Daily Current Affairs MCQ in hindi – 23 January 2026
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस संस्था द्वारा विकसित स्वदेशी कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) का सफल परीक्षण किया गया है?
A. BHEL
B. ISRO
C. DRDO
D. HAL
Answer: C
Explanation: DRDO द्वारा विकसित स्वदेशी कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) का सफल परीक्षण किया गया है। VSHORADS एक मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम है।
2) हॉल ही में किस राज्य सरकार ने 'होप आईलैंड' में नया स्पेसपोर्ट स्थापित करने की घोषणा की है?
A. गुजरात
B. कर्नाटक
C. आंध्रप्रदेश
D. उत्तरप्रदेश
Answer: C
Explanation: आंध्रप्रदेश सरकार ने भारत के अंतरिक्ष अवसंरचना नेटवर्क को और अधिक विकसित करने के उद्देश्य से होप आईलैंड में नया स्पेसपोर्ट स्थापित करने की घोषणा की है। यह स्पेसपोर्ट मुख्य रूप से प्राइवेट अंतरिक्ष मिशनों के लिए होगा।
3) हॉल ही में भारत और किस देश के मध्य पॉचवे दौर के विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) बैठक रक्षा एवं खनिज समझौते हुए?
A. फ्रांस
B. जर्मनी
C. नामीबिया
D. नार्वे
Answer: C
Explanation: भारत और नामीबिया के बीच अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में पॉचवे दौर के विदेश कार्यालय परामर्श (Foreign Office Consulations -FOC) बैठक में दोनों देशो ने रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, स्वास्थ्य, कृषि और डिजीटल अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग की सहमति जताई है। इसके साथ ही यह भी घोषणा हुई कि अगला परामर्श दौर नामीबिया की राजधानी विंडहोक में आयोजित करने पर सहमति बनी है।
4) हॉल ही में किसके नेतृत्व में युद्धोत्तर पुननिर्माण की निगरानी के लिए ''बोर्ड ऑफ पीस'' का गठन किया गया है ?
A. डोनाल्ड ट्रंम्प
B. नरेंद्र मोदी
C. बेंजामिन नेतन्याहू
D. व्लादिमीर पुतिन
Answer: A
Explanation: गाज़ा युद्धविराम और युद्धोत्तर पुननिर्माण की निगरानी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के नेतृत्व में ''बोर्ड ऑफ पीस'' का गठन किया गया है । इस बोर्ड का उद्देश्य गाज़ा युद्धविराम और भविष्य की शासन व्यवस्था की निगरानी करना है।
5) हॉल ही में जारी 'नुम्बियों सेफ्टी इंडेक्स 2026' में भारत में कौन सा शहर शीर्ष पर रहा ?
A. नई दिल्ली
B. मुंबई
C. मंगलुरू
D. इम्फाल
Answer: C
Explanation: नुम्बियों सेफ्टी इंडेक्स 2026' की जारी रैंकिंग में चीन का किंगदाओ शहर दुनिया में सबसे सुरक्षित शहर और भारत का मंगलुरू शहर सबसे सुरक्षित घोषित किया गया है। यह रैंकिंग शहर स्तर पर सुरक्षा की धारणा का वैश्विक आकलन प्रस्तुत करती है।
6) हॉल ही में भारत की पहली 'ओपन-सी मरीन फिश फार्मिंग' पायलट परियोजना किस क्षेत्र में शुरू की गई है?
A. अरब सागर
B. लक्ष्यद्वीप सागर
C. अंडमान सागर
D. बंगाल की खाड़ी
Answer: C
Explanation: समुद्री खाद्य उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से भारत ने अंडमान सागर में अपनी पहली खुली समु्द्री परियोजना (Open-Sea marine fish farming) पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। यह नीली अर्थव्यवस्था को बढावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
7) हॉल ही में खेलों इंडिया शीतकालीन खेल 2026 का पहला चरण कहॉ शुरू हुआ है ?
A. गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर
B. लेह- लद्दाख
C. औली- उत्तराखंड
D. मनाली, हिमाचल प्रदेश
Answer: B
Explanation: खेलों इंडिया शीतकालीन खेल 2026 (Khelo India 2026) की शुरूआत लद्दाख के लेह में हुई है। यह आयोजन भारत में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने का एक मुख्य जरिया है।
8) हॉल ही में किस राज्य को 'बेस्ट स्टार्टअप स्टेट' का पुरस्कार दिया गया है?
A. गुजरात
B. कर्नाटक
C. आंध्रप्रदेश
D. उत्तरप्रदेश
Answer: A
Explanation: राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के हालिया कार्यक्रमों के दौरान गुजरात को को 'बेस्ट स्टार्टअप स्टेट' का पुरस्कार दिया गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी रैंकिंग में गुजरात लगातार चौथे वर्ष र्स्टाटअप इकोसिस्टम विकसित करने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का खिताब जीता है।
9) हॉल ही में भारत ने किस देश के साथ अपनी 'संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति (JETCO) की 14वीं बैठक आयोजित की है?
A. यूनाइटेड किंगडम (UK)
B. आस्ट्रेलिया
C. फ्रांस
D. अमेरिका
Answer: A
Explanation: भारत ने यूनाइटेड किंगडम (UK) के साथ अपनी 'संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति (JETCO) की 14वीं बैठक आयोजित की है। भारत और यूके के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से 22 जनवरी को द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों पर चर्चा हुई ।
10) हॉल ही में किस ग्रह के चंद्रमा 'एनसेलाडस' (Enceledus) पर 'फास्फोरस' की प्रचुर मात्रा की पुष्टि की गई है?
A. शनि (Saturn)
B. मंगल (Mars)
C. शनि (Saturn)
D. बृहस्पति (Jupiter)
Answer: C
Explanation: वैज्ञानिकों ने कैसिनी मिशन के डाटा का विश्लेषण करते हुए पाया कि शनि (Mars) ग्रह के बर्फिले चंद्रमा 'एनसेलाडस' (Enceledus) पर जीवन के लिए आवश्यक 'फास्फोरस' की प्रचुर मात्रा में मौजूद है जो DNA और RNA बनाने के लिए अनिवार्य तत्व है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply