1) हॉल ही में भारत के किस स्क्वैश खिलाड़ी ने 'बुडापेस्ट ओपन 2026' का खिताब जीत लिया है?
A. सौरव घोषाल
B. वेलावन सेंथिल कुमार
C. रमित टंडन
D. अभय सिंह
Answer: B
Explanation: हंगरी में आयोजित 'बुडापेस्ट ओपन 2026' के फाइनल में भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी वेलावन सेंथिल कुमार ने हंगरी के बालाश फारकास को हराकर खिताब जीत लिया है। यह सेंथिल कुमार के करियर का पहला PSA कॉपर लेवल औैर पेशेवर स्क्वैश टूर में यह उनके करियर का कुल 11वां खिताब है। इस टूर्नामेंट के क्वाटर फाइनल में उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त मलेशियाई खिलाडी ईन यो एनजी को हराया है।
2) हाल ही में किससे द्वारा भारत के पहले “Green Forge” Complex का उद्घाटन पंजाब के मोहाली में किया गया है?
A. अमित शाह
B. नरेंद्र मोदी
C. जितेंद्र सिंह
D. अश्विनी वैष्णव
Answer: C
Explanation: भारत में कृषि जैव-प्रौद्योगिकी से जुड़े अनुसंधान को नई दिशा देने के उद्देश्य से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पंजाब के मोहाली स्थित BRIC-NABI (National Agri-food & Biomanufacturing Institute) में “Green Forge” Complex का उद्घाटन किया। यह सुविधा नियंत्रित पर्यावरण में पौधों और फसलों पर वैज्ञानिक परीक्षण करने में मदद करेगी। यह सुविधा BioE3—Biotechnology for Economy, Environment and Employment पहल से भी जुड़ी है। विशेष रूप से GM Crops से संबंधित अनुसंधान में ऐसी नियंत्रित सुविधाएं काफी उपयोगी होती हैं।
3) हॉल ही में किस देश के सियोल में 27वां 'वर्ल्ड नॉलेज फोरम' (World Knowledge Forum) का आयोजन शुरू हुआ है?
A. ब्राजील
B. डेनमार्क
C. मालदीव
D. दक्षिण कोरिया
Answer: D
Explanation: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में 27वां 'वर्ल्ड नॉलेज फोरम' (World Knowledge Forum) का आयोजन 8 से 10 सितंबर के बीच शुरू हुआ है। इस कार्यक्रम की मुख्य थीम "The Promethean Moment : Architecting the Co-Intelligence Order" रखा गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मानव समाज के बीच संतुलन, एआई नैतिकता, भू-राजनीत और आर्थिक स्थिरता बनाए रखना है।
4) हॉल ही में वर्ष 2025-26 में किस राज्य ने प्राथमिक स्तर पर 'जीरो ड्रॉपआउट रेट' (शून्य ड्रॉपआउट दर) हासिल की?
A. सिक्किम
B. मिजोरम
C. केरल
D. त्रिपुरा
Answer: D
Explanation: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस और ULLAS मेले के दौरान शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में प्राथमिक स्तर पर शून्य प्रतिशत ड्रॉपआउट दर हासिल करने की उपलब्धि दर्ज होने की जानकारी है। आंकड़ों के अनुसार त्रिपुरा में प्राथमिक स्तर पर ड्रॉपआउट दर पहले 2013-14 में 2.21 प्रतिशत थी, जो 2025-26 में शून्य हो गई। यह उपलब्धि राज्य में शिक्षा तक निरंतर पहुंच और बच्चों की स्कूल में उपस्थिति बनाए रखने के प्रयासों को दर्शाती है।
5) हाल ही में स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड और वेल्स ने किससे अलग होने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?
A. संयुक्त राज्य अमेरिका
B. यूरोपीय संघ
C. यूनाइटेड किंगडम (UK)
D. संयुक्त राष्ट्र
Answer: C
Explanation: वेल्स की राजधानी कार्डिफ (Cardiff) में आयोजित एक शिखर सम्मेलन के दौरान स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड और वेल्स ने यूनाइटेड किंगडम (UK) यानी ब्रिटिश सरकार से अलग होने, अपनी स्वतंत्रता और अपने भविष्य का फैसला खुद करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। 2016 के 'ब्रेक्सिट' (Brexit) के बाद ब्रिटेन के ईयू से बाहर निकलने के फैसले से ये तीनों क्षेत्र असहमत रहे हैं। समझौते में ब्रिटिश सरकार से मांग की गई है कि वह इन क्षेत्रों में स्वतंत्रता पर जनमत संग्रह कराने की संवैधानिक प्रक्रियाओं को मंजूरी दे और इसके लिए सहयोग करे।
6) हाल ही में 'MISHTI' योजना के अंतर्गत मैंग्रोव पौधारोपण कर कौन सा राज्य भारत में शीर्ष स्थान पर है?
A. मध्यप्रदेश
B. राजस्थान
C. पश्चिम बंगाल
D. गुजरात
Answer: D
Explanation: भारत सरकार के केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 05 जून 2023 विश्व पर्यावरण दिवस को शुरू हुई 'MISHTI' योजना (Mangrove Initiative for Shoreline Habitats & Tangible Incomes) के तहत गुजरात के कच्छ (Kutch) जिले में 27,000 हेक्टेयर क्षेत्र में मैंग्रोव पौधारोपण का काम पूरा किया गया है। 'MISHTI' योजना के तहत मैंग्रोव वनीकरण और पुनर्स्थापन (Mangrove Afforestation) में गुजरात पूरे भारत में शीर्ष स्थान पर है।
7) हॉल ही में भारत सरकार द्वारा 'मिशन रंगीन मछली 2031' किस केंद्र शासित प्रदेश में शुरू किया गया है?
A. चंडीगढ़
B. दिल्ली
C. लद्दाख
D. लक्ष्यद्वीप
Answer: D
Explanation: भारत सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप में सजावटी मत्स्य पालन क्षेत्र को संगठित और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए 'मिशन रंगीन मछली 2031' का आधिकारिक शुभारंभ किया गया है। इस केंद्र का शुभांरभ लक्ष्यद्वीप के अगाती द्वीप में किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य सजावटी तालाबों और एक्वेरियम के लिए रंगीन मछलियों के प्रजनन, पालन-पोषण और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देना है।
8) हॉल ही में किस राज्य के शिवपुरी में 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखी गई है?
A. मध्यप्रदेश
B. उत्तरप्रदेश
C. राजस्थान
D. हरियाणा
Answer: A
Explanation: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भारत के 7वें Postal Training Centre की आधारशिला रखी गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2 सितंबर 2026 को इसकी आधारशिला रखी। यह केंद्र डाक विभाग में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तकनीकों तथा आधुनिक डाक सेवाओं से संबंधित प्रशिक्षण देने में में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह केंद्र Department of Posts के आधुनिकीकरण और technology-enabled citizen-centric services की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
9) हॉल ही में यूरोप के पहले निजी रॉकेट 'स्पेक्ट्रम' को लॉन्च करने वाली 'इसार एयरोस्पेस' किस देश की र्स्टाटअप कंपनी है?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. न्यूजीलैंड
C. यूनाइटेड किंगडम
D. जर्मनी
Answer: D
Explanation: जर्मनी स्थित एक निजी र्स्टाटअप इसार एयरोस्पेस (Isar Aerospace) द्वारा यूरोप के पहले निजी रॉकेट 'स्पेक्ट्रम' को लॉन्च किया गया है। इस 28 मीटर लंबे ,दो चरणीय रॉकेट को "Onward and Upward Mission' के तहत दूसरे परीक्षण में सफलतापूर्वक Orbit में स्थापित कर दिया गया है। इसे रॉकेट को नार्वे के एंडोया स्पेसपोर्ट में प्रक्षेपण किया गया है।
10) हॉल ही में भारत ने पिकलबॉल विश्व कप (Pickleball World Cup) में 41 पदक जीतकर कौन सा स्थान प्राप्त किया?
A. दूसरा
B. तीसरा
C. चौथा
D. पांचवां
Answer: C
Explanation: वियतनाम के दा नांग में आयोजित पिकलबॉल विश्व कप 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 41 पदक जीतकर चौथा स्थान प्राप्त किया। भारत की पदक तालिका में 7 स्वर्ण, 17 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल रहे। यह प्रतियोगिता हुई, जिसमें 82 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पिछली प्रतियोगिता में भारत सातवें स्थान पर रहा।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply