Arattai और WhatsApp दोनों ही मैसेजिंग ऐप है, लेकिन Arattai भारतीय कंपनी Zoho द्वारा विकसित मेड इन इंडिया ऐप है, जो विशेष रूप से भारत के लिए डिजाइन किया गया है, Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्‍बू (Sridhar Vembu) है, जबकि WhatsApp एक वैश्विक ऐप है, जो Meta कंपनी के अधीन है। Arattai एक महत्‍वाकांक्षी और दिलचस्‍प कदम है – ‘’स्‍वदेशी मैसेजिंग ऐप’’ के रूप में, यह WhatsApp को टक्‍कर देने की कोशिश कर रहा है। वर्तमान समय में बदलाव की शुरूआत मात्र है।

भारत में अरट्टै (Arattai) की बढ़ती लोकप्रियता का कारण :

Arattai की लोकप्रियता में हालिया उछाल के पीछे कई कारण है जो भारतीय यूजर्स की प्रा‍थमिकताओं में बदलाव का संकेत देते है।

  1. विशेष भारत केंद्रित पहल : सरकारी प्रोत्‍साहन और ‘मेड़ इन इंडिया’ टैग ने उन यूजर्स को आकर्षित किया है जो भारतीय उत्‍पादों को प्राथमिकता देना चाहते है। जिसके कारण Arattai को सरकार और जनता में सकारात्‍मक स्‍वीकृति मिल रही है।
  2. सुरक्षा और गोप‍नीयता : Zoho द्वारा डेटा भारत में ही स्‍टोर होने की गारंटी प्राइवेसी को लेकर जागरूक यूजर्स के लिए बड़ा आकर्षण है। इसके अतिरिक्‍त End to End एन्क्रिप्‍शन रहेगा जो यूजर्स की चैट और कॉल को सुरक्षित बनाता है।
  3. विशेष फीचर्स: यूजर डेटा का Monetisation न करने की जोहो की नीति एक स्‍वच्‍छ और विज्ञापन मुक्‍त यूजर अनुभव प्रदान करती है।

भारत में संभावित प्रभाव और चुनौतियॉ:-

  1. Arattai की प्राइवेसी-केंद्रित मार्केटिंग से WhatsApp पर दबाव बढेगा कि वह अपनी डेटा सुरक्षा नीतियों को लेकर अधिक पारदर्शिता दिखाए और भारतीय यूजर्स की चिंताओं को गंभीरता से ले अन्‍यथा, वह इस बाजार में पिछड सकता है।
  2. Arattai के विशेष फीचर्स जैसे Meeting और Pockets भारतीय यूजर्स की जरूरत के प्रति Arattai की सकारात्‍मकता दर्शाता है।
  3. Arattai का डिजाइन काफी यूनिक है जो इसे भारत के ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र सभी को जोड़ता है। यह WhatsApp की तुलना में कई फीचर्स Optimized कर सकता है।
  4. Arattai को वर्तमान चुनौती बडे उपयोगकर्ता बेस वाला नेटवर्क प्रदान करना है, जो WhatsApp ने करोडो यूजर्स के बीच एक मानक सेट कर चुका है। इसके अतिरिक्‍त अचानक उपयोगकर्ताओं की वृद्धि को संभालना आसान नहीं है, जिससे Arattai को सर्वर, नेटवर्क और बैंडविड्थ आदि को भी मजबूत करना होगा।
  5. WhatsApp की तुलना में Arattai कम डेटा और कम मेमोरी खर्च करता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों एवं स्‍लो नेटवर्क क्षेत्र मे भी लोकप्रियता बढ़ रही है।

WhatsApp पर प्रभाव :

  1. बाजार में WhatsApp की पकड़ अभी मजबूत है, लेकिन वर्तमान में Arattai की बढ़ती लोकप्रियता ने भारतीय यूजर्स के बीच लोकर विकल्‍प को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
  2. Arattai ने पिछले कुछ दिनों में 3000 से बढ़कर लगभग 3,50,000 दैनिक यूजर्स तक की रिकार्डतोड़ ग्रोथ दर्ज की है, जिससे ऐप स्‍टोर में यह WhatsApp को पीछे छोड़ चुका है।
  3. WhatsApp को अब पहले की तुलना में बड़ा प्रतिद्वंदी मिला है, जिससे उसे डेटा प्राइवेसी और नवाचार पर पहले से ज्‍यादा ध्‍यान देना पडेगा।
  4. Arattai की भारत में सफलता से यह स्‍पष्‍ट है कि ‘मेड इन इंडिया’ टेक्‍नोलॉजी को जनता अपना रही है, जिससे WhatsApp को अपने यूजर बेस का भरोसा बनाए रखने और उनके प्‍लेटफार्म पर टिके रहने के लिए अधिक मेहनत करना पड़ेगा।

#News #whatsappvsarattai #currentaffairs #allcurrentaffairs