Daily Current Affairs Quiz in Hindi- 17 January 2026
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में ''राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2026'' कब मनाया गया ?
A. 12 जनवरी
B. 13 जनवरी
C. 14 जनवरी
D. 16 जनवरी
Answer: D
Explanation: वर्ष 2016 में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई नीति आधारित पहल के 10 वर्ष पूर्ण होने का प्रतीक है। भारत में 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्ट्रार्टअप दिवस के रूप में मनाया गया। स्टार्टअप इंडिया के 10वर्ष पूर्ण होने पर 'भारत मंडपम' में आयोजित कार्यक्रम का थीम 'जॉब सीकर्स से जॉब क्रिएटर्स' है।
2) हॉल ही में चर्चा में रहा, '' विल फॉर पीस 2026 (Will for peace 2026) बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास की मेजबानी किस देश द्वारा की गई?
A. भारत
B. चीन
C. दक्षिण अफ्रीका
D. ब्राजील
Answer: C
Explanation: बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास ' विल फॉर पीस 2026 (Will for peace 2026) का मेजबान देश दक्षिण अफ्रीका है। यह अभ्यास दक्षिण अफ्रीका के साइमन टाउन नौसैनिक बेस और केप टाउन के पास समुद्र में आयोजित किया गया है। इस अभ्यास का मुख्य नेतृत्व और योजना चीन द्वारा की गई है। इस सैन्य अभ्यास में मुख्य रूप से BRICS Plus देशों की नौसेनाए भाग ले रही है, लेकिन ब्रिक्स का हिस्सा होने के बाद भी भारत और ब्राजील ने इस अभ्यास में भाग न लेने का फैसला किया है ।
3) हॉल ही में ISRO ने किस नए 'स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) के उन्नत संस्करण का परीक्षण किया है?
A. SSLV-D5
B. SSLV-V4
C. SSLV-Eco
D. SSLV- Mark II
Answer: D
Explanation: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 16 जनवरी 2026 को नए 'स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) के उन्नत संस्करण ''SSLV- Mark II '' का परीक्षण किया है। इसरो ने छोटे उपग्रहों को तेजी से और कम लागत में अंतरिक्ष में भेजने के लिए SSLV- Mark II का सफल परीक्षण किया है, जिसकी पेलोड क्षमता पिछले संस्करण से 20 प्रतिशत अधिक है।
4) हॉल ही में विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी 'ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2026' में भारत किस स्थान पर रहा है?
A. 120वें
B. 127वें
C. 115वें
D. 111वें
Answer: C
Explanation: विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा 16 जनवरी 2026 जारी 'ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2026' में भारत 115वें स्थान पर रहा है। भारत ने पिछले वर्ष की तुलना में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है, विशेष रूप से आर्थिक भागीदारी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ।
5) हॉल ही में किस देश ने पहला 'हिंद महासागर सुरक्षा शिक्षर सम्मेलन' आयोजित किया है?
A. भारत
B. श्रीलंका
C. मालदीव
D. मॉरीशस
Answer: B
Explanation: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका ने 16 जनवरी 2026 को अपना पहला 'हिंद महासागर सुरक्षा शिक्षर सम्मेलन' आयोजित किया है। श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में भारत, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के प्रतिनिधियों ने समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की है।
6) हॉल ही में किस देश ने दुनिया के सबसे बड़े तैरते सौर ऊर्जा संयंत्र (Floating Solar Plant) के दूसरे चरण का उद्धाटन किया है?
A. चीन
B. भारत
C. रूस
D. फ्रांस
Answer: B
Explanation: मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर बांध पर बन रहे दुनिया के सबसे बड़े तैरते सौर ऊर्जा संयंत्र (Floating Solar Plant) के दूसरे चरण का उद्धाटन किया है।16 जनवरी से इस संयंत्र में दूसरे चरण का बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया है।
7) हॉल ही में 'ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2026' में भारत को कौन सा स्थान मिला है ?
A. दूसरा
B. तीसरा
C. चौथा
D. छठा
Answer: C
Explanation: ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2026' में भारत को सैन्य शक्ति के मामलें में चौथा स्थान मिला है। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना बनी हुई है। इस सूचकांक में कुल 145 देशों की सैन्य क्षमता का आकलन किया गया है।
8) हॉल ही में घोषित हुए 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2025' में कौन भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है?
A. सूरत
B. इंदौर
C. चेन्नई
D. जयपुर
Answer: B
Explanation: 16 जनवरी 2026 को घोषित हुए 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2025' के परिणामों में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर को लगातार 8वीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। इंदौर ने स्वच्छता में अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार 8वीं बार यह गौरव हासिल किया है। इस सूची में सूरत दूसरे स्थान पर रहा है।
9) हॉल ही में किस भारतीय मूल के अर्थशास्त्री को 'अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष' (IMF) का मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया है?
A. जयंत सिन्हा
B. गीता गोपीनाथ
C. अरविंद सुब्रमण्यम
D. वी. चंद्रशेखर
Answer: B
Explanation: भारतीय मूल के अर्थशास्त्री 'गीता गोपीनाथ' को 'अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष' (IMF) का मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया है। जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
10) हॉल ही में किस देश ने ''मैत्री-2'' (Maitri-II) नामक नया अनुसंधान केंद्र अंटार्कटिका में चालू करने की घोषणा की है?
A. रूस
B. चीन
C. अमेरिका
D. भारत
Answer: D
Explanation: भारत ने ''मैत्री-2'' (Maitri-II) नामक नया अनुसंधान केंद्र अंटार्कटिका में चालू करने की घोषणा की है। भारत का पुराना केंद्र 'मैत्री' अब जर्जर हो रहा है, इसलिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने इसके पास ही 'मैत्री-2'' (Maitri-II) नामक नया अनुसंधान केंद्र के निर्माण और संचालन शुरू करने की घोषणा की है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply