March 2026 Monthly Current Affairs MCQ in hindi | Top 300 MCQ
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस टीम ने पहली बार 'रणजी ट्रॉफी' का खिताब जीत लिया है?
A. विदर्भ
B. सौराष्ट्र
C. जम्मू-कश्मीर
D. कर्नाटक
Answer: C
Explanation: कर्नाटक के हुब्बल्ली KSCA क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 'रणजी ट्राफी' के फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की टीम ने इतिहास में पहली बार कर्नाटक को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
2) हॉल ही में किस देश की खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण (SFDA) ने 'पोल्ट्री आयात' पर प्रतिबंध लगा दिया है?
A. ईरान
B. सऊदी अरब
C. बांग्लादेश
D. चीन
Answer: B
Explanation: सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा की दृष्टि से सऊदी खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण (SFDA) ने 40 देशों से 'पोल्ट्री आयात' पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला सऊदी अरब की सरकार ने वैश्विक महामारी संबंधी अपडेट और एवियन इन्फ्लुएंजा के अंतर्गत लिया गया है। इसमें भारत, चीन, बांग्लादेश, यूके, जर्मनी , जापान समेंत 40 देश शामिल है।
3) हॉल ही में किस राज्य में 'हट्टी रिसाला महोत्सव' (Hatti Risala Festival) मनाया गया?
A. महाराष्ट्र
B. तेलंगाना
C. कर्नाटक
D. तमिलनाडु
Answer: A
Explanation: महाराष्ट्र की समृद्ध संस्कृतिक परंपरा का प्रतीक 138 वर्ष पुरानी एतिहासिक 'हट्टी रिसाला महोत्सव' (Hatti Risala Festival) जलाना में मनाया गया। यह त्यौहार रंगीन और सिंबॉलिक प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। 'हट्टी रिसाला महोत्सव' (Hatti Risala Festival) समाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक समावेशिता और सामुदायिक एकता, आपसी सहयोग और मूल्यों का प्रतीक है।
4) हॉल ही में 'अभ्यास दोस्ती-17' (Exercise Dosti 17) किन देशों के बीच आयोजित किया गया ?
A. भारत, श्रीलंका और मालदीव
B. नेपाल, भारत और जापान
C. भारत, बांग्लादेश और नेपाल
D. भारत, ओमान और यूएई
Answer: A
Explanation: हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए 'अभ्यास दोस्ती-17' (Exercise Dosti 17) भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच त्रिपक्षीय तटरक्षक अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। यह इस अभ्यास का 17 वां संस्करण है, इसकी शुरूआत 1991 में भारत और मालदीव के बीच हुई थी, वहीं श्रीलंका इसमें वर्ष 2012 में शामिल हुआ है। यह सैन्य अभ्यास भारत ने अपने पड़ोसियों के साथ ''नेबरहुड फर्स्ट'' नीति का एक सशक्त प्रमाण है।
5) हॉल ही में किसे केंद्र शासित प्रदेश 'दिल्ली का नया उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है?
A. सी.वी. आनंद बोस
B. विनय कुमार सक्सेना
C. तरनजीत सिंह संधू
D. अजय भल्ला
Answer: B
Explanation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व भारतीय राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को केद्रशासित प्रदेश दिल्ली का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसमे पूर्व उन्होनें अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दी है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 239AA के तहत दिल्ली के लिए विशेष प्रावधान किए गए है।
6) हॉल ही में 'बार्बी ड्रीम टीम 2026' में शामिल होने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन बनी है?
A. पी.वी. सिंधु
B. मिताली राज
C. स्मृति मंधाना
D. हरमनप्रीत कौर
Answer: C
Explanation: अमेरिकी कंपनी Mattel ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुनिया की प्रेरणादायक महिलाओं के लिए 'बार्बी ड्रीम टीम 2026' लॉन्च किया है। इस टीम में भारतीय महिला क्रिकेटर 'स्मृति मंधाना' को शामिल किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देना और प्रेरित करना है।
7) हॉल ही में खबरों में रहा, ''खर्ग द्वीप'' किस खाड़ी में स्थित एक द्वीप है ?
A. बंगाल की खाड़ी
B. फारस की खाड़ी
C. ओमान की खाड़ी
D. संम्भात की खाडी
Answer: B
Explanation: ईरान और उसकी अर्थव्यवस्था के लिए सबसे महत्वपूर्ण 'खर्ग द्वीप' फारस की खाड़ी में स्थित एक छोटा सा द्वीप है। इस द्वीप में ईरान के अधिकांश कच्चे तेल की खेप दुनिया भर के देशों तक यही से भेजी जाती है। जिससे खर्ग द्वीप पश्चिम एशिया का एक प्रमुख ऊर्जा केंद्र माना जाता है। इसलिए अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष के दौरान भी इस द्वीप पर हमला नहीं किया गया ताकि तेल की वैश्विक सप्लाई बनी रहे।
8) हॉल ही में किस राज्य की मंत्रिमंडल ने 'धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2026' को मंजूरी प्रदान की है?
A. उत्तराखंड
B. छत्तीसगढ़
C. मध्यप्रदेश
D. उत्तरप्रदेश
Answer: B
Explanation: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने 'छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026' को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस विधेयक का उद्देश्य राज्य में अवैध धार्मिक धर्मांतरण को रोकना है।
9) हॉल ही में किस शहर में भारत का पहला 'माइक्रोएल्गी एयर टावर' (प्योरएयर टॉवर) लगाया गया है?
A. हैदराबाद
B. नई दिल्ली
C. चेन्नई
D. मुंबई
Answer: B
Explanation: नई दिल्ली स्थित एरोसिटी राजमार्ग कॉरिडोर में भारत का पहला माइक्रोएल्गी आधारित एयर प्यूरीफिकेशन टॉवर लगाया गया है। इस पायलट परियोजना का उद्देश्य दिल्ली में शहरी वायु प्रदूषण को कम करना है।
10) हॉल ही में भारत का पहला पोर्ट कौन सा है, जिसने 'डिजीटल द्विन पहल' लॉन्च किया है?
A. जवाहर लाल नेहरू पोर्ट
B. कांडला पोर्ट
C. वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट
D. पारादीप पोर्ट
Answer: C
Explanation: तमिलनाडु का वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट 'डिजीटल द्विन पहल' लॉन्च करने वाला देश का पहला बंदरगाह बन गया है। इस पोर्ट मैनेजमेंट तकनीक अपनाने का उद्देश्य पूरे पोर्ट के सिस्टम को रियल टाइम डिजीटल मॉडल बनाना है, जिससे संचालन अधिक तेज हो सके। इस पहल का उद्घाटन केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल द्वारा किया गया।
March 2026 Top 300 Monthly Current Affairs MCQ in Hindi PDF
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply