Daily Current Affairs Quiz in hindi- 15 January 2026
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस राज्य सरकार ने ''दगदार्थी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे'' को मंजूरी प्रदान की है?
A. तेलंगाना
B. केरल
C. आंध्रप्रदेश
D. महाराष्ट्र
Answer: C
Explanation: आंध्रप्रदेश राज्य सरकार ने नेल्लोर जिले में दगदार्थी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह आंध्रप्रदेश का आठवां हवाई अड्डा है, इससे आंध्र प्रदेश के विमानन और औद्योगिक अवसंरचना को महत्वपूर्ण बढावा मिलेगा।
2) हॉल ही में किस राज्य का ''पहला पूर्णत: जैविक गॉव-बामनवास'' चर्चा में रहा है ?
A. मध्यप्रदेश
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. हरियाणा
Answer: B
Explanation: राजस्थान की बावनवास कांकर पंचायत को राज्य की पहली पूर्णत: जैविक ग्राम पंचायत घोषित किया गया है। जिसमें इसके अंतर्गत आने वाले सातों ढाणियों/बसावटों को पूरी तरह जैविक खेती के सिद्धांतों पर आधारित है।
3) हॉल ही में अंतर्रार्ष्टीय महिला क्रिकेटर 'एलिसा हीली' ने सन्यास की घोषणा की है, वे किस देश की है?
A. न्यूजीलैंड
B. वेस्ट इंण्डीज
C. ऑस्ट्रेलिया
D. दक्षिण अफ्रीका
Answer: C
Explanation: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने अगामी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्ररूपों से सन्यास की घोषणा की है।
4) हॉल ही में किस देश ने संयुक्त राष्ट्र के 07 एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से बाहर निकलने की घोषणा की है?
A. फ्रांस
B. भारत
C. इजराइल
D. अमेरिका
Answer: C
Explanation: इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने सात संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और संबंद्ध निकायों से तत्काल बाहर निकलने की घोषणा की है। इस संगठनों में संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD), संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (ESCWA) समेत कुल 07 संगठनों से बाहर निकलने की घोषणा की है।
5) हॉल ही मे किस राज्य में '' राम गंगासागर सेतु'' की आधारशिला रखी गई है?
A. उत्तर प्रदेश
B. पश्चिम बंगाल
C. उत्तराखंड
D. बिहार
Answer: B
Explanation: पश्चिम बंगाल में सागर द्वीप को मुख्य भूमि से जोडनें के लिए 'मुरी गंगा नदी पर' '' राम गंगासागर सेतु'' की आधारशिला रखी गई है।
6) हॉल ही में भारतीय पर्वतारोही अरित्र रॉय ने किस महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी ''माउंट एकांकगुआ'' पर फतह हासिल की है?
A. एशिया
B. यूरोप
C. दक्षिण अमेरिका
D. अंटार्कटिका
Answer: C
Explanation: भारतीय पर्वतारोही अरित्र रॉय ने दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी ''माउंट एकांकगुआ'' (Mount Aconcagua)पर फतह हासिल की है। माउंट एकांकगुआ, अर्जेंटिना एंडीज पंर्वत श्रृंखला में स्थिति है। इस ऊंचाई 6967.15 मीटर है। अरित्र राय मूल रूप से त्रिपुरा की निवासी है, इससे पहले उन्होंने एशिया के माउंट एवरेस्ट, अफ्रीका के माउंट किलिमंजारों और यूरोप के माउंट एल्ब्रस पर चढ़ाई कर चुकी है।
7) हॉल ही में भारत ने किस देश में मौजूद अपने नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी है?
A. ईराक
B. यूक्रेन
C. ईरान
D. अमेरिका
Answer: C
Explanation: भारत ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को वहां चल रहे विरोध प्रदशर्नों और आंतरिक विद्रोह में सुरक्षा स्थिति बिगड़ने के कारण देश छोड़ने की सलाह दी है।
8) 15 जनवरी 2026 को भारतीय सेना आपना कौन सा स्थापना दिवस मना रहीं है?
A. 75वां
B. 78वां
C. 80वां
D. 82वां
Answer: B
Explanation: भारतीय सेना 15 जनवरी 2026 को अपना 78वां सेना दिवस (Army Day) मना रहीं है। यह दिन 1949 में फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा द्वारा अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ से कमान संभालने की याद में मानाया जाता है। सेना दिवस 2026 की मुख्य परेड का आयोजन दक्षिण-पश्चिम कमान के मुख्यालय जयपुर, राजस्थान में किया गया है।
9) हॉल ही में भारतीय सेना ने किस स्वदेशी लड़ाकू विमान को ''आर्मी एविएशन कॉर्प्स'' में शामिल करने की घोषणा की है?
A. तेजस Mk1A
B. LCH Prachand
C. रॉफेल-M
D. ध्रुव MK-III
Answer: B
Explanation: भारतीय सेना ने सेना दिवस के अवसर पर अपनी परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए ''प्रचंड'' लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टरों (LCH Prachand ) की नई स्क्वाड्रन को ऊचाई वाले क्षेत्रों में तैनात करने की घोषणा की है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply