Daily Current Affairs MCQ in hindi – 31 January 2026
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री एति कोली दुति पात योजना'' का शुभारंभ किया है ?
A. तेलंगाना
B. अरुणाचल प्रदेश
C. नागालैंड
D. असम
Answer: D
Explanation: असम राज्य सरकार ने चाय बागान श्रमिकों को एकमुश्त वित्तीय सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री एति कोली दुति पात योजना'' का शुभारंभ किया है। इस योजना का उद्देश्य तत्काल वित्तीय राहत प्रदान करना ओर श्रमिक कल्याण के प्रति राज्य प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।
2) हॉल ही में खबरों में रहा, '' प्रज्ञा-AIX'' का संबंध किस संगठन से है ?
A. ONGC
B. भारतीय रेलवे
C. DRDP
D. ISRO
Answer: A
Explanation: प्रज्ञा-AIX एक केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफार्म है, जो भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा अन्वेषण कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) के विभिन्न एआई अनुप्रयोगों को एकीकृत प्रणाली के रूप में जोड़ता है। इसका उद्देश्य विशाल परिचालन डेटा को उपयोगी और क्रियाशील बुद्धिमता में बदलना है।
3) हॉल ही में भारत ने अपना पहला ''AI-पावर्ड यूनिवर्सिटी' किस विश्वविद्यालय में लॉन्च किया है?
A. दिल्ली यूनिवर्सिटी
B. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
C. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय
D. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
Answer: C
Explanation: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के नेतृत्व में पहली बार भारत में Google Cloud और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) के सहयोग से किसी भारतीय विश्वविद्यालय में AI संचालित शिक्षण, अध्ययन और प्रशासनिक प्रणालियों का अध्ययन किया जाएगा।
4) हॉल ही में कौन सा देश विश्व का एकमात्र देश बना है, जो आधिकारिक रूप से दूसरी बार पेरिस जलवायु समझौते से बाहर हुआ है?
A. अमेरिका
B. चीन
C. भारत
D. फ्रांस
Answer: A
Explanation: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने दूसरी बार पेरिस जलवायु समझौते से आधिकारिक रूप से बाहर निकलने की घोषणा की है। इसके साथ ही अमेरिका ने यह भी घोषणा किया है कि वह अब United Nations Framework Convention on Climate Change (UNFCCC) से भी बाहर होगा।
5) हॉल ही में UNESCO ने निम्न में से किस स्थान को "Buddhist Diamond Triangle" की अस्थायी सूची में शामिल नहीं किया है?
A. ललितगिरि
B. रत्नागिरी
C. उदयगिरी
D. सांची
Answer: D
Explanation: यूनेस्कों विश्व धरोहर केंद्र ने Buddhist Diamond Triangle को यूनेस्कों की अस्थायी सूची में शामिल किया है। इस Buddhist Diamond Triangle में तीन स्थान ललितगिरी, रत्नागिरी और उदयगिरी शामिल है। यह त्रिकोल ओडिशा के कटक ओर जजपुर जिले में स्थिति है।
6) हॉल ही में 'शहीद दिवस' कब मनाया गया है?
A. 28 जनवरी
B. 30 जनवरी
C. 29 जनवरी
D. 27 जनवरी
Answer: B
Explanation: प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को भारत में 'शहीद दिवस' के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। इस दिन 30 जनवरी 1948 को जब महात्मा गांधी बिरला भवन, दिल्ली में प्रार्थना के लिए जा रहे थे थे, तभी उनकी गोली मारकार हत्या कर दी गई ।
7) हॉल ही जारी आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसर, वित्त वर्ष 2027 में भारत की संभावित GDP ग्रोथ रेट कितनी रहने का अनुमान है ?
A. 6.8% - 7.2 %
B. 7.5 % - 8.2%
C. 6.5% - 7.0%
D. 7.0% - 7.5%
Answer: A
Explanation: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रस्तुत किया है, जिसमें भारत का आर्थिक लेखा जोखा दिया गया है। यह सर्वे मुख्य आर्थिक सलाहकार तैयार करता है, जिसे वित्त मंत्री पेश करती है। इस सर्वे में वित्त वर्ष 2027 में भारत की संभावित GDP ग्रोथ रेट 6.8% - 7.2 % रहने का अनुमान है।
8) हॉल ही में खबरों में रहा, " 4B Movement" सबसे पहले किस देश में शुरू हुआ ?
A. ब्राजील
B. साउथ कोरिया
C. जर्मनी
D. फ्रांस
Answer: B
Explanation: 4B Movement एक Radical Feminist Resistance Movement है, जिसकी शुरूआत दक्षिण कोरिया में वर्ष 2010 में हुई थी। यह आंदोलन महिलाओ द्वारा पितृसत्तात्मक संस्थाओं के सामूहिक बहिष्कार की बात करता है।
9) हॉल ही में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच 'माइकल नोब्स' का निधन हो गया, उनका संबंध किस देश से है ?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. जापान
C. इंग्लैंड
D. फ्रांस
Answer: A
Explanation: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच 'माइकल नोब्स' का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होने लंदर ओलंपिक 2012 में भारत का नेतृत्व किया था।
10) हॉल ही में किस राज्य को 'एविएशन प्रमोशन' के लिए बेस्ट स्टेट अवार्ड मिला है ?
A. छत्तीसगढ़
B. महाराष्ट्र
C. उत्तराखंड
D. कर्नाटक
Answer: C
Explanation: उत्तराखंड सरकार ने क्षेत्रीय हवाई सेवाओं पर विशेष ध्यान देने, नीति समर्थन, अवसंरचना विस्तार के कारण उत्तराखंड को 'विंग्स इंडिया 2026' कार्यक्रम में 'एविएशन इकोसिस्टम के संवर्धन के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य'' का पुरस्कार दिया गया है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply