21) हॉल ही में 'विंबडन 2026' (Wimbledon 2026) के पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है?
A. यानिक सिनर
B. अलेक्जेंडर ज्वेरेव
C. कार्लोस अल्काराज़
D. नोवाक जोकोविच
Answer: A
Explanation: यूनाइटेड किंगडम के लंदन में 'ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोके क्लब, में आयोजित 'विंबडन 2026' (Wimbledon 2026) के पुरूष एकल का खिताब विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी इटली के यानिक सिनर ने फाइनल मैच में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर खिताब जीत लिया है। यह यानिक सिनर के करियर का कुल 5वां ग्रैंड स्लैम खिताब और करियर की 100वीं ग्रैंड स्लैम जीत है।
22) हॉल ही में किस देश ने ISS के लिए 'सोयुज MS-29' चालक दल मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है?
A. रूस
B. यूनाइटेड किंगडम
C. ब्राजील
D. ऑस्ट्रेलिया
Answer: A
Explanation: रूस के कजाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से सोयुज MS-29' तीन सदस्यी चालक दल मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इस मिशन में प्योत्र डुब्रोव (ROSCOSMOS कमांडर) , अन्ना किकिना (ROSCOSMOS कमांडर) और नासा में भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन, क्रू मेंबर के रूप में शामिल हुए। यह चालक दल 08 महीने (लगभग 261 दिन) अंतरिक्ष में रहेगे।
23) हॉल ही में विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर किस देश में आयोजित 'ASEAN-भारत' और QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक में शमिल हुए?
A. फिलिपींस
B. स्विट्जरलैंड
C. अमेरिका
D. जर्मनी
Answer: A
Explanation: भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस.जयशंकर ने फिलिपींस की आधिकारिक यात्रा के दौरान मनीला में आयोजित ASEAN-भारत' की मंत्रीस्तरीय बैठक और QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक में शमिल हुए। आसियान-भारत बैठक के दौरान डॉ एस जयशंकर ने भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' को मजबूती प्रदान करने और भारत-आसियान व्यापाक रणीनीतिक साझेदारी को बढ़ाने पर चर्चा हुई साथ ही वर्ष 2026 को 'आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष' के रूप में नामित किया है। इसके इतर डॉ एस. जयशंकर ने QUAD देशों (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) के अपने समकक्षों के साथ बैठक की। जहां सभी चारो देशों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ASEAN की भूमिका का समर्थन किया है।
24) हॉल ही में 'कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस 2026' किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?
A. जयपुर
B. नई दिल्ली
C. सोनीपत
D. इंदौर
Answer: A
Explanation: राजस्थान के जयपुर में कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस 2026' (Commonwealth Peace Mediation Conference) का आयोजन किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के कॉन्फ्रेंस का आयोजन 31 जुलाई से 02 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य कॉमनवेल्थ देशों के बीच शांति, सहयोग और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढावा देना है। इस बैठक की थीम "Peace Mediation and the Rule of Law" रखी गई है।
25) हॉल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस देश के 'नेशनल डे सेलिब्रेशन' में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में शामिल हुए है?
A. फिनलैंड
B. सेशेल्स
C. न्यूजीलैंड
D. आर्मेनिया
Answer: B
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय अधिकारिक यात्रा में पूर्वी-अफ्रीकी देश सेशेल्स के 'नेशनल डे सेलिब्रेशन' में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में शामिल हुए है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ समुद्री सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक साझेदारी पर क्षेत्रीय मुद्द्रों और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की राष्ट्रीय विधानसभा को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने है।
26) हॉल ही में किस शहर में 'BRICS देशों के एंटी-ड्रग एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई है?
A. कोच्चि
B. भुवनेश्वर
C. गुवाहाटी
D. बेंगलुरू
Answer: C
Explanation: भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत असम के गुवाहाटी में 06 जुलाई 2026 से 'BRICS देशों के एंटी-ड्रग एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक शुरू हुई है। इस बैठक में भारत ने नशीले पदार्थ की तस्करी से निपटने के लिए 'वर्चुअल वर्किंग ग्रुप' बनाने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही ड्रग्स तस्करों द्वारा डार्कनेट और क्रिप्टोकरेंसी के बढ़ते इस्तेमाल को रोकने के लिए भी चर्चा हुई। इस बैठक का उद्देश्य नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ सामूहिक सुरक्षा को मजबूत करना है।
27) हॉल ही में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने किस भारतीय अधिकारी का विेदेश सचिव के रूप में कार्यकाल 2027 तक बढ़ाया है?
A. इलैयाराजा टी.
B. विक्रम मिसरी
C. विनय मोहन क्वात्रा
D. पेरियासामी कुमारन
Answer: B
Explanation: केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने 1989 बैंच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विक्रम मिस्त्री का विेदेश सचिव के रूप में कार्यकाल फंडामेंटल रूल 56(D) के तहत सेवा विस्तार कर जुलाई 2027 तक बढ़ाया गया है। उन्होंने 15 जुलाई 2024 को भारत के विदेश सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था। विक्रम मिस्त्री इकलौते ऐसे राजनायिकों में से है जिन्होंने देश के तीन प्रधानमंत्री के निजी सचिव के रूप में काम किया है।
28) हॉल ही में 'विंबडन 2026' (Wimbledon 2026) के महिला सिंलग्स का खिताब किसने जीता है?
A. करोलिना मुचोवा
B. लिंडा नोस्कोवा
C. आर्याना सबलेंका
D. कोको गॉफ
Answer: B
Explanation: यूनाइटेड किंगडम के लंदन में 'ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोके क्लब, में आयोजित 'विंबडन 2026' (Wimbledon 2026) के महिला सिंगल्स में चेक गणराज्य की युवा टेनिस खिलाड़ी लिंडा नोस्कोवा ने चेक गणराज्य की ही प्रसिद्ध खिलाड़ी करोलिना मुचोवा को हराकर खिताब जीत लिया है। लिंडा नोस्कोवा ने मात्र 21 वर्ष की उम्र की विंबडन जैसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम जीता है।
29) हॉल ही में किस निजी स्पेस टेक र्स्टाटअप द्वारा भारत का पहला आर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्च किया जा रहा है?
A. Vayu Aerospace
B. Skyroot Aerospace
C. Agnikul Cosmos
D. Pixxel
Answer: B
Explanation: आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से निजी स्पेस टेक र्स्टाटअप Skyroot Aerospace द्वारा भारत का पहला आर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्च किया जा रहा है। इस मिशन को 18 जुलाई 2026 को सुबह 11.30 बजे लान्च किया जाएगा । इसका नाम 'मिशन आगमन' रखा गया है, यह रॉकेट भारत और अंतररार्ष्टीय कंपनियों के छोटे नैनो-सैटेलाइट और टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर ले जा रहा है।
30) हॉल ही में 'भारतीय वन्यजीव पारिस्थितिकी सम्मेलन' के दूसरे संस्करण का आयोजन कहां किया गया?
A. देहरादून
B. सोनीपत
C. चंडीगढ़
D. जयपुर
Answer: B
Explanation: हरियाणा के सोनीपत स्थित ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में 'भारतीय वन्यजीव पारिस्थितिकी सम्मेलन' (Wildlife Ecology Conference- WEC) के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय वन्यजीव पारिस्थितिकी, मानव-वन्यजीव संघर्ष, जलवायु परिवर्तन का वन्यजीवों पर प्रभाव और नई तकनीकों का उपयोग रखा गया है। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न अनुसंधान संस्थान, NGOs, और वन विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए है।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply