Daily Current Affairs Quiz in hindi: 06 October 2025
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में भारत का पहला ड्रोन पायलट प्रशिक्षण केन्द्र किस राज्य में खोला गया है?
A. उत्तरप्रदेश
B. मध्यप्रदेश
C. राजस्थान
D. गुजरात
Answer: B
Explanation: भारत का पहला ड्रोन पायलट प्रशिक्षण केंद्र मध्यप्रदेश के बुधनी, सिहौर में स्थापित किया गया है। यह प्रशिक्षण केंद्र किसानों को ड्रोन उड़ाने और संचालित करने की ट्रेनिंग देगा।
2) हॉल ही में जारी वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2025 में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
A. 10वां
B. 14वां
C. 25वां
D. 32वां
Answer: B
Explanation: Institute for Economics & Peace (IEP) द्वारा जारी Global Terrorism Index (GTI) में भारत को 14वां स्थान दिया गया है। इसका मतलब भारत उन देशों में है जिन पर आतंकवाद का असर अपेक्षाकृत अधिक है, लेकिन शीर्ष खतरनाक देशों की सूची में नहीं हे। इस सूची में टॉप 03 देश है, Burkina Faso, पाकिस्तान, सीरिया।
3) हॉल ही में सीमा सड़क संगठन (BRO) ने कहां दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाई है?
A. गलवान
B. लद्दाख
C. कश्मीर
D. मालदा
Answer: B
Explanation: सीमा सड़क संगठन (BRO) ने लद्दाख में समुद्र तल से 19,400 फिट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क का निर्माण किया है। BRO ने इससे पूर्व 2021 में अपने पूर्व के रिकार्ड उमलिंग ला में 19,024 फिट ऊंची सड़क का रिकार्ड तोड़ दिया है। यह सड़क प्रोजेक्ट हिमांक के तहत मिग ला दर्रे से होकर गुजरती है।
4) हॉल ही में किस राज्य के 'बॉधवगढ़ टाइगर रिजर्व' में "Fire Mission 2.0" चलाया गया है?
A. उत्तरप्रदेश
B. मध्यप्रदेश
C. राजस्थान
D. छत्तीसगढ़
Answer: B
Explanation: मध्य्रप्रदेश के बॉधवगढ़ टाइगर रिजर्व' में वनों को आग की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से 'जीरो फायर मिशन 2.0' ("Fire Mission 2.0" ) चलाया गया है।
5) हॉल ही में जारी World Happiness Index 2025 में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
A. 100वां
B. 112वां
C. 118वां
D. 122वां
Answer: C
Explanation: United Nations Sustainable Development Solution Network (SDSN) द्वारा जारी World Happiness Index 2025 में भारत को 147 देशों में 118वां स्थान मिला है। पिछले वर्ष यह भारत को 126वीं रैंक मिली थी । वहीं पहला स्थान फिनलैंड को मिला है।
6) हॉल ही में भारतीय तटरक्षक बल ने किस शहर में 10वां NATPOLREX आयोजित किया है?
A. कोच्चि
B. चेन्नई
C. कच्छ
D. मुंबई
Answer: B
Explanation: (भारतीय तटरक्षक बल ने तमिलनाडु के चेन्नई तट पर 10वा राष्ट्रीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास (NATPOLREX -X) आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय यह द्विवार्षिक आयोजन समुद्री तेल रिसवा (Marine Oil Spill) से निपटने के लिए भारत की तैयारी को परखने और सुदृढ़ करने का प्रमुख अभ्यास है।
7) हॉल ही में विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2025 में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
A. 135वां
B. 145वां
C. 151वां
D. 180वां
Answer: C
Explanation: Reporters Without border (RSF) द्वारा जारी विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2025 में भारत की रैंक 151वीं रहीं, जो 2024 की तुलना में 159 से घटकर रहीं । भारत का कल स्कोर 32.96 रहा है। वहीं इस सूची में प्रथम स्थान नार्वे एवं द्वितीय स्थान डेनमार्क का रहा है।
8) हॉल ही में एशियाई विकास बैक ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?
A. 6.20%
B. 6.50%
C. 7.50%
D. 8.20%
Answer: B
Explanation: Asian Development Bank (ADB) ने चालू और अगले वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर (Economic Growth Rate) 6.5% रहने का अनुमान लगाया है। इसके पूर्व में भी एशिआई विकास बैंक ने यहीं अपरिवर्तित दर अनुमान लगाया था।
9) हॉल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को 2025 के TIME 100 Next शामिल किया गया है?
A. शुभमन गिल
B. अभिषेक शर्मा
C. यशस्वी जयसवाल
D. सूर्यकुमार यादव
Answer: C
Explanation: 2025 के TIME 100 Next सूची में भारत के क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है। TIME 100 Next उन व्यक्तियों को मान्यता देती है जो अभी पूरी तरह से प्रसिद्ध न हो लेकिन भविष्य में बड़े प्रभाव डालने की झमता रखते हो।
10) हॉल ही में विश्व पर्यावास दिवस कब मनाया गया है?
A. 04 अक्टूबर
B. 05 अक्टूबर
C. 07 अक्टूबर
D. 06 अक्टूबर
Answer: D
Explanation: पूरी दूनिया हर वर्ष अक्टूबर के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day) मनाती है। इस वर्ष का विषय : "Urban Crisis Response" है। इस वर्ष का फोकस जलवायु परिवर्तन, संघर्ष, असमानता और लचीले एवं समावेशी शहरों की आवश्यकता का समाधान खोजने पर है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply