Daily Current Affairs Quiz in Hindi : 11 January 2026
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में सर्वाजनिक निवेश बोर्ड (PIB) ने किस राज्य में ''कमला हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट'' को मंजूरी प्रदान की है?
A. अरुणाचल प्रदेश
B. नागालैण्ड
C. मिजोरम
D. असम
Answer: A
Explanation: सर्वाजनिक निवेश बोर्ड (PIB) ने अरुणाचल प्रदेश में ''कमला हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट'' को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना को पहले 'सुबनसिरी मिडिल जलविद्युत परियोजना के नाम से जाना जाता था, जो अरुणाचल प्रदेश की कमला नदी में स्थित है।
2) हॉल ही में भारत सरकार द्वारा ड्रोन डिफेंस को मजबूत करने के लिए किस मिशन की शुरूआत की गई है?
A. मिशन ड्रोन शक्ति
B. मिशन सुदर्शन चक्र
C. मिशन इंद्रधनुष
D. मिशन गरूण
Answer: B
Explanation: भारत सरकार ने वायु रक्षा आधुनिकीकरण और एकीकृत वायू रक्षा ढांचा स्थापित करने के उद्देश्य से 'मिशन सुदर्शन चक्र' की जैसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की शुरूआत की है। यह मिशन इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (IACCS) जैसी मौजूदा व्यवस्थाओं का पूरक है। यह कार्यक्रम 2035 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
3) हॉल ही में कौन सी एयरलाइन IATA का हिस्सा बनने वाली भारत की 5वीं एयरलाइन बनी है?
A. किंगफिशर
B. Vistara
C. जेट एयरवेज
D. अकासा एयर
Answer: D
Explanation: वर्ष 2020 में स्थापित हुई ''आकासा एयर'' अब इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) की सदस्य बन गई है। इसके पूर्व भारत की 04 एयरलाइन्स : एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो,स्पाइसजेट IATA की सदस्य है। आकासा एयर की स्थापना विनय दुबे ने की थी।
4) हॉल ही में किस राज्य में भारत की पहली डीपटेक स्टार्टअप पॉलिसी लॉन्च का अनावरण किया गया है?
A. तेलंगाना
B. गुजरात
C. महाराष्ट्र
D. तमिलनाडु
Answer: D
Explanation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने चेन्नई में आयोजित अमेजिन टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस (Umagine) के चौथे संस्करण मे भारत की पहली डीपटेक स्टार्टअप पॉलिसी लॉन्च का अनावरण किया गया । इस पॉलिसी का उद्देश्य अत्याधुनिक अनुसंधान को व्यावसायिक और स्केलेबल समाधानों में परिवर्तित करना है।
5) हॉल ही में किस राज्य का 'केयी पन्योर' भारत को पहला 'बायो-हैप्पी जिला' बना है?
A. अरुणाचल प्रदेश
B. नागालैण्ड
C. मिजोरम
D. असम
Answer: A
Explanation: एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन द्वारा लागू किए गए इस कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश का 'केयी पन्योर' जिला भारत को पहला 'बायो-हैप्पी जिला' बन गया है। यह पहल जैव विविधता संरक्षण और मानवीय कल्याण को एकीकृत करने का एक प्रयास है।
6) हॉल ही में किसके द्वारा नई दिल्ली में 'भारतीय भाषाओं पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया है?
A. नरेंद्र मोदी
B. द्रोपदी मुर्मू
C. सी.पी. राधाकृष्णन
D. अमित शाह
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली में आयोजित 'भारतीय भाषाओं पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन' के तीसरे संस्करण का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय भाषाओं का संरक्षण, अध्ययन और वैश्विक प्रचार-प्रसार करना है।
7) हॉल ही में किन देशों के समूह ''वेइमान ट्राइएंगल (Weimar Triangle) भारत ने पहली बार भागीदारी की है?
A. जापान, ऑस्ट्रेलिया, भारत
B. फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड
C. इजराइल, अमेरिका, रूस
D. यूक्रेन, अमेरिका, इजराइल
Answer: B
Explanation: यूरोपीय राजनीति का एक अत्यंत महत्वपूर्ण समूह ''वेइमान ट्राइएंगल (Weimar Triangle) भारत ने पहली बार भागीदारी की है, जिसका मुख्य उद्देश्य यूरोप के इन तीन शक्तिशाली देश से जुडकर रणनीतिक स्वायत्तता, रक्षा सहयोग में मध्य यूरोप से जुडना और 'बहु-ध्रुवीय विश्व' की दिशा में एक बड़ा कदम है। ''वेइमान ट्राइएंगल (Weimar Triangle) फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड का एक क्षेत्रीय समूह है। जिसकी स्थापना 1991 में हुई थी।
8) हॉल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (IBA) ने 2026 विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी किस देश को सौपी है?
A. भारत
B. क्यूबा
C. उज्बेकिस्तान
D. रूस
Answer: C
Explanation: अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (IBA) ने 2026 विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी उज्बेकिस्तान को सौपी है। मुक्केबाजी के 'पावरहाउस' के नाम से मशहूर उज्बेकिस्तान इससे पूर्व वर्ष 2023 में विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी कर चुका है।
9) हॉल ही में जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को किस राज्य के हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है?
A. मध्यप्रदेश
B. उत्तराखंड
C. राजस्थान
D. महराष्ट्र
Answer: B
Explanation: जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है, वे वर्तमान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत है। न्यायामूर्ति श्री गुप्ता, वर्तमान न्यायाधीश जस्टिस गुहनाथन नरेंद्र के सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार संभालेंगे।
10) हॉल ही में विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया गया है?
A. 7 जनवरी
B. 8 जनवरी
C. 9 जनवरी
D. 10 जनवरी
Answer: D
Explanation: हर वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य हिंदी भाषा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना और प्रचार-प्रसार करना है। पहली बार विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी 2026 को मनाया गया था।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply