Practice the latest Current Affairs MCQ in Hindi 2026-27 in Hindi based on the new syllabus. Boost your exam preprations with updated objective questions and answers. Start now!
1) हॉल ही में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन कहां किया गया, जहाँ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुरस्कार प्रदान किया है?
A. मध्यप्रदेश
B. राजस्थान
C. पश्चिम बंगाल
D. गुजरात
Answer: D
Explanation: गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया (एकता नगर) में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के प्रांगण में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 2024 की भारतीय फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया। इस समारोह को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना के तहत आयोजित किया। दिग्गज कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके 5 दशक से अधिक के योगदान के लिए 2024 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवार्ड आर्टिकल 370 को मिला, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड (संयुक्त रूप से) कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) & ममूटी (भ्रमयुगम) को मिला, वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड यामी गौतम को आर्टिकल 370 के लिए मिला।
2) हॉल ही में 'वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) के ग्लोबल कंजर्वेशन कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किस शहर में किया गया है?
A. हैदराबाद
B. मुंबई
C. नई दिल्ली
D. जयपुर
Answer: D
Explanation: राजस्थान के जयपुर में वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) के ग्लोबल कंजर्वेशन कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा किया गया है। इस सम्मेलन में दुनिया भर के 200 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और पर्यावण विशेषज्ञों ने भाग लिया है। वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) वन्यजीव और पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 29 अप्रैल 1961 को हुई , इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के ग्लैंड में स्थित है।
3) हॉल ही में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 9वें 'इंडिया इंटरनेशनल वॉटर वीक 2026' का आयोजन कहां किया जा रहा है?
A. कोच्चि
B. कोलकाता
C. नई दिल्ली
D. जयपुर
Answer: C
Explanation: केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, द्वारा नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 22 से 26 सितंबर 2026 तक 9वें 'इंडिया इंटरनेशनल वॉटर वीक' (IIWW 2026) का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की मुख्य थीम (विषय) "Climate Resilient Water Management" है। जिसका उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा किया गया है। इस आयोजन में नीदरलैंड और जर्मनी अंतरराष्ट्रीय साझेदार देश के रूप में भाग ले रहे हैं और भारत के 14 राज्य और 6 केंद्रीय मंत्रालय व विभाग इसमें सह-भागीदार हैं। यह आयोजन जल संरक्षण, स्थायी प्रबंधन और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए यह एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच है।
4) हॉल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में 'प्लेटफ़ॉर्म प्राइस 2026' जीतने वाली फ़िल्म 'अंग' का संबंध किस पूर्वोत्तर राज्य से है?
A. मणिपुर
B. नागालैंड
C. त्रिपुरा
D. मिजोरम
Answer: B
Explanation: टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2026 में प्रतिष्ठित 'प्लेटफ़ॉर्म प्राइस' (Platform Prize) जीतने वाली फ़िल्म 'Angh' का संबंध भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड (Nagaland) से है। TIFF प्लेटफ़ॉर्म प्राइस जीतने के कारण 'Angh' को 2027 के एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars) में Best International Feature Film की श्रेणी में सीधे विचारणीय (Direct Eligibility) होने का रास्ता मिल गया है। यह इस साल भारत की ओर से ऑस्कर में जाने वाली दूसरी फिल्म बन गई है, इससे पहले मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को भारत की ओर से आधिकारिक इंट्री मिली है। इस फ़िल्म की कहानी 1960 के दशक के नागालैंड (भारत-म्यांमार सीमा के पास) में सेट है। यह नागालैंड की कोन्याक (Konyak) जनजाति की संस्कृति, परंपराओं और एक अमेरिकी मिशनरी के आगमन के बाद आ रहे सामाजिक-सांस्कृतिक बदलावों को दर्शाती है।
5) हॉल ही में भारत और किस देश के मध्य द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX-26 विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया है?
A. जापान
B. श्रीलंका
C. इंडोनेशिया
D. थाईलैंड
Answer: B
Explanation: भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं के बीच आयोजित SLINEX (Sri Lanka-India Naval Exercise) एक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है। इस अभ्यास का आयोजन विशाखापत्तनम में किया गया। यह नौसैन्य अभ्यास दो मुख्य चरणों में आयोजित किया जाता है, हार्बर चरण जो विशाखापत्तनम बंदरगाह पर आयोजित हुआ। इसमें पेशेवर बातचीत, विषय वस्तु विशेषज्ञों का आदान-प्रदान, क्रॉस-डेक दौरे, खेल गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होते हैं। समुद्री चरण (Sea Phase) बंगाल की खाड़ी में आयोजित होता है, इसमें सतह और वायु-विरोधी गोलाबारी अभ्यास, सीमैनशिप अभ्यास, हेलीकॉप्टर संचालन और जटिल समुद्री युद्धाभ्यास शामिल होते हैं।
6) हॉल ही में 'अंतर्राष्ट्रीय शंति दिवस' (International Day of Peace) कब मनाया गया है?
A. 20 सितंबर
B. 21 सितंबर
C. 22 सितंबर
D. 23 सितंबर
Answer: B
Explanation: संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1981 में पारित प्रस्ताव के बाद, वर्ष 1982 से प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय शंति दिवस' (International Day of Peace) के रूप में मनाया गया है। इस वर्ष के दिवस की आधिकारिक थीम 'Invest in Peace: For Everyone, Everywhere, Every Day" रखी गई है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पूरे विश्व में शांति, अहिंसा, आपसी सद्भाव और युद्धविराम को बढावा देना है।
7) हॉल ही में एस. कन्नन और जी. राजारमन द्वारा सह-लिखित पुस्तक "Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting" का विमोचन किसने किया है?
A. डॉ. पी. टी. उषा
B. द्रौपदी मुर्मू
C. सी.पी. राधाकृष्णन
D. अमित शाह
Answer: A
Explanation: नई दिल्ली में वरिष्ठ खेल पत्रकार एस. कन्नन और जी. राजारमन द्वारा सह-लिखित पुस्तक "Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting" का विमोचन भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष डॉ. पी. टी. उषा द्वारा किया गया। यह पुस्तक भारत के दिग्गज निशानेबाज़ और कोच जसपाल राणा की जीवनी और 1990 के दशक में भारतीय शूटिंग परिदृश्य पर केंद्रित है, जब इस खेल को भारत में सीमित संसाधन और कम पहचान मिलती थी। जसपाल राणा ने एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में कई स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय निशानेबाज़ी को एक नई पहचान दिलाई।
8) हॉल ही में एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में देश के लिए पहला कांस्य पदक किसने जीता है?
A. पूजा तोमर
B. ऋतु फोगाट
C. सुचिका तारियाल
D. अंजन भुल्लर
Answer: C
Explanation: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) स्पर्धा में भारत के लिए पहला ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता है। सेमीफाइनल में सुचिका का मुकाबला सिंगापुर की हुई हून टीओ से हुआ से हुआ, जहां तकनीकी और निर्णय के आधार पर सिंगापुर की फाइटर को विजेता घोषित कर दिया गया। हरियाणा के रोहतक की रहने वाली 36 वर्षीय सुचिका ने केवल MMA ही नहीं, बल्कि जूडो, जिउ-जित्सु (Ju-Jitsu) और कुराश जैसे कई कॉम्बैट स्पोर्ट्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और वह 8 बार की नेशनल जूडो चैंपियन रह चुकी हैं।
9) हॉल ही में किस महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में स्वर्ण पदक जीत लिया है?
A. भारत
B. श्रीलंका
C. जापान
D. पाकिस्तान
Answer: A
Explanation: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों से हराकर स्वर्ण अपने नाम किया। एशियन गेम्स 2026 में भारत का यह पहला गोल्ड मेडल है। भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में लगातार अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता है इससे पहले 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में भी श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था। इस मैच के दौरान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4,000 रन की साझेदारी पूरी करने वाली पहली जोड़ी बनीं। साथ ही मंधाना ने अपने करियर में 11,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए।
10) हॉल ही में किस राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना शुरू की गई है?
A. गुजरात
B. मध्यप्रदेश
C. राजस्थान
D. उत्तरप्रदेश
Answer: D
Explanation: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के लघु और सीमांत किसानों को सस्ती ब्याज दर पर दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराना है। किसान इस ऋण का उपयोग सिंचाई सुविधाएं विकसित करने, कृषि यंत्रीकरण (ट्रैक्टर/उपकरण खरीदने), खेत के विकास और कृषि से जुड़े सहायक व्यवसायों (पशुपालन, डेयरी आदि) के लिए कर सकते हैं।
The educational content published on All Current Affairs is prepared using information from official Government websites, PIB, NCERT, SCERT, NIOS, Government notifications, reports, Acts, Gazette publications, standard textbooks, and reputed newspapers. Readers are advised to verify important information from the respective official sources before relying on it.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.