Daily Current Affairs Quiz in Hindi: 05 October 2025
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस देश के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर 'क्रिस वोक्स' ने सन्यास की घोषणा की है?
A. न्यूजिलैंड
B. ऑस्ट्रेलिया
C. इंग्लैंड
D. बेस्ट इंडीज
Answer: C
Explanation: इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिकेटर क्रिस वोक्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है। उनका अंतिम अंतर्राष््ट्रीय मैच 2025 में भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला में हुआ था।
2) हॉल ही में किस देश में आयोजित 'वर्ल्ड बेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025' में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता है?
A. फ्रांस
B. जर्मनी
C. रूस
D. नॉर्वे
Answer: D
Explanation: नार्वे के फॉरडे में आयोजित 'वर्ल्ड बेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025' में मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता है। वहीं उत्तर कोरिया की री सोंग-गुम ने स्वर्ण पदक जीतकार विश्व रिकार्ड बनाया है।
3) हॉल ही में भारत और किस देश के मध्य संचालित ''बायोमेडिकल रिसर्च करियर प्रोग्राम' के तीसरे चरण को मंजूरी प्रदान की गई ?
A. ब्रिटेन
B. अमेरिक
C. रूस
D. इजराइल
Answer: A
Explanation: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बायोमेडिकल रिसर्च करियर प्रोग्राम (BRCP) के तीसरे चरण के मंजूरी दी है। यह कार्यक्रम भारत के के Department of Biotechnology (DBT) और ब्रिटेन के Wellcome Trust के माध्यम से Indian Alliance द्वारा संचालित किया जा रहा है।
4) हॉल ही में भारत को किस क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए ''ISSA" पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है?
A. शिक्षा
B. चिकित्सा
C. कृषि विकास
D. सामाजिक सुरक्षा
Answer: D
Explanation: भारत को International Social Security Association (ISSA) का Outstanding Achievement in Social Security Award 2025 प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार सामाजिक सुरक्षा प्रणाली को विस्तारित करने, कवरेज बढ़ाने, नवाचार लाने और इस क्षेत्र में असाधारण प्रगति दिखाने के लिए दिया जाता है। 2025 का यह समारोह, मलेशिया के कआलालंपुर में आयोजित किया गया।
5) हॉल ही किस भारतीय अर्द्धसैनिक बल ने 'एआई संचालित कमांड सेंटर' लांच किया है?
A. BSF
B. CRPF
C. CISF
D. SSB
Answer: A
Explanation: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमाओं पर सुरक्षा और संचालन क्षमता बढ़ाने के लिए एआई और जीआईएस संचालित निर्णय समर्थन प्रणाली की शुरूआत की है। जिसका उद्देश्य वास्तविक समय की निगरानी करना, भविष्यवाणी विश्लेषण करना और रणनीतिक योजना बनाने में मदद करना है।
6) हॉल ही में किस देश ने 'अल्जाइमर ड्रग लेकेनमैब' के शुरूआती चरण के उपयोग की मंजूरी प्रदान की?
A. अमेरिका
B. भारत
C. ऑस्ट्रेलिया
D. जापान
Answer: C
Explanation: ऑस्ट्रेलिया की Therapeutic Goods Administration (TGA) ने लेकेनेमैब को 'अल्जाइमर ड्रग लेकेनमैब' के शुरूआती चरण के उपयोग की मंजूरी प्रदान की। लेकेनेमैब मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थेरेपी है, जो एमाइलॉयड-बीटा प्लाक्स को निशाना बनाती है, जो अल्जाइमर रोग की मुख्य पहचान मानी जाती है।
7) हॉल ही में किसे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है?
A. कल्याण कुमार
B. आशीष पांडे
C. अनिमेश चौहान
D. दीपक सिंघल
Answer: B
Explanation: भारत के सबसे बडे़ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको में से एक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में आशीष पांडे नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व वे बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थे।
8) हॉल ही में किसके द्वारा लिखित पुस्तक ''They Will Shoot You Madam: My Life Through Conflict" का विमोचन किया गया है?
A. प्रियदर्शनी सिंह
B. हरिंदर बावेजा
C. अमरिंदर सिंह
D. राजदीप सरदेसाई
Answer: B
Explanation: वरिष्ठ पत्रकार हरिंदर बावेजा ने अपनी दुर्लभ और रोमांचक आत्मकथा ''They Will Shoot You Madam: My Life Through Conflict" का विमोचन किया है, इस पुरस्तक में उन्होने अपने चार दशक से अधिक के पत्रकारिता के अनुभव को साझा किया है। इस पुस्तक में ऑपरेशन ब्लू स्टार, 26/11 मुंबई हमले, कश्मीर और पाकिस्तान की रिपोर्टिंग की प्रमुख घटनाओं का भी जिक्र है।
9) हॉल ही में भारत सरकार ने किस देश के साथ पारस्परिक कानूनी सहायता संधि (MLAT) लागू की है?
A. श्रीलंका
B. इंडोनेशिया
C. मलेशिया
D. सिंगापुर
Answer: D
Explanation: भारत और सिंगापुर ने आपसी कानूनी सहायता संधि (Mutual Legal Assistance Treaty) पर हस्ताक्षर किए है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपराधिक मामलों की जॉच, अभियोजन और न्यायिक कार्यवाही में सहयोग करना है।
10) हॉल ही में जारी हुरुन रिच लिस्ट 2025 में कौन प्रथम स्थान पर रहा?
A. गौतम अडानी
B. मुकेश अंबानी
C. रोशनी नादर
D. साइरस पूनावाला
Answer: B
Explanation: 2025 की हुरुन रिच लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयनमैन मुकेश अंबानी कुल संपत्ति रू 9.55 लाख करोड़ के साथ शीर्ष स्थान पर रहे। वही दूसरे स्थान पर गौतम अडानी, ओर तीसरे स्थान पर रोशनी नादर मल्होत्रा रहीं । यह सूची Hurun Research Institute & M3M India द्वारा संयुक्त रूप से जारी की गई है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply