/*
Template Name: Daily/Monthly MCQ Post Template
Template Post Type: post
*/
?>
June 2026 Monthly MP Current Affairs MCQ PDF in hindi | Top 100 Questions - MP Government Exam Preparation
June 2026 Monthly MP Current Affairs MCQ PDF in hindi | Top 100 Questions
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल हीं में DRDO द्वारा किस 'एंटी रेडिएशन मिसाइल' का सफल परीक्षण किया गया है?
A. सक्षम-2
B. रूद्रम-2
C. सूर्यास्त्र
D. त्रिकाल-2
Answer: B
Explanation: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा वायुसेना के Su-30MKI फाइटर जेट से एंटी रेडिएशन मिसाइल 'रूद्रम-2' का सफल परीक्षण किया गया है। यह मिसाइल Surface to Air में 300 किलोमीटर तक की रेंज में टार्गेट हिट कर सकती है। रूद्रम-2' एक एंटी-ऐडिएशन मिसाइल (ARM) तकनीक आधारित मिसाइल है, जो दुश्मन के रडार और इलेक्ट्रानिक्स सिस्टम से निकलने वाले सिग्नलों को पकड़कर सीधे उनके ठिकानों तक पहुंच कर नष्ट कर देती है।
2) हॉल ही में खबरों में रहा, विशाल 'पोटैटो पैच' कोरल कहां खोजी गई है?
A. केरलम्
B. लक्ष्यद्वीप
C. अंडमान-द्वीप समूह
D. दमन & दीव
Answer: B
Explanation: लक्ष्यदीप के कदमत द्वीप में 1800 साल पुरानी विशाल 'पोटैटो पैच' कोरल की खोज की गई है। यह कोरल एक एकल प्रवाल संरचना के क्षेत्र में लगभग 4250 वर्ग मीटर (एक अंतररार्ष्टीय फुटबॉल के मैदान के आधे आकार के बराबर) में फैला हुआ है। यह कोरल 'पावोना क्लेक्स प्रजाति से संबंधित है, इसलिए इसका नाम 'पैटैटो पैच' रखा गया है। यह कोरल लक्ष्यद्वीप की समुद्री जैव विविधता और समृद्धता को बताता है।
3) हॉल ही में किसके द्वारा लिखित पुस्तक 'द सेकेंड ऑर्बिट' (The Second Orbit) का विमोचन किया गया है?
A. डॉ एस. सोमनाथ
B. डॉ के. सिवान
C. शुभांशु शुक्ला
D. डॉ वी. नारायणन
Answer: C
Explanation: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला द्वारा लिखित पुस्तक "The Second Orbit: Belief of a Man Dreams of 1.4 Billion Hearts" का विमोचन किया गया है। यह पुस्तक में गुप्र कैप्टन शुभांशु शुक्ला का संस्मरण है, जिसमें उन्होंने अंतरिक्ष यात्री बनने के कडे़ सफर, अंतरिक्ष चयन प्रक्रिया, सालों की कठिन ट्रेनिंग, International Space Station के अपने अनुभव को साझा किया है। शुभांशु शुक्ला जून 2025 में NASA के Axiom-4 मिशन के तहत International Space Station (ISS) का दौरा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने है। उनके इस विशेष योगदान के लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च शांति कालीन वीरता पुरस्कार 'अशोक चक्र' से सम्मानित किया गया है।
4) हॉल ही में खबरों में रही, 'ज़ोजिला टनल' (Zojila Tunnel) कहां स्थिति है?
A. पंजाब और हिमाचल प्रदश के बीच
B. हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के बीच
C. श्रीनगर और जम्मू के बीच
D. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सीमा पर
Answer: D
Explanation: ज़ोजिला टनल' (Zojila Tunnel) जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सीमा पर, हिमालय के ज़ोजिला पास के नीचे स्थित है। इस टनल की कुल लंबाई 13.15 किमी है जो एशिया की सबसे लंबी द्वि- दिशात्म टनल है, इसके साथ ही लगभग 11758 फीट ऊचाई पर स्थित दुनिया की सबसे लंबी सिंगल ट्यूब वाली सड़क सुरंग है। हॉल ही में यह अपने दोनों छोरों को आपस में जोड़ने के लिए चर्चा में है। यह टनल 2028 में पूरी तरह से नागरिकों ओर सेना के लिए चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
5) हॉल ही में 'हमाटालिवा माव्लिनगोट' (Hamataliwa Mawlyngot) मकड़ी की नई प्रजाति किस राज्य में खोजी गई है?
A. केरलम्
B. मेघालय
C. गोवा
D. मिजोरम
Answer: B
Explanation: Discovery Zoological Survey of India और कलकत्ता यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा मेघालय के पूर्वी खासी पहाडियों में स्थित माव्लिनगोट गांव मे 'हमाटालिवा माव्लिनगोट' (Hamataliwa Mawlyngot) मकड़ी की नई प्रजाति खोजी गई है। यह Lynx Spider, Oxyopidae परिवार से संबंधित है, जो सक्रिय रूप से शिकार करने वाली मकडि़या होती है।
6) हॉल ही में किस राज्य के भोपाल में 'इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) के तहत कार्यशाला आयोजित की जाएगी?
A. हरियाणा
B. उत्तरप्रदेश
C. मध्यप्रदेश
D. हिमाचल प्रदेश
Answer: C
Explanation: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) में इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) के तहत 28 जून 2026 को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य नए भारतीय आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता- BNS, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता -BNSS, भारतीय साक्ष्य अधिनियम-BSA) के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।
7) हॉल ही में किस राज्य सरकार द्वारा 'आदर्श शहर समृद्धि योजना' शुरू करने की घोषणा की गई है?
A. गुजरात
B. राजस्थान
C. छत्तीसगढ़
D. महाराष्ट्र
Answer: C
Explanation: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के छोटे और उभरते शहरी केंद्रों के नियोजित और संतुलित विकास के लिए 'आदर्श शहर समृद्धि योजना' की शुरू करने की घोषणा की गई है। यह योजना छत्तीसगढ़ की ही 'मुख्यमंत्री नगरोन्थान योजना' के तर्ज पर बनाई जा रही है, जो शहरो के बुनियादी ढांचों के साथ मूलभूत सुविधाएं, स्मार्ट और आधुनिक सुविधाएं, सामाजिक एवं पर्यावरण विकास के व्यापाक बदलाव पर भी केंद्रित है।
8) हॉल ही में किसके द्वारा लिखित पुस्तक 'When Audit Matters" का विमोचन किया गया है?
A. पीयूष गोयल
B. राघव चड्डा
C. विनोद राय
D. पी.चिदंबरम
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान पूर्व CAG विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक "When Audit Matters: CAG Interventions That made a Difference" का विमोचन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा किया गया। इस पुस्तक में कई अनुभवी सरकारी ऑडिटरों और विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए विश्लेषणात्मक और First Hand Accounts शामिल है।
9) हॉल ही में हुई घोषणा के अनुसार, FIFA World Cup 2026, निम्नलिखित में से किस देश में आयोजित नहीं किया जाएगा?
A. फ्रांस
B. अमेरिका
C. मेक्सिकों
D. कनाड़ा
Answer: A
Explanation: इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (FIFA) द्वारा हुई घोषणा के अनुसार FIFA World Cup 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक कनाड़ा, अमेरिका और मेक्सिकों में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। यह FIFA वर्ल्ड कप का 23वां संस्करण है, जिसमें कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी। इस बार के आयोजन में कुल 03 मस्कट जारी किए गए है। कनाड़ा के लिए Maple (Moose), मेक्सिकों के लिए Zayu (Jaguar) और अमेरिका के लिए Clutch (Bald Eagle) रखा गया है।
10) हॉल ही स्वदेशी रक्षा कंपनी SMPP ने किस 'कामिकाजे ड्रोन' को आधिकारिक रूप से भारतीय सेना को सौपा है?
A. त्रिवेग
B. अग्निवेग
C. तेजस-1
D. संकल्प
Answer: B
Explanation: भारतीय स्वदेशी रक्षा कंपनी SMPP ने ऑटोनॉमस प्रिसिजन स्ट्राइक मिशन को नष्ट करने में सक्षम और टर्बोजेट इंजन से चलने वाले 106 कामिकाजे ड्रोन 'अग्निवेग' को आधिकारिक रूप से भारतीय सेना को सौपा दिया है। यह कामकाजी ड्रोन 180 किमीं रेज और 450 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार पकडने में सक्षम है, जो दुनिया में सबसे तेज उड़ने वाले पेरेग्रिन फाल्कन पक्षी (320 Kmph) से भी ज्यादा तेज है।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply