Daily Current Affairs MCQ in hindi – 24 January 2026
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती में कब 'पराक्रम दिवस' मनाया गया?
A. 21 जनवरी
B. 22 जनवरी
C. 23 जनवरी
D. 24 जनवरी
Answer: C
Explanation: भारत सरकार द्वारा नेजाजी सुभाष चंद्र बोस की अदम्य भावना और राष्ट्र के प्रति उनके निस्वार्थ सेवा को सम्मान देने के लिए 23 जनवरी को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाती है। यह उनकी 129वीं जयंती है।
2) हॉल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश ने 'स्ट्राइप्ड टाइगर' (Striped Tiger) को अपना राजकीय तितली घोषित किया है?
A. लद्दाख
B. पुड्डूचेरी
C. दिल्ली
D. चंडीगढ़
Answer: D
Explanation: चंडीगढ प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 'स्ट्राइप्ड टाइगर' (Striped Tiger) को आधिकारिक तौर अपना राजकीय तितली घोषित किया है।
3) हॉल ही में किस देश की पूर्व शिक्षामंत्री 'ग्राका माचेल' को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा हुइ्र है?
A. इथोपिया
B. नार्वे
C. नामीबिया
D. मोजाम्बिक
Answer: D
Explanation: इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हुई घोषणा के अनुसार मोजाम्बिक की सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व शिक्षामंत्री 'ग्राका माचेल को 2025 के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। माचेल को यह पुरस्कार मुश्किल हालतों में लोगों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण जैसी जरुरी सेवाओं को पहुंचाने के लिए दिया जाएगा।
4) हॉल ही में द्वितीय 'ग्लोबल बुद्धिस्ट समिट' (Global Buddhist Summit 2026) का आयोजन कहा किया जा रहा है?
A. बोधगया
B. नई दिल्ली
C. सारनाथ
D. कुशीनगर
Answer: B
Explanation: भारत की साफ्ट पवर और सांस्कृतिक कूटनीति को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली में द्वितीय 'ग्लोबल बुद्धिस्ट समिट' (Global Buddhist Summit 2026) का आयोजन किया जाएगा ।
5) हॉल ही में किस देश ने ''वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन 2026'' की मेजबानी करने की घोषणा की है?
A. भारत
B. अमेरिका
C. इंजराइल
D. स्विट्जरलैंड
Answer: D
Explanation: स्विट्जरलैंड सरकार ने यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष सहित अन्य वैश्विक मुद्दों के समाधान के लिए 2026 के मध्य में एक उच्च स्तरीय ''वैश्विक शांति शिखर सम्मलेन' आयोजित करने की घोषणा की है।
6) हॉल ही में जारी 'ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स' में किस भारतीय शहर को 'सबसे हरा-भरा शहर' (Greenest City) घोषित किया गया है?
A. इंदौर
B. चंडीगढ़
C. अहमदाबाद
D. शिमला
Answer: B
Explanation: वर्ष 2026 के लिए चंड़ीगढ़ को अपने वन क्षेत्र में निरंतर वृद्धि और प्रभावी कचरा प्रबंधन के कारण ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स' में भारत का 'सबसे हरा-भरा शहर' (Greenest City) घोषित किया गया है।
7) हॉल ही में किसके द्वारा 'राम जन्मभूमि यात्रा' पर पुस्तक का विमोचन किया गया?
A. नरेंद्र मोदी
B. अमित शाह
C. सी.पी. राधाकृष्णन
D. राजनाथ सिंह
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली स्थिति उपराष्ट्रपति निवास में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने राम जन्मभूमि यात्रा पर आधारित पुस्तक "Chalice of Ambrosia : Ram Janmabhoomi- challenge and Response" का विमोचन किया। यह पुस्तक भारत सरकार के पूर्व सचिव श्री सुरेंद्र कुमार पचौरी द्वारा लिखी गई है।
8) हॉल ही में कौशल विकास और उद्यामिता मंत्रालय ने किस संगठन के साथ व्यावसायिक शिक्षा और कौशल को बढ़ावा देने के लिए समझौता (MoU) किया है?
A. WEF
B. IMF
C. UNO
D. WTO
Answer: A
Explanation: भारत के कौशल विकास और उद्यामिता मंत्रालय (MSDE) ने कौशल विकास में वैश्विक सहयोग को मजबूत करने और व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व आर्थिक मंच (WEF) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
9) हॉल ही में हुई घोषणा के अनुसार, किस राज्य के अलवर जिले में विशाल बायोलॉजिकल पार्क विकसित किया जाएगा?
A. गुजरात
B. कर्नाटक
C. आंध्रप्रदेश
D. राजस्थान
Answer: D
Explanation: राजस्थान अपने वन्यजीव पर्यटन क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए घोषणा कि है कि अलवर जिले के कटी घाटी क्षेत्र में एक नया और विशाल बायोलॉजिकल पार्क विकसति किया जाएगा। इस जैविक पार्क में 81 विभिन्न प्रजातियों के 400 से अधिक वन्यजीव रखे जाएगे।
10) हॉल ही में BCCI ने IPL 2026 के लिए किस 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म' के साथ स्पॉन्सरशिप समझौता किया है?
A. Chat gpt
B. Deepseek
C. Google Gemini
D. Grok AI
Answer: C
Explanation: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 के लिए गूगल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म' "Gemini" के साथ स्पॉन्सरशिप समझौता किया है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply