Daily Current Affairs Quiz in Hindi : 03 January 2026
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस देश ने क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग और ट्रेडिंग को कानूनी मान्यता प्रदान की है?
A. भारत
B. रूस
C. तुर्कमेनिस्तान
D. उज्बेकिस्तान
Answer: C
Explanation: तुर्कमेनिस्तान ने जनवरी 2026 से क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग और एक्सचेंजो को वैध बनाने वाला नया कानून पारित किया है, इस कानून पर राष्ट्रपति सेरदार बर्डीमुहम्मदोव ने हस्ताक्षर कर लागू किया।
2) हॉल ही में ''रानी वेलू नाचियार'' की जयंती गई, उनका संबंध किस राज्य से है?
A. तमिलनाडु
B. तेलंगाना
C. महाराष्ट्र
D. आंध्रप्रदेश
Answer: A
Explanation: तमिल समाज में ''वीरमंगई'' के नाम से प्रसिद्ध रानी वेलु नाचियार एक दूरदर्शी शासिका एवं स्वतंत्रता सेनानी थी, वे ब्रिटिशों के विरुद्ध सक्रिय युद्ध करने वाली पहली भारतीय रानी बनीं, जिसने उनकी रणनीतिक कुशलता को उजागर किया।
3) हॉल ही में कौन सा देश चावल उत्पादन में दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक देश बन गया है?
A. भारत
B. चीन
C. अमेरिका
D. रूस
Answer: A
Explanation: नवीनतम कृषि आंकड़ो के अनुसार भारत वैश्विक चावल उत्पादन में 28% से अधिक की हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है, जिसने चीन के वर्षो पुराने दबदबे को खत्म कर दिया है।
4) हॉल ही किस देश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का निधन हो गया है ?
A. श्रीलंका
B. पाकिस्तान
C. बांग्लादेश
D. भूटान
Answer: C
Explanation: बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष और दो बार देश की प्रधानमंत्री रहीं बेगम खालिदा जिया का लंबी बिमारी के बाद 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
5) हॉल ही में चर्चा में रहा, ''ओरेश्रिक'' (Oreshnik) मिसाइल प्रणाली किस देश से संबंधित है?
A. रूस
B. यूक्रेन
C. सीरिया
D. अमेरिका
Answer: A
Explanation: रूस ने अपने सहयोगी देश बेलारूस में अपनी नवीनतम बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली ''ओरेश्रिक'' (Oreshnik) को तैनात किया है, जो हॉल ही में चर्चा में रहा।
6) BRICS 2026 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौन सा करेगा ?
A. भारत
B. रूस
C. चीन
D. दक्षिण अफ्रीका
Answer: A
Explanation: भारत 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन वर्ष 2026 की मेजबानी करेगा।
7) हॉल ही में एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 में किस देश ने स्वर्ण पदक जीता है?
A. चीन
B. भारत
C. पाकिस्तान
D. श्रीलंका
Answer: A
Explanation: फाइनल मुकाबले में चीन ने भारत को 3-2से हराकर स्वर्ण जीता, जबकि भारत ने रजत पदक जीता।
8) हॉल ही में चर्चा में रहा, ''पीपराहवा अवशेष'' (Piprahwa Relics) किस धर्म से संबंधित है?
A. हिन्दू धर्म
B. बौद्ध धर्म
C. सिख धर्म
D. जैन धर्म
Answer: B
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के 'राय पिथोरा सांस्कृतिक परिसर में प्रकाश और कमल: प्रबुद्ध व्यक्ति के अवशेष नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया पिपरावा अवशेष 1898 में खोजे गए भगवान बुद्ध के वास्तविक अवशेष माने जाते है, जिसका उद्धाटन इस प्रदर्शनी में किया गया।
9) हॉल ही में भारतीय संविधान को किस नई जनजातीय भाषा और लिपि में जारी किया गया है?
A. कुडुख
B. संथाली
C. गोंडी
D. हो
Answer: B
Explanation: राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा ई जनजातीय भाषा और लिपि संथाली (ओल चिकी) भाषा में संविधान की प्रतियां जारी की गई है।
10) हॉल ही में ISRO ने कहां ''गगनयान'' मिशन के नए क्रू मॉड्यूल रिकवरी ट्रायल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
A. श्रीहरिकोटा
B. कोच्चि तट
C. विशाखापत्तनम तट
D. पोरबंदर
Answer: B
Explanation: ISRO और भारतीय नौसेना ने मिलकर कोच्चि में ''गगनयान'' मिशन के नए क्रू मॉड्यूल रिकवरी ट्रायल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply