Daily Current Affairs MCQ in hindi – 22 January 2026
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस राज्य के 'कुंभलगढ़ वन्यजीव अभ्यारण' को इको-सेंसिटिव जोन घोषित किया गया है?
A. राजस्थान
B. मध्यप्रदेश
C. उत्तप्रदेश
D. कर्नाटक
Answer: A
Explanation: पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय ने राजस्थान के 'कुंभलगढ़ वन्यजीव अभ्यारण' को इको-सेंसिटिव जोन (ESZ) घोषित करने हेतु अधिसूचना जारी की गई है। यह अभ्यारण अरावली पर्वत श्रृंखला की नाजुक पारिस्थितिकी की रक्षा पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य जैव विविधता का संरक्षण करना और अभ्यारण के आसपास रहने वाले स्थानीय समुदायों को सहयोग देना है।
2) हॉल ही में किस भारतीय घरेलू क्रिकेट टीम ने 'विजय हजारे ट्रॉफी' का खिताब जीत लिया है?
A. सौराष्ट्र
B. विदर्भ
C. हरियाणा
D. तमिलनाडु
Answer: B
Explanation: भारतीय घरेलू क्रिकेट टीम विदर्भ ने 'विजय हजारे ट्रॉफी' में एतिहासिक जीत दर्ज की है। विदर्भ ने फाइनल में सौराष्ट्र को पराजित कर पहली बार विजय हजारे ट्राफी का खिताब अपने नाम किया है।
3) हॉल ही में जारी 'एशिया मैन्यूफैक्चरिंग इंडेक्स 2026' में भारत किस स्थान पर रहा है ?
A. 5वें
B. 6वें
C. 7वें
D. 8वें
Answer: B
Explanation: एशिया में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और भारत द्वारा विनिर्माण सुधारों के तीव्रता के कारण, हाल ही में जारी एशिया मैन्यूफैक्चरिंग इंडेक्स 2026 में भारत को छठा स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूची में चीन शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।
4) हॉल ही में किस प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री ने NASA से रिटायरमेंट की घोषणा की है?
A. कल्पना चावला
B. सुभांशु शुक्ला
C. शिरिसा बंदले
D. सुनीता विलियम्स
Answer: D
Explanation: भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरक्षि यात्री सुनीता विलियम्स ने अपने 27 वर्षो की उत्कृष्ट सेवा के बाद NASA से रिटायरमेंट की घोषणा की है। उनके कार्यकाल में अंतरिक्ष अभियानों में असाधारण योगदान दिया और नासा के लिए प्रेरणास्तोत्र रही।
5) हॉल ही में हुई घोषणा के अनुसार '' इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026'' (AI IMPACT SUMMIT) कहां आयोजित किया जाएगा ?
A. शिलांग
B. इम्फाल
C. इंदौर
D. नई दिल्ली
Answer: D
Explanation: भारत मंडपम, नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी 2026 के बीच ' इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026'' (AI IMPACT SUMMIT) आयोजित किया जाएगा।इस समिट का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमता (AI) को सामाजिक कल्याण, सतत विकास और आर्थिक प्रगति के लिए उपयोग करना है।
6) हॉल ही मे हुई घोषणा के अनुसार 'भारत-यूरोपीय संघ (EU) शिखर सम्मेलन की बैठक किस शहर में प्रस्तावित है?
A. शिलांग
B. मुंबई
C. इंदौर
D. नई दिल्ली
Answer: D
Explanation: भारत और यूरोपीय संघ 27 जनवरी 2026 को उच्चस्तरीय शिखर सम्मेलन आयोजित होना प्रस्तावित है, जिसमें भारत और यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के निष्कर्ष, रक्षा सहयोग और मोबिलिटी से जुडे नए समझौतो की घोषणा को बल मिलेगा।
7) हॉल ही में चर्चा में रहा '' वधावन बंदरगाह'' (Vadhavan Port) किस राज्य में स्थित है ?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. कर्नाटक
D. गोवा
Answer: B
Explanation: वधावन बंदरगाह'' (Vadhavan Port) महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित एक प्रस्तावित 'ऑल वेदर ग्रीनफील्ड डीप- ड्राफ्ट पोर्ट है' । जो हाल ही पर्यावणीय चिंताओं के कारण चर्चा में रहा। यह बंदरगाह भारत के सबसे बड़े बंदगाहों में एक होगा जिसकी प्राकृतिक गहराई 20 मीटर है।
8) हॉल ही में अदरक की नई प्रजाति ''पैराकेम्पफेरिया अल्बा'' (Parakaempferia alba) की खोज किस राज्य में हुई है?
A. गुजरात
B. नागालैंड
C. कर्नाटक
D. अरुणाचल प्रदेश
Answer: D
Explanation: वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश की सियांग घाटी में अदरक की नई प्रजाति ''पैराकेम्पफेरिया अल्बा'' (Parakaempferia alba) की खोज की है। जो पूर्वी हिमालय क्षेत्र के समृद्ध जैव विविधता को दर्शाती है।
9) हॉल ही में 'राष्ट्रीय पैरालिंपिक पावरलिफि्टिंग चैंपियनशिप' का उद्घाटन कहॉ किया गया है?
A. राजस्थान
B. मध्यप्रदेश
C. उत्तराखंड
D. कर्नाटक
Answer: C
Explanation: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुडकी के COER विश्वविद्यालय में 'राष्ट्रीय पैरालिंपिक पावरलिफि्टिंग चैंपियनशिप' का उद्घाटन किया है। इसका उद्देश्य दिव्यांग एथलीटों को प्रोत्साहित करना और उत्तरखंड को खेल के रूप में स्थापित करना है।
10) हॉल ही में किस देश ने "LignoSat" नामक दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह लॉन्च किया है ?
A. चीन
B. भारत
C. जापान
D. रूस
Answer: C
Explanation: जापान ने अंतरिक्ष मलबे (Space Debris) को कम करने के लिए "LignoSat" नामक दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह लॉन्च किया है। यह उपग्रह अंतरिक्ष में प्रदूषण और धातु का मलबा कम करेगा।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply