10) हॉल ही में किस राज्य में भारत का पहला समर्पित 'क्वांटम और AI यूनिवर्सिटी कैंपस' स्थापित किया जाएगा?
A. कर्नाटक
B. गुजरात
C. उत्तरप्रदेश
D. आंध्रप्रदेश
Answer: D
Explanation: आंध्रप्रदेश के अमरावती स्थित विश्वविद्यालय परिसर में भारत का पहला समर्पित 'क्वांटम और AI यूनिवर्सिटी कैंपस' स्थापित किया जा रहा है। इस संस्थान की स्थापना भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) के तहत स्वायत्त निकाय 'राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) द्वारा किया जा रहा है। इस AI यूनिवर्सिटी कैंपस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंम्प्यूटिंग, मशीन लर्निंग, चिप डिजाइन, डेटा सांइस और सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन के क्षेत्रों पर कोर्स कराए जाएंगे।
The educational content published on All Current Affairs is prepared using information from official Government websites, PIB, NCERT, SCERT, NIOS, Government notifications, reports, Acts, Gazette publications, standard textbooks, and reputed newspapers. Readers are advised to verify important information from the respective official sources before relying on it.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.