11) हॉल ही में द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को किस प्राचीन भारतीय ग्रंथ का रूसी अनुवाद उपहार में दिया?
A. अर्थशास्त्र
B. तिरुक्कुरल
C. पंचतंत्र
D. भगवद्गीता
Answer: B
Explanation: नई दिल्ली में BRICS 2026 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान उन्हें प्रसिद्ध तमिल ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद उपहार में दिया। प्रधानमंत्री द्वारा इसका रूसी अनुवाद भेंट करना भारत की समृद्ध साहित्यिक परंपरा और भारत-रूस सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है। तिरुक्कुरल तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना है। इसमें कुल 1,330 दोहे हैं, जिन्हें 133 अध्यायों में व्यवस्थित किया गया है। इसकी विषयवस्तु मुख्य रूप से अरम (सदाचार), पोरुल (धन/शासन) और इनबम (प्रेम) से संबंधित है।
12) हॉल ही में तीन दिवसीय ग्लोबल ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 (Global Dryland Congress 2026) का आयोजन कहां किया गया?
A. मुंबई
B. पटना
C. नई दिल्ली
D. जयपुर
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (NASC) में तीन दिवसीय ग्लोबल ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 (Global Dryland Congress 2026) का आयोजन 10 से 12 सितंबर 2026 के बीच संपन्न हुआ। इस वैश्विक सम्मेलन का उद्देश्य जलवायु परिवर्तनशीलता, भूमि क्षरण और जल संकट से जूझ रहे शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों की कृषि को टिकाऊ, उत्पादक और जलवायु-अनुकूल बनाना था। यह सम्मेलन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय Transforming Dryland Agriculture with South–South Cooperation रखा गया था।
13) हॉल ही में भारत में 'प्रोजेक्ट चीता' ने 04 साल पूरे कर लिए, इसकी शुरुआत किस राज्य के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से की गई थी?
A. गुजरात
B. मध्यप्रदेश
C. राजस्थान
D. अरुणाचल प्रदेश
Answer: B
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रोजेक्ट चीता' की औपचारिक शुरुआत 17 सितंबर 2022 मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को छोड़कर की गई थी। इस आधार पर 17 सितंबर 2026 को भारत में 'प्रोजेक्ट चीता' ने सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस परियोजना के तहत चीतों को दो चरणों में लाया गया था—सितंबर 2022 में नामीबिया से 8 चीते और फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना से 12 चीते। सफल प्रजनन संरक्षण प्रयासों, नए शावकों के जन्म और सतत निगरानी के परिणामस्वरूप भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 52 हो गई है। भारत के मध्यप्रदेश प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में सबसे अधिक 49 चीते और गांधी सागर अभयारण्य में 03 चीते है।
14) हॉल ही में किस देश के दिग्गज फुटबॉलर और कप्तान लियोनेल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है?
A. ब्राजील
B. बेलारूस
C. स्पेन
D. अर्जेंटिना
Answer: D
Explanation: विश्व के दिग्गज फुटबॉलरों में से एक और अर्जेंटिना के कप्तान लियोनेल मेसी ने अपने 21 सॉल के ऐतिहासिक फुटबॉल करियर से आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा की है। लियोनेल मेसी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल करियर में कुल 207 मैच खेले, जिनमें कुल 125 गोल किए और अर्जेंटिना के सर्वकालिक टॉप स्कोरर रहे। इसके अतिरिक्त मेसी ने 06 फुटबॉल विश्वकप खेले जिसमें 03 बार फाइनल में रहे, साथ ही 2022 का फीफा विश्वकप भी जीता। लियोनेल मेसी अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बावजूद वह क्लब खेलना जारी रखेंगे।
15) हॉल ही में कौन अंतर्राष्ट्रीय एंडोडॉन्टिक संघ (IFEA) के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय और दूसरे एशियाई दंत चिकित्सक बने है?
A. डॉ अनिल कोहली
B. डॉ निशा गर्ग
C. डौ गोपीचंद पारमिशेट्टी
D. डॉ वी. गोपीकृष्णा
Answer: D
Explanation: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित 15वें विश्व एंडोडॉन्टिक कांग्रेस के दौरान डॉ वी. गोपीकृष्ण ने आधिकारिक तौर पर IFEA के वैश्विक अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है। वह अंतर्राष्ट्रीय एंडोडॉन्टिक संघ (International Federation of Endodontic Associations- IFEA) के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय और दूसरे एशियाई दंत चिकित्सक है। वे दुनिया के 49 से अधिक देशों के राष्ट्रीय एंडोडॉन्टिक निकायों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन IFEA के बैश्विक अध्यक्ष बन गए है।
16) हॉल ही में किस प्रौद्योगिकी कंपनी ने कृषि क्षेत्र के लिए भारत केंद्रित AI मॉडल "ALU और AMED" विकसित किया है?
A. Google
B. Claude AI
C. OpenAI
D. Deep Seek
Answer: A
Explanation: वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने अपनी रिसर्च इकाई Google DeepMind के माध्यम से भारत की कृषि व्यावस्था पर केंद्रित AI मॉडल "ALU और AMED" विकसित किया है। ALU ( एग्रीकल्चरल लैंडस्केप अंडरस्टैंडिंग) मॉडल खेतों की भौगोलिक सीमाओं, खेतों में मौजूद पेड़ो और जल निकायो की पहचान करता है वहीं AMED (एग्रीकल्चरल मॉनिटरिंग एंड इवेंट डिटेक्शन) ALU मॉडल के साथ मिलकर खेतों की गतिविधियों की निगरानी में काम करता है।
17) हॉल ही में भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'युद्ध अभ्यास 2026' का 22वां संस्करण कहां आयोजित हो रहा है?
A. राजस्थान और उत्तराखंड
B. हिमाचल प्रदेश और पंजाब
C. असम और मेघालय
D. गोवा और केरल
Answer: A
Explanation: भारत और अमेरिका के बीच सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2026’ का 22वां संस्करण 11 सितंबर 2026 से शुरू हुआ है। इस सैन्य अभ्यास का आयोजन राजस्थान के बीकानेर और उत्तराखंड के औली में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी समन्वय, सामरिक समझ और संयुक्त अभियान क्षमता को मजबूत करना है। वर्ष 2026 के संस्करण में आधुनिक युद्ध तकनीकों के साथ-साथ काउंटर-ड्रोन क्षमताओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच होने वाला वार्षिक संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास जो दोनों देश सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग और आपसी विश्वास को बढ़ावा प्रदान करता है।
18) हॉल ही में DRDO ने माइक्रोवेव रक्षा परीक्षण के लिए 'SHIELD' कार्यक्रम किस राज्य में लॉन्च किया है?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. ओडिशा
D. तमिलनाडु
Answer: B
Explanation: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने कर्नाटक में स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में आधुनिक युद्ध तकनीकों में भारत को मजबूत करने के लिए 'SHIELD' (शील्ड) प्रोग्राम की शुरुआत की है। 'SHIELD' का पूरा नाम SHIELD का अर्थ S-Band High-Power Microwave Integrated Evaluation System for Lethality and Damage है। यह पहल हाई-पावर माइक्रोवेव (HPM) और डायरेक्टेड-एनर्जी वेपन्स (DEW) के क्षेत्र में भारत की क्षमता जांचने और बढ़ाने के लिए एक टेस्ट मूल्यांकन प्लेटफॉर्म है।
19) हॉल ही में वर्ल्ड बैंक ग्रुप के नए मुख्य अर्थशास्त्री और डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. इंदरमीत गिल
B. माइकल क्रीमर
C. अभिजीत बनर्जी
D. एस्तेर डुफ्लो
Answer: B
Explanation: वर्ल्ड बैंक ग्रुप के नए मुख्य अर्थशास्त्री और डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर (Michael Kremer) को नियुक्त किया गया है। वे भारतीय अर्थशास्त्री इंदरमीत गिल (Indermit Gill) का स्थान लेंगे। माइकल क्रेमर 1 अक्टूबर 2026 से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। उन्हें वैश्विक गरीबी उन्मूलन के प्रायोगिक दृष्टिकोण (Randomized Controlled Trials) के लिए वर्ष 2019 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (अभिजीत बनर्जी और एस्तेर डुफ्लो के साथ) प्रदान किया गया था।
20) हॉल ही में 'ग्रैंड चेस टूर' (Grand Chess Tour) 2026 का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने है?
A. अर्जुन एरिगैसी
B. गुकेश डी.
C. आर प्रज्ञानंद
D. प्रणेश एम.
Answer: C
Explanation: अमेरिका के सेंट लुइस में आयोजित ग्रैंड चेस टूर' (Grand Chess Tour) 2026 के फाइनल में भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने अमेरिका के फैबियानों करुआना को 15-13 से हराकर खिताब जीत लिया है। ऐतिहासिक 'ग्रैंड चेस टूर' का खिताब जीतने वाले आर.प्रज्ञानंद पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है। इस जीत के साथ ही आर. प्रज्ञानंद ने 2027 के ग्रैंड चेस टूर' (Grand Chess Tour) के लिए सीधा क्वालीफिकेशन प्राप्त कर लिया है।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply