21) हॉल ही में 'वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) के ग्लोबल कंजर्वेशन कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किस शहर में किया गया है?
A. हैदराबाद
B. मुंबई
C. नई दिल्ली
D. जयपुर
Answer: D
Explanation: राजस्थान के जयपुर में वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) के ग्लोबल कंजर्वेशन कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा किया गया है। इस सम्मेलन में दुनिया भर के 200 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और पर्यावण विशेषज्ञों ने भाग लिया है। वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) वन्यजीव और पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 29 अप्रैल 1961 को हुई , इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के ग्लैंड में स्थित है।
22) हॉल ही में भारत के किस पहले स्वदेशी बहु-उद्देशीय पोत (MPV) को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है?
A. INS समर्थक
B. INS मछलीपट्टनम
C. INS त्रिवेंद्र
D. INS विक्रांत
Answer: A
Explanation: लार्सन एंड टुब्रो (L&T) द्वारा कट्टुपल्ली शिपयार्ड चेन्नई में निर्मित भारत के पहले स्वदेशी बहु-उद्देशीय पोत (MPV) INS समर्थक को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित इस MPV पोत में 75% से अधिक स्वदेशी उपकरण और सामग्री का उपयोग किया गया है। यह पोत स्वदेशी रूप से विकसित नौसैनिक हथियारों, सोनार प्रणालियों, टॉरपीडो और सेंसरों को समुद्री परीक्षण के लिए एक समर्पित जहाज के रूप में कार्य करेगा। इस Multi Purpose Vessel (MPV) की कुल लंबाई 107 मीटर, चौडाई 17 मीटर और वजन 3750 टन है।
23) हॉल ही में किसके द्वारा 'Q-VIKRAM, Q5 MAHASETU समेत 14 स्वदेशी क्वांटम-सुरिक्षत उत्पादों ' का अनावरण किया गया है?
A. DRDO
B. IIT मद्रास
C. C-DOT
D. C-DAC
Answer: C
Explanation: भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत दूरसंचार प्रौद्योगिकी विकास केंद्र C-DOT (Centre for Development of Telematics) द्वारा Q-AKSHAY, Q-SETU, Q-MAHASETU, Q-AMOGH, Q-VIKRAM. Q-PARAKRAM, Q-DARSHAN, Q-VACHAN, Q-RAQSHAK, Q-VAAYU और Q- VAJRA1000 समेत कुल 14 स्वदेशी क्वांटम-सुरिक्षत उत्पादों '(Quantum Security Products) का अनावरण किया गया है। इनका अनावरण C-DOT द्वारा अपने 43वें स्थापना दिवस 31 अगस्त 2026 के अवसर पर किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य देश के नेटवर्क सुरक्षा को मजबूत करना है।
24) हॉल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में किस शहर ने 10 लाख+ आबादी श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?
A. इंदौर
B. जबलुपर
C. नई दिल्ली
D. लखनऊ
Answer: D
Explanation: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के इंदिरा पर्यावरण भवन में आयोजित स्वच्छ वायु दिवस समारोह के अवसर पर जारी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में उत्तरप्रदेश के लखनऊ शहर ने 10 लाख+ आबादी श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वहीं इसी श्रेणी में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर ने दूसरा स्थान और जबलपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 07 सितंबर को 'नीले आकाश के लिए स्वच्छ वायु का अंतर्राष्ट्रीय दिवस' के अवसर पर प्रदान किया जाता है।
25) हॉल ही में द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को किस प्राचीन भारतीय ग्रंथ का रूसी अनुवाद उपहार में दिया?
A. अर्थशास्त्र
B. तिरुक्कुरल
C. पंचतंत्र
D. भगवद्गीता
Answer: B
Explanation: नई दिल्ली में BRICS 2026 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान उन्हें प्रसिद्ध तमिल ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद उपहार में दिया। प्रधानमंत्री द्वारा इसका रूसी अनुवाद भेंट करना भारत की समृद्ध साहित्यिक परंपरा और भारत-रूस सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है। तिरुक्कुरल तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना है। इसमें कुल 1,330 दोहे हैं, जिन्हें 133 अध्यायों में व्यवस्थित किया गया है। इसकी विषयवस्तु मुख्य रूप से अरम (सदाचार), पोरुल (धन/शासन) और इनबम (प्रेम) से संबंधित है।
26) हॉल ही में तीन दिवसीय ग्लोबल ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 (Global Dryland Congress 2026) का आयोजन कहां किया गया?
A. मुंबई
B. पटना
C. नई दिल्ली
D. जयपुर
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (NASC) में तीन दिवसीय ग्लोबल ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 (Global Dryland Congress 2026) का आयोजन 10 से 12 सितंबर 2026 के बीच संपन्न हुआ। इस वैश्विक सम्मेलन का उद्देश्य जलवायु परिवर्तनशीलता, भूमि क्षरण और जल संकट से जूझ रहे शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों की कृषि को टिकाऊ, उत्पादक और जलवायु-अनुकूल बनाना था। यह सम्मेलन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय Transforming Dryland Agriculture with South–South Cooperation रखा गया था।
27) हॉल ही में भारत में 'प्रोजेक्ट चीता' ने 04 साल पूरे कर लिए, इसकी शुरुआत किस राज्य के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से की गई थी?
A. गुजरात
B. मध्यप्रदेश
C. राजस्थान
D. अरुणाचल प्रदेश
Answer: B
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रोजेक्ट चीता' की औपचारिक शुरुआत 17 सितंबर 2022 मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को छोड़कर की गई थी। इस आधार पर 17 सितंबर 2026 को भारत में 'प्रोजेक्ट चीता' ने सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस परियोजना के तहत चीतों को दो चरणों में लाया गया था—सितंबर 2022 में नामीबिया से 8 चीते और फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना से 12 चीते। सफल प्रजनन संरक्षण प्रयासों, नए शावकों के जन्म और सतत निगरानी के परिणामस्वरूप भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 52 हो गई है। भारत के मध्यप्रदेश प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में सबसे अधिक 49 चीते और गांधी सागर अभयारण्य में 03 चीते है।
28) हॉल ही में किस देश के दिग्गज फुटबॉलर और कप्तान लियोनेल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है?
A. ब्राजील
B. बेलारूस
C. स्पेन
D. अर्जेंटिना
Answer: D
Explanation: विश्व के दिग्गज फुटबॉलरों में से एक और अर्जेंटिना के कप्तान लियोनेल मेसी ने अपने 21 सॉल के ऐतिहासिक फुटबॉल करियर से आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा की है। लियोनेल मेसी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल करियर में कुल 207 मैच खेले, जिनमें कुल 125 गोल किए और अर्जेंटिना के सर्वकालिक टॉप स्कोरर रहे। इसके अतिरिक्त मेसी ने 06 फुटबॉल विश्वकप खेले जिसमें 03 बार फाइनल में रहे, साथ ही 2022 का फीफा विश्वकप भी जीता। लियोनेल मेसी अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बावजूद वह क्लब खेलना जारी रखेंगे।
29) हॉल ही में कौन अंतर्राष्ट्रीय एंडोडॉन्टिक संघ (IFEA) के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय और दूसरे एशियाई दंत चिकित्सक बने है?
A. डॉ अनिल कोहली
B. डॉ निशा गर्ग
C. डौ गोपीचंद पारमिशेट्टी
D. डॉ वी. गोपीकृष्णा
Answer: D
Explanation: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित 15वें विश्व एंडोडॉन्टिक कांग्रेस के दौरान डॉ वी. गोपीकृष्ण ने आधिकारिक तौर पर IFEA के वैश्विक अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है। वह अंतर्राष्ट्रीय एंडोडॉन्टिक संघ (International Federation of Endodontic Associations- IFEA) के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय और दूसरे एशियाई दंत चिकित्सक है। वे दुनिया के 49 से अधिक देशों के राष्ट्रीय एंडोडॉन्टिक निकायों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन IFEA के बैश्विक अध्यक्ष बन गए है।
30) हॉल ही में किस प्रौद्योगिकी कंपनी ने कृषि क्षेत्र के लिए भारत केंद्रित AI मॉडल "ALU और AMED" विकसित किया है?
A. Google
B. Claude AI
C. OpenAI
D. Deep Seek
Answer: A
Explanation: वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने अपनी रिसर्च इकाई Google DeepMind के माध्यम से भारत की कृषि व्यावस्था पर केंद्रित AI मॉडल "ALU और AMED" विकसित किया है। ALU ( एग्रीकल्चरल लैंडस्केप अंडरस्टैंडिंग) मॉडल खेतों की भौगोलिक सीमाओं, खेतों में मौजूद पेड़ो और जल निकायो की पहचान करता है वहीं AMED (एग्रीकल्चरल मॉनिटरिंग एंड इवेंट डिटेक्शन) ALU मॉडल के साथ मिलकर खेतों की गतिविधियों की निगरानी में काम करता है।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply