Daily Current Affairs Quiz in hindi : 29 September 2025
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया?
A. विरल आचार्य
B. शिरीष चंद्र मुर्मू
C. बी.एन प्रजापति
D. भास्कर चौबे
Answer: ब
Explanation: शिरीष चंद्र मुर्मू को भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व श्री मुर्मू आरबीआई में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थे। वह एम. राजेश्वर का स्थान लेंगे।
2) हॉल ही में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहां पहली बार प्राकृतिक गैस की खोज की घोषणा की है?
A. अंडमान बेसिन
B. दमन और दीव बेसिन
C. लक्ष्यदीप
D. सुंदरवन डेल्टा
Answer: अ
Explanation: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालयय के मंत्री हरदीप पुरी जी, पहली बार ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा अंडमान बेसिन में प्राकृतिक गैस की खोज की घोषणा की है, यह इस क्षेत्र में पहली प्रकृतिक खोज है।
3) हॉल ही में यूनेस्को के के विश्व जैवमंडल रिजर्व नेटवर्क में किसे शामिल किया गया है?
A. कच्छ का रण, गुजरात
B. शीत मरूस्थल, हिमाचल प्रदेश
C. मानस, असम
D. डिब्रू सैखोवा
Answer: ब
Explanation: यूनेस्को के विश्व जैवमंडल रिजर्व नेटवर्क द्वारा हिमाचल प्रदेश स्थित शीत मरुस्थल को यूनेस्को के विश्व जैवमंडल रिजर्व नेटवर्क को शामिल किया गया है। भारत में अब यूनेस्को के विश्व जैवमंडल रिजर्व नेटवर्क (WNBR) में 13 जैवमंडल हो गए है।
4) हॉल ही में न्यूयार्क में जारी ' जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन' की रिपोर्ट के अनुसार भारत के किस राज्य में सर्वाधिक बाल विवाह में कमी हुई है?
A. मध्यप्रदेश
B. असम
C. राजस्थान
D. बिहार
Answer: ब
Explanation: न्यूयार्क में जारी ' जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन' की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वोत्तर राज्य असम में सर्वाधिक बाल विवाह में कमी हुई है। जस्ट राइट्स फॉर की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लड़कियों के बाल विवाह में 69% और लड़को के बाल विवाह में 72% की कमी आई है।
5) हॉल ही में शुरू हो रहे, महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप किस देश में आयोजित हो रहे है?
A. भारत
B. इंग्लैंड
C. भारत और श्रीलंका
D. न्यूजीलैंड
Answer: स
Explanation: 30 सितंबर 2025 से आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की सयुक्त मेजबानी में आयाजित किया जा रहा है।
6) हॉल ही में 'मूडीज' (Moody's) द्वारा जारी सार्वभौमिक रेटिंग को लेकर क्या निर्णय दिया गया?
A. डाउनग्रेड किया गया
B. अपग्रेड किया गया
C. रेटिंग अपरिवर्तित और स्थिर दृष्टिकोण देना
D. नेगेटिव रेंटिंग देना
Answer: स
Explanation: ग्लोबल रेंटिंग एजेंसी, मूडीज (Moody's) ने भारत की दीर्घकालीन स्थानीय एवं विदेशी मुद्रा रेंटिंग Baa3 को बरकरार रखा और स्थ्रिर दृष्टिकोण बनाए रखा।
7) हॉल ही में भारत सरकार ने किस देश के साथ दो नए रेल लिंक बनाने की घोषणा की है ?
A. श्रीलंका
B. बांग्लादेश
C. नेपाल
D. भूटान
Answer: द
Explanation: भारत सरकार ने भूटान के साथ दो नए रेल लिंक योजना की घोषणा की है जिसमें असम से भूटान एवं बंगाल से भूटान तक प्रस्तावित है।
8) हॉल ही में किसे भारत के अटॉर्नी जनरल किसे नियुक्त किया गया ?
A. आर. वेंकटरमण
B. डॉ कपद दास
C. सुधांशु वल्स
D. विजय चौहान
Answer: अ
Explanation: राष्ट्रपति द्वारा भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में पुन: नियुक्त किया गया है। अटॉनी जनरल संविधान के अनुच्छेद 76 के तहत राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है।
9) हॉल ही में किस राज्य के 'गोकुल जलाशय' और उदयपुर झील को रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है?
A. राज्स्थान
B. बिहार
C. मध्यप्रदेश
D. उत्तरप्रदेश
Answer: ब
Explanation: बिहार के गोकुल जलाशय और उदयपुर झील को रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है, इसमें भारत में कुल 93 रामसर स्थल हो गए है, ऐसे में भारत रामसर स्थलों के मामले में एशिया में शीर्ष एवं विश्व में तीसरे स्थान पर है।
10) हॉल ही में '12वां सतत पर्वतीय विकास शिखर सम्मेलन (SMDS) का आयोजन कहां किया गया है?
A. दिल्ली
B. देहरादून
C. शिमला
D. जम्मू-कश्मीर
Answer: ब
Explanation: 12वां सतत पर्वतीय विकास शिखर सम्मेलन - {Sustainable Mountain Development summit} (SMDS-XII) 26 सितंबर को उत्तराखंड के दूहरादून में आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय हिमालयी क्षेत्र की पारिस्थितिक, आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply