Daily Current Affairs MCQ in hindi – 28 January 2026
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में कौन महिला प्रीमियर लीग (WPL) मे शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है?
A. स्मृति मंधाना
B. नेट साइवर ब्रंट
C. सोफी डिवाइन
D. जॉर्जी वोल
Answer: B
Explanation: नेट साइवर ब्रंट ने WPL 2026 में इतिहास रचते हुए महिला प्रीमियर लीग में शतर लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है। नेट साइवर ब्रंट ने यह उपलब्धि मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए बनाया।
2) हॉल ही में कहां आयोजित 'गल्फूड 2026' में भारत पार्टनर देश के रूप में भाग ले रहा है ?
A. दुबई
B. दोहा
C. रियाद
D. काबूल
Answer: A
Explanation: भारत, दुबई में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े वार्षिक खाद्य एवं पेय सोर्सिंग इवेंट 'गल्फूड 2026' में साझेदार के रूप में भाग ले रहा है। भारत की भागीदारी का नेतृत्व 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) कर रहा है, जो वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
3) हॉल ही में 77वें गणतंत्र दिवस परेड़ में भारतीय सेना ने पहली बार किस नई युद्ध-आधारित फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया है?
A. Theatre Command Formation
B. Integrated Strike Formation
C. Phased Battle Array
D. Battle Column Formation
Answer: C
Explanation: 26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ पर 77वें भारतीय सेना परेड़ में पहली बार 'Phased Battle Array ' (रणभूमि व्यूह रचना) का प्रदर्शन किया गया। इस उद्देश्य वास्तविक युद्ध जैसी स्थिति को दर्शाना था। इसमें सैनिक पांरपरिक ड्रेस की जगह Combat attire (battle Gear) में नजर आए।
4) हॉल ही में किस अंतरिक्ष यात्री को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार 'आशोक चक्र' से सम्मानित किया गया ?
A. विंग कमांडर अभिनंदन
B. कैप्टन विकास शर्मा
C. शुभांशु शुक्ला
D. राकेश शर्मा
Answer: C
Explanation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय वायु सेना के अधिकारी से अंतरिक्ष यात्री बने ग्रुप कैप्टन शुभांशु को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार 'आशोक चक्र' से सम्मानित किया है। श्री शुक्ला International Space Station (ISS) जाने वाले Axiom Mission-4 टीम के सदस्य थे। शुंभाशु शुक्ला, 'आशोक चक्र' पाने वाले दूसरे अंतरिक्ष यात्री बने है, उससे पहले यह सम्मान राकेश शर्मा को 1984 में दिया गया था।
5) हॉल ही में किस राज्य सरकार ने अभिनेत्री शारदा को वर्ष 2024 के 'जेसी डेनियल पुरस्कार' से सम्मानित किया है?
A. महाराष्ट्र
B. केरल
C. कर्नाटक
D. आंध्रप्रदेश
Answer: B
Explanation: मलयालम की दिग्गज अभिनेत्री शारदा को वर्ष 2024 के जेसी डेनियल पुरस्कार' से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार केरल सरकार द्वारा मलयालम सिेनेमा मे Lifetime Contribution के लिए दिया जाता है। अभिनेत्री शारदा ने तीन बार 'नेशनल अवार्ड' जीता है।
6) हॉल ही में चर्चा में रही, 'तमसा नदी' का उद्गम किस राज्य से होता है?
A. उत्तरप्रदेश
B. राजस्थान
C. मध्यप्रदेश
D. गुजरात
Answer: C
Explanation: तमसा/टोन्स नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के मैहर जिला के कैमूर पहाडियों से होता है, जिसे हॉल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन के बात' कार्यक्रम के 130वें ऐपिसोड में इस नदी के Renovation के बारे में उल्लेख किया। इस नदीं की कुल लंबाई 265 किमी है। यह गंगा की सहायक नदी है, जिसका उत्तरप्रदेश के सिरसा के पास संगम हो जाता है।
7) हॉल ही में एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन कार्यक्रम 'विंग्स इंडिया 2026' कहां आयोजित किया जा रहा है?
A. बेंगलुरू
B. जयपुर
C. मुंबई
D. हैदराबाद
Answer: D
Explanation: एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन कार्यक्रम 'विंग्स इंडिया 2026' का आयोजन 28 जनवरी से 31 जनवरी तक हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर किया जा रहा है। चार दिवसीय इस आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 20 से अधिक देशों के मंत्रीमंडल प्रतिनिधि भाग ले रहे है।
8) हॉल ही में किस राज्य की पुलिस को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस कलर पुरस्कार प्रदान किया गया है?
A. पश्चिम बंगाल
B. सिक्किम
C. महाराष्ट्र
D. उत्तरप्रदेश
Answer: B
Explanation: सिक्किम पुलिस को उसकी उत्कृष्ट सेवा, पेशेवर दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार पाने वाला सिक्किम 15वां राज्य व तीसरा नार्थ स्टेट राज्य बना गया है। यह सम्मान भारत में पुलिस बलों को दिए जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
9) हॉल ही में खबरों में रहा, 'चतरगला दर्रा' किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थिति है?
A. उत्तराखण्ड
B. असम
C. जम्मू-कश्मीर
D. अरूणाचल प्रदेश
Answer: C
Explanation: जम्मू-कश्मीर में स्थिति चतरगला दर्रे पर भारी बर्फबारी के कारण अवरूद्ध हो गया था, जिसे सीमा सड़क संगठन (BRO) ने अपनी पेशेवर क्षमता और संचालन क्षमता का परिचय देते हुए 'चतरगला दर्रे' पर उच्च ऊंचाई बचाव और सड़क बहाली अभियान को सफलतापूर्वक पुन: बहाल किया।
10) हॉल ही में 'नेशनल जियोग्राफिक डे' कब मनाया गया है ?
A. 25 जनवरी
B. 24 जनवरी
C. 26 जनवरी
D. 27 जनवरी
Answer: D
Explanation: नेशनल जियोग्राफिक डे प्रत्येक वर्ष 27 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन 27 जनवरी 1988 को नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी की स्थापना की वर्षगांठ को दर्शाती है। यह दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को पृथ्वी के भूदृश्यों, महासागरों, जलवायु, संस्कृतियों और जैव विविधताओं के बारे में सीखने को प्रेरित करना है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply