Daily Current Affairs MCQ in hindi – 27 January 2026
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में सम्पन्न हुए भारत के 77वें गणतंत्र दिवस में किस देश के सैन्य दस्ते ने कर्तव्य पथ में परेड किया है ?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. पुर्तगाल
C. फ्रांस
D. रूस
Answer: B
Explanation: गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में पुर्तगाल के सैन्य दस्ते ने भारतीय सैनिकों के साथ कर्तव्य पाथ पर मार्च किया है। इसकी मुख्य वजह गणतंत्र दिवस 2026 के मुख्य अतिथि एंटोनियो कोस्टा (यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष) है, जो पुर्तगाली मूल के है और पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके है। यह भारत की परंपरा का हिस्सा है। इससे पहलें भी फ्रांस, मिस्त्र, और यूएई जैसे देशो के दस्ते भी शामिल हो चुके है।
2) हॉल ही में गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार किस मंत्रालय को प्रदान किया गया ?
A. गृह मंत्रालय
B. संस्कृति मंत्रालय
C. शिक्षा मंत्रालय
D. रक्षा मंत्रालय
Answer: B
Explanation: गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में सर्वश्रेष्ठ झांकी (Best Tableau) का पुरस्कार संस्कृत मंत्रालय को प्रदान किया गया । इस मंत्रालय ने भारत : लोकतंत्र की जननी' और सांस्कृतिक विरासत के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
3) हॉल ही में किसके द्वारा "Military Quantum Mission Policy Framework" लॉन्च किया गया है ?
A. राजनाथ सिंह
B. अमित शाह
C. CDS जनरल अनिल चौहान
D. अजीत डोभाल
Answer: C
Explanation: CDS जनरल अनिल चौहान द्वारा "Military Quantum Mission Policy Framework" लॉन्च किया गया है। इसका उद्देश्य आर्मी, नेवी, और एयरफोर्स को नई और एडवांस तकनीक से तैयार करना है, ताकि वे भविष्य के युद्धों में तेज और सुरक्षित तरीकों से काम कर सके।
4) हॉल ही मे किस देश ने इंडो-पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव (IPOI) को आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है?
A. स्पेन
B. स्वीट्जरलैंड
C. ब्राजील
D. जर्मनी
Answer: A
Explanation: 2019 में शुरू हुआ इंडो-पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव (IPOI) भारत सरकार की एक Multilateral Initiative है। जिसको हॉल ही में स्पेन ने औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। इस पहल का उद्देश्य हिंदमहासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग, सतत् विकास और सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
5) हॉल ही में खबरों में रहा, 'लंबाडा जनजाति मुख्य रूप से भारत के किन राज्यों में पाई जाती है ?
A. मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश
B. गुजरात और राजस्थान
C. तेलंगाना और आंध्रप्रदेश
D. बिहार और झारखण्ड
Answer: C
Explanation: लम्बाडा जनजाति मुख्य रूप से आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में पायी जाती है, इन्हें बंजारा के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 2026 की गणतंत्र दिवस परेड में तेलंगाना की झांकी में लम्बाडा जनजाति की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, उनके पारंपरिक 'तीज' त्यौहार और उनके विशिष्ट कशीदाकारी वाले पहनावे से प्रदर्शित किया गया। भारत सरकार ने लम्बाडा जनजाति को उसके पारंपरिक वेशभूषा और हस्तशिल्प को UNESCO की सूची में शामिल करने के लिए नया प्रस्ताव भेजा है।
6) हॉल ही में 'लोकायान-26 अभियान' पर कौन सा शिप रवाना हुआ है?
A. INS शिवालिक
B. INS तरंगिणी
C. INS सुदर्शनी
D. INS विक्रांत
Answer: C
Explanation: लोकयान-26 अभियान के तहत भारतीय नौसेना का प्रसिद्ध पाल पोत (Sail Training Ship) INS सुदर्शनी रवाना हुआ है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के विभिन्न बंदरगाहो की यात्रा करना और समुद्र के माध्यम से मित्रता का संदेश फैलाना है।
7) हॉल ही में ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 रिपोर्ट 2026 के अनुसार, दुनिया का सबसे मूल्यवान ब्रांड कौन सा है ?
A. Apple
B. Microsoft
C. Amazon
D. Google
Answer: A
Explanation: स्वीट्जरलैंड के दावोस में आयोजित World Economic Forum (WEF) की बैठक की दौरान Brand Finance Global 500 Report 2026 जारी की गई, इस रिपोर्ट के अनुसार "Apple" दुनिया का सबसे मूल्यवान ब्रांड है। वही इस सूची में माइक्रोसाफ्ट, गूगल और अॅमेजन क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर है।
8) हॉल ही में जीआई टैग प्राप्त डेयरी उत्पाद, ''कलाडी'' व्यंजन खबरों में रहा, यह किस राज्य से संबंधित है?
A. उत्तरप्रदेश
B. राजस्थान
C. जम्मू-कश्मीर
D. हिमाचल प्रदेश
Answer: C
Explanation: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने निर्देश दिया है कि जम्मू-कश्मीर का जीआई टैग प्राप्त डेयरी उत्पाद 'कलाडी' व्यंजन को ODOP के तहत वैज्ञानिक रूप से उन्नत करने के निर्देश दिए है। इसका उद्देश्य इसकी Shelf Life बढ़ाना, और इसके पारंपरिक स्वाद और पोषण को संरक्षित करना है।
9) हॉल ही में ''भारतीय स्किमर संरक्षण परियोजना'' किस नदी बेसिन में लान्च किया गया है ?
A. गंगा नदी बेसिन
B. ब्रम्हापुत्र नदी बेसिन
C. गोदावरी नदी बेसिन
D. नर्मदा नदी बेसिन
Answer: A
Explanation: उत्तरखंड के देहरादून में केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल द्वारा 'भारतीय स्किमर संरक्षण परियोजना'' का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य नदी क्षेत्रों में Rare Indian Skimmer पंक्षी का संरक्षण करना है।
10) हॉल ही में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने 65वीं केंद्रीय भूवैज्ञानिक कार्यक्रम बोर्ड की बैठक कहॉ आयोजित की है?
A. कोलकाता
B. इंदौर
C. बेंगलुरू
D. नई दिल्ली
Answer: D
Explanation: भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने 65वीं केंद्रीय भूवैज्ञानिक कार्यक्रम बोर्ड की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता पियूष गोयल ने की। इस बैठक का उद्देश्य देश के महतवपूर्ण खनिज की खोज को तेज करना, नई तकनीकों का उपयोग बढ़ाना और सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाना है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply