June 2026 Monthly MP Current Affairs MCQ PDF in hindi | Top 100 Questions
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
11) हॉल ही में 'ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट (GSER) 2026 में किसे एशिया का AI र्स्टाटअप क्लस्टर में पहला स्थान मिला है?
A. बीजिंग, चीन
B. बेंगलुरू, भारत
C. टोक्यों, जापान
D. सिंगापुर
Answer: A
Explanation: ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट (GSER) 2026 में एशिया का AI नेटिव र्स्टाटअप क्लस्टर में चीन की राजधानी बीजिंग को एशिया का शीर्ष एआई इनोवेशन हब घोषित किया गया, वहीं भारत के बेंगलुरू को एशिया का दूसरा सबसे बेहतरीन AI नेटिव र्स्टाटअप क्लस्टर घोषित किया गया है। वैश्विक रूप से दुनिया के शीर्ष 40 स्टार्टअप इकोसिस्टम की ओवरऑल रैकिंग लिस्ट में बेंगलुरू को 15वां स्थान मिला है। AI नेटिव र्स्टाटअप क्लस्टर श्रेणी में बेंगलुरू को 10 में से 08 अंक प्राप्त हुए है।
12) हॉल ही में दुनिया के सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर की TOP 500 की सूची में किस देश का "LineShine" ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?
A. चीन
B. अमेरिका
C. जर्मनी
D. जापान
Answer: A
Explanation: वैश्विक रूप से जारी दुनिया के सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर की TOP 500 की सूची में चीन का "LineShine" सुपरकम्प्यूटर ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस सुपर कम्प्यूटर का विकास को शंघाई सुपरकंप्यूटर सेंटर में स्थापित किया गया है। "LineShine" ने एक्सस्केल कंप्यूटिंग की सीमाओं को तोड़ते हुए नया रिकार्ड बनाया है। इस सूची मे अमेरिका के सुपर कम्प्यूटर्स EI Capitan, Frontier, Aurora ने क्रमश: दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया है।
13) हॉल ही में किसके द्वारा लिखित पुस्तक 'Better Never Stops" का विमोचन किया गया है?
A. आनंद महिंद्रा
B. शशि थरूर
C. श्याम श्रीनिवासन
D. आर. रंगनाथन
Answer: C
Explanation: फेरडल बैंक के पूर्व सीईओ श्याम श्रीनिवासन द्वारा अपनी पहली पुस्तक Better Never Stops: Leadership Insights From Life's Unscripted Moments' का विमोचन किया गया है। इस पुस्तक में श्याम श्रीनिवासन ने अपने 30 वर्ष से अधिक के बैंकिंग और कार्पोरेट अनुभव को साझा किया है। यह पुस्तक WYZR Content Private Ltd. द्वारा प्रकाशित की गई है।
14) हॉल ही में किस राज्य में 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' चलाया जा रहा है?
A. गुजरात
B. मध्यप्रदेश
C. आंध्रप्रदेश
D. तमिलनाडु
Answer: A
Explanation: गुजरात सरकार और गुजरात पुलिस द्वारा राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, मुख्य रूप से अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अवैध घुसपैठियों की पहचान कर, उन्हें हिरासात में लेना है। इसके साथ ही अवैध घुसपैठियों को आश्रय देने वाले नेटवर्क की जांच कर ध्वस्त करना है।
15) हॉल ही में किसे 'एयर स्टाफ के अगले वाइस-चीफ़' के पद पर नियुक्त किया गया है?
A. नागेश कपूर
B. आशुतोष दीक्षित
C. बी.एस. धनोआ
D. उपेंद्र द्विवेदी
Answer: B
Explanation: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को एयर स्टाफ के अगले वाइस-चीफ़' के पद पर नियुक्त किया गया है। वो अपना पदभर 01 जलाई को निवर्तमान वाइस चीफ़ एयर मार्शल नागेश कपूर का कार्यकाल खत्म होने के बाद लेंगे। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित वर्तमान में मुख्यालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ में चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यरत है।
16) हॉल ही में यूरोपीय संघ (EU) ने किस राज्य में 'ब्लू वैली क्लस्टर' (Blue Valley Cluster) को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया है?
A. असम
B. त्रिपुरा
C. नागालैंड
D. उत्तराखंड
Answer: A
Explanation: यूरोपीय संघ (EU) ने असम में फ्लेवर, खुशबू और आयुष सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 'ब्लू वैली क्लस्टर' (Blue Valley Cluster) को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया है। इस पायलट पोजेक्ट को असम के मुख्यमंत्री और यूरोपीय संघ की राजदूत हर्वे डेल्फिन की उपस्थिति में गुवाहाटी में लॉन्च किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य असम के वेलनेस उत्पादों के उत्पादन, इनोवेशन और रिसर्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है और असम की बायो इकोनॉकी को बढ़ावा देना है।
17) हॉल ही में किस राज्य के 'डेजर्ट नेशनल पार्क' में 03 ग्रेट इंडियन बस्टर्ड' की Captive Conservation population बढकर 94 हो गई है?
A. असम
B. कर्नाटक
C. राजस्थान
D. तेलंगाना
Answer: C
Explanation: राजस्थान के 'Desert National Park में प्रोजेक्ट GIB के तहत तीन ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB) चूजों के सफलतापूवर्क अंडे निकलने के बाद बंदी संरक्षण आबादी 94 हो गई है। ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB) भारतीय उपमहाद्वीप की Endemic प्रजाति है। जो राजस्थान के जैसलमेर और बारमेर के घास के मैदानों और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में निवासरत है। इस प्रजाति को IUCN की रेड लिस्ट में 'Endangered' श्रेणी में आता है, और यह भारत के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम , 1972 के तहत अनुसूची-1 में रख गया गया है।
18) हॉल ही में FIFA ने नियमों के उल्लंघन के लिए किस देश के 'फुटबॉल एसोसिएशन' को निलंबित किया है?
A. बांग्लादेश
B. रूस
C. नेपाल
D. पाकिस्तान
Answer: C
Explanation: अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (FIFA) ने नेपाल के 'ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन (ANFA) को कामकाज के नियमों और परिचालन विनियमों के गंभीर उल्लंघन और फीफा के चार्टर और नियमों के विरुद्ध काम करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस निलंबन के बाद नेपाल की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम FIFA द्वारा आयोजित किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच, और फंडिंग का लाभ नहीं ले पाएंगे।
19) हॉल हीं में DRDO द्वारा किस 'एंटी रेडिएशन मिसाइल' का सफल परीक्षण किया गया है?
A. सक्षम-2
B. रूद्रम-2
C. सूर्यास्त्र
D. त्रिकाल-2
Answer: B
Explanation: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा वायुसेना के Su-30MKI फाइटर जेट से एंटी रेडिएशन मिसाइल 'रूद्रम-2' का सफल परीक्षण किया गया है। यह मिसाइल Surface to Air में 300 किलोमीटर तक की रेंज में टार्गेट हिट कर सकती है। रूद्रम-2' एक एंटी-ऐडिएशन मिसाइल (ARM) तकनीक आधारित मिसाइल है, जो दुश्मन के रडार और इलेक्ट्रानिक्स सिस्टम से निकलने वाले सिग्नलों को पकड़कर सीधे उनके ठिकानों तक पहुंच कर नष्ट कर देती है।
20) हॉल ही में खबरों में रहा, विशाल 'पोटैटो पैच' कोरल कहां खोजी गई है?
A. केरलम्
B. लक्ष्यद्वीप
C. अंडमान-द्वीप समूह
D. दमन & दीव
Answer: B
Explanation: लक्ष्यदीप के कदमत द्वीप में 1800 साल पुरानी विशाल 'पोटैटो पैच' कोरल की खोज की गई है। यह कोरल एक एकल प्रवाल संरचना के क्षेत्र में लगभग 4250 वर्ग मीटर (एक अंतररार्ष्टीय फुटबॉल के मैदान के आधे आकार के बराबर) में फैला हुआ है। यह कोरल 'पावोना क्लेक्स प्रजाति से संबंधित है, इसलिए इसका नाम 'पैटैटो पैच' रखा गया है। यह कोरल लक्ष्यद्वीप की समुद्री जैव विविधता और समृद्धता को बताता है।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply