Practice the latest Books Authors MCQ in Hindi 2026-27 in Hindi based on the new syllabus. Boost your exam preprations with updated objective questions and answers. Start now!
1) हॉल ही में एस. कन्नन और जी. राजारमन द्वारा सह-लिखित पुस्तक "Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting" का विमोचन किसने किया है?
A. डॉ. पी. टी. उषा
B. द्रौपदी मुर्मू
C. सी.पी. राधाकृष्णन
D. अमित शाह
Answer: A
Explanation: नई दिल्ली में वरिष्ठ खेल पत्रकार एस. कन्नन और जी. राजारमन द्वारा सह-लिखित पुस्तक "Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting" का विमोचन भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष डॉ. पी. टी. उषा द्वारा किया गया। यह पुस्तक भारत के दिग्गज निशानेबाज़ और कोच जसपाल राणा की जीवनी और 1990 के दशक में भारतीय शूटिंग परिदृश्य पर केंद्रित है, जब इस खेल को भारत में सीमित संसाधन और कम पहचान मिलती थी। जसपाल राणा ने एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में कई स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय निशानेबाज़ी को एक नई पहचान दिलाई।
2) हॉल ही में किसके द्वारा लिखित पुस्तक 'कहो कालिदास' का विमोचन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा किया गया है?
A. सुमन शर्मा
B. सुधा मूर्ति
C. युगल जोशी
D. अमिताभ सिन्हा
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के समवेत सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लेखक युगल जोशी द्वारा लिखित पुस्तक 'कहो कालिदास!' का विमोचन केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा किया गया है। यह पुस्तक महाकवि कालिदास के जीवन, उनकी सोच, व्यक्तिगत एवं रचनात्मक जीवन की अनदेखी परतों और उनकी रचनाओं पर आधारित है।
3) हॉल ही में किसके द्वारा लिखित पुस्तक 'संकल्प से सिद्धि का मोदी युग' का विमोचन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा किया गया?
A. स्मृति ईरानी
B. जे.पी. नड्डा
C. घनश्याम तिवारी
D. भूपेंद्र यादव
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली के उपराष्ट्रपति भवन में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक 'संकल्प से सिद्धि का मोदी युग' का विमोचन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा किया गया है। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 12 वर्षो के कार्यकाल में भारत की प्रशासनिक और वैचारिक यात्रा का विवरण दिया गया है। इस पुस्तक में 'विकसित भारत @2047' के विजन को भी जोड़ा गया है।
4) हॉल ही में खबरों में रही 'Belonging - A Journey of Love' पुस्तक किसका आधिकारिक संस्मरण है ?
A. सोनिया गांधी
B. डॉ मनमोहन सिंह
C. मेनका गांधी
D. नरेंद्र मोदी
Answer: A
Explanation: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के जीवन पर आधारित आधिकारिक संस्मरण Belonging - A Journey of Love' का प्रकाशन किया गया है। इस पुस्तक का प्रकाशन प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पब्लिशिंग हाउस अल्फ्रेड ए. नोफ द्वारा किया गया है। इस 544 पन्नों की पुस्तक में सोनिया गांधी के निजी और राजनीतिक जीवन का विवरण है। यह पुस्तक भारत में आए सामाजिक-राजनीतिक बदलावों का एक आंतरिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है।
5) हॉल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसके द्वारा लिखित आत्मकथा "Triumph of the Indian Republic" का विमोचन किया?
A. द्रौपदी मुर्मू
B. रामनाथ कोविंद
C. शशि थरूर
D. पीयूष गोयल
Answer: B
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के 14वें राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा लिखित आत्मकथा "Triumph of the Indian Republic: My Life, My Struggle" विमोचन किया गया है। इस पुस्तक में उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष और उनकी उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया है, कि किस तरह कानपुर देहात के छोटे से गांव के साधारण से परिवार से संबंध रखने वाले , पहले बिहार के राज्यपाल और बाद में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति के जीवन यात्रा को दर्शाता है।
6) हॉल ही में किसके द्वारा 'द वॉयस ऑफ जस्टिस- जस्टिस गवई स्पीक्स' पुस्तक का विमोचन किया गया है?
A. अमित शाह
B. जस्टिस सूर्यकांत
C. सी.पी. राधाकृष्णन
D. अर्जुन राम मेघवाल
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने 'द वॉयस ऑफ जस्टिस- जस्टिस गवई स्पीक्स' (The Voice of Justice- Justice Gavai Speaks' पुस्तक का विमोचन किया गया है। यह पुस्तक भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवाई के विचारों का संकलन है। इस पुस्तक का संपादक प्रो. एस. शिवकुमार ने किया है।
7) हॉल ही में उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने 'संस्कृत रत्न भंडर': भाओवैयार इतिब्रिट्टो' नामक पुस्तक का विमोचन कहां किया गया है?
A. लखनऊ
B. इंदौर
C. नई दिल्ली
D. मुंबई
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने 'संस्कृत रत्न भंडर': भाओवैयार इतिब्रिट्टो' नामक पुस्तक का विमोचन किया गया है। यह पुस्तक भवाईया लोक परंपरा पर आधारित है, जिसके लेखक डॉ जयंत कुमार रॉय और श्रीमती संगीता रॉय है।
8) हॉल ही में किसके द्वारा लिखित पुस्तक "CBN@361 Degrees- Polymath" का विमोचन किया गया है?
A. एस. श्रीनिवास प्रसाद
B. के.वी. सत्यनारायण
C. एन.च्रदबाबू नायडू
D. रेखा पारिख
Answer: A
Explanation: सिंगापुर में आयोजित 'काकतीय सांस्कृतिक संघ' द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चद्रबाबू नायडू ने वरिष्ठ पत्रकार और 'रेपटीकोसम' के मुख्य संपादक शाखामुरू श्रीनिवास प्रसाद द्वारा लिखित पुस्तक "CBN@361 Degrees- Polymath" का विमोचन किया गया है। यह पुस्तक एन. चंद्रबाबू नायडू की नेतृत्व शैली, नीतिगत निर्णयो और दूरदर्शी सोच का विश्लेषण करती है। इस पुस्तक का अंग्रेजी अनुवाद IAS के.वी. सत्यनारायण (सेवानिवृत्त) द्वारा किया गया है।
9) हॉल ही में किसके द्वारा लिखित पुस्तक 'द सेकेंड ऑर्बिट' (The Second Orbit) का विमोचन किया गया है?
A. डॉ एस. सोमनाथ
B. डॉ के. सिवान
C. शुभांशु शुक्ला
D. डॉ वी. नारायणन
Answer: C
Explanation: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला द्वारा लिखित पुस्तक "The Second Orbit: Belief of a Man Dreams of 1.4 Billion Hearts" का विमोचन किया गया है। यह पुस्तक में गुप्र कैप्टन शुभांशु शुक्ला का संस्मरण है, जिसमें उन्होंने अंतरिक्ष यात्री बनने के कडे़ सफर, अंतरिक्ष चयन प्रक्रिया, सालों की कठिन ट्रेनिंग, International Space Station के अपने अनुभव को साझा किया है। शुभांशु शुक्ला जून 2025 में NASA के Axiom-4 मिशन के तहत International Space Station (ISS) का दौरा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने है। उनके इस विशेष योगदान के लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च शांति कालीन वीरता पुरस्कार 'अशोक चक्र' से सम्मानित किया गया है।
10) हॉल ही में किसके द्वारा लिखित पुस्तक 'When Audit Matters" का विमोचन किया गया है?
A. पीयूष गोयल
B. राघव चड्डा
C. विनोद राय
D. पी.चिदंबरम
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान पूर्व CAG विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक "When Audit Matters: CAG Interventions That made a Difference" का विमोचन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा किया गया। इस पुस्तक में कई अनुभवी सरकारी ऑडिटरों और विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए विश्लेषणात्मक और First Hand Accounts शामिल है।
The educational content published on All Current Affairs is prepared using information from official Government websites, PIB, NCERT, SCERT, NIOS, Government notifications, reports, Acts, Gazette publications, standard textbooks, and reputed newspapers. Readers are advised to verify important information from the respective official sources before relying on it.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.