1) हॉल ही में भारतीय सेना द्वारा किस राज्य में ''ड्रोन कवच'' अभ्यास किया गया?
A. अरूणाचल प्रदेश
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. पंजाब
Answer: A
Explanation: भारतीय सेना की ईस्टर्न कमांड द्वारा अरूणाचल प्रदेश के अग्रिम क्षेत्र में ''ड्रोन कवच'' अभ्यास का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य ड्रोन युद्ध और काउंटर ड्रोन तकनीकों का विकास करना और आधुनिक बहु-डोमेन युद्धक्षेत्रों में सेना की युद्ध तत्परता को प्रदर्शित करना है।
2) हॉल ही में किस देश में Government Shutdowm किया गया है?
A. चीन
B. अमेरिका
C. जापान
D. इजराइल
Answer: B
Explanation: कांग्रेस द्वारा वित्तीय समझौते Appropriation bill & Continous Resolution पर सहमति न बन पाने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका में सरकारी कामकाज Government Shutdowm किया गय है।
3) हॉल ही में किस राज्य के 'बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व' में हाथियों की निगरानी के लिए 'गज रक्षक ऐप' लान्च किया गया है?
A. तमिलनाडु
B. मध्यप्रदेश
C. गुजरात
D. उत्तरप्रदेश
Answer: B
Explanation: मानव हाथी संघर्ष की बढ़ती चुनौती को देखते हुए वन प्राधिकरण द्वारा मध्य्रप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व' में हाथियों की निगरानी के लिए 'गज रक्षक ऐप' लान्च किया गया है, जो हाथियों की रीयल-टाइम-निगरानी करना होगा।
4) हॉल ही में जैव विविधता पर सम्मेलन के पाटिर्यो के 16वें सम्मेलन (COP16) की शुरूआत कहॉ हुई थी?
A. काली कोलंबिया
B. मास्कों, रूस
C. न्यूयार्क अमेरिका
D. नई दिल्ली, भारत
Answer: A
Explanation: जैव विविधता पर सम्मेलन (CBD) के पाटिर्यो के 16वें सम्मेलन की शुरूआत काली कोलंबिया मे हुई थी। जिसका उद्देश्य जैव विविधता का संरक्षण, सतत उपयोग को बढ़ावा देना और अनुंवंशिकी संसाधनों का संरक्षण करना है।
5) हॉल ही में 11वां विश्व हरित अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन कहां शुरू हुआ है?
A. चीन
B. संयुक्त अरब अमीरात
C. जापान
D. जर्मनी
Answer: B
Explanation: 11वां विश्व हरित अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन (World Green Economy Summit) संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में शुरू हुआ। जिसका उद्देश्य सतत विकास (Sustainable Development) और हरित अर्थव्यवस्था (Green Economy) की पहल को बढावा देना है। इस वर्ष का विषय है: Innovating for Impact : Accelerating the Future of the Green Economy.
6) हॉल ही में किसे CISF के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?
A. प्रवीर रंजन
B. प्रवीण कुमार
C. भरत सोलंकी
D. आर.एस. भट्टी
Answer: A
Explanation: 1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस प्रवीर रंजन को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है, जो आर.एस. भट्टी का स्थान लेंगे।
7) हॉल ही में किस राज्य सरकार ने देसी (Indigenous) गायों को 'राज्यमाता-गोमाता' घोषित किया है?
A. तमिलनाडु
B. मध्यप्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. उत्तरप्रदेश
Answer: C
Explanation: महाराष्ट्र सरकार ने देसी गायो की नस्लो को उनकी सांस्कृतिक और कृषि संबंधी महत्ता के लिए राज्यमाता-गोमाता का दर्जा दिया है। इस कदम से उन क्षेत्रों की देसी गायो को महत्वपूर्ण भूमिका को आधिकारिक मान्यता मिली है।
8) हॉल ही में भारत और किस देश के मध्य संयुक्त आतंकवाद विरोधी कार्य समूह की 9वीं बैठक आयोजित हुई ?
A. कजाकिस्तान
B. पाकिस्तान
C. उज्बेकिस्तान
D. ईरान
Answer: C
Explanation: उज्बेकिस्तान के ताशकंद में भारत-उज्बेकिस्ताना सयुक्त आतंकवाद विरोधी कार्य समूह की 9वीं बैठक आयोजित हुई । इस बैठक का उद्देश्य दोनो देशों के द्वारा आतंकवाद, कट्टरता, सूचना साझा करने की दिशा में आयोजित किया गया था।
9) हॉल ही में किस राज्य का 'बालोद' भारत का पहला आधिकारिक रूप से बाल विवाह मुक्त जिला बना है?
A. तमिलनाडु
B. मध्यप्रदेश
C. गुजरात
D. छत्तीसगढ़
Answer: D
Explanation: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले को सामाजिक सुधार में एतिहासिक सफलता के रूप में भारत का पहला आधिकारिक रूप से बाल विवाह मुक्त जिला बना है। छत्तीसगढ़ सरकार 2028-29 तक छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
Leave a Reply