/*
Template Name: Daily/Monthly MCQ Post Template
Template Post Type: post
*/
?>
Daily Current Affairs MCQ in hindi- 21 february 2026 - All Current Affairs
Daily Current Affairs MCQ in hindi- 21 february 2026
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस संगठन ने 'ड्रोग पैराशूट' का सफल परीक्षण किया है?
A. ISRO
B. NASA
C. DRDO
D. HAL
Answer: C
Explanation: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) में गगनयान ड्रोग पैराशूट का क्वालिफिकेशन स्तर लोड का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2) हॉल ही में भारत ने किस देश के साथ विजन 2035 के तहत 'ऑफशोर विंड टास्कफोर्स' लॉन्च किया है ?
A. अमेरिका
B. ब्रिटेन
C. फ्रांस
D. रूस
Answer: B
Explanation: 18 फरवरी को आयोजित चौथे भारत-यूके ऊर्जा संवाद में भारतीय केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं डेविड लैमी द्वारा संयुक्त रूप से विजन 2035 के तहत 'ऑफशोर विंड टास्कफोर्स' लॉन्च किया है। इस टास्कफोर्स का उद्देश्य यूके की विशेषज्ञता और भारत की बड़ी पैमाने की नवीकरणीय ऊर्जा महत्वकांक्षाओं को जोड़ते हुए भारत के विकसित हो रहे आपतटीय पवन ऊर्जा क्षेत्र को समन्वय प्रदान करना है। अपतटीय पवन ऊर्जा के लिए भारत के गुजरात और तमिलनाडु के क्षेत्र को राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान द्वारा चिन्हित किया गया है।
3) हॉल ही में भारत ने किस देश को HICDP समझौते के तहत 'हाई-स्पीड़ फेरी प्रदान की है?
A. मॉरीशस
B. मालदीव
C. श्रीलंका
D. अफगानिस्तान
Answer: B
Explanation: भारत ने मालदीव को हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (HICDP) फेज-III के तहत अपनी पहली हाई-स्पीड़ फेरी गिफ्ट के रूप प्रदान की है। इस पहल का उद्देश्य समुद्री कनेक्टिविटी को मजबूत करना और 'नेबरहुड फर्स्ट पालिसी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।
4) हॉल ही में किसके द्वारा 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' का उद्घाटन किया गया है ?
A. नरेंद्र मोदी
B. अश्विनी वैष्णव
C. द्रौपदी मुर्मू
D. अमित शाह
Answer: A
Explanation: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। इस दौरान 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि , 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष, 500 से अधिक वैश्विक एआई लीडर और सीईओ और 60 से अधिक देशों के मंत्री इस वैश्विक दक्षिण के वृहद सम्मेलन में शामिल हुए।
5) हॉल ही में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने किस देश के साथ मिलकर 'RUSH 2026' बैठक के दौरान "IF-CAIH'' संयुक्त रूप से लॉन्च किया ?
A. जर्मनी
B. रूस
C. ब्राजील
D. फ्रांस
Answer: D
Explanation: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जें.पी. नड्डा और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नई दिल्ली के AIIMS में आयोजित उच्चस्तरीय RUSH 2026 में इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर एआई इन हेल्थ (IF-CAIH) का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया है। इस पहल का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ बनाना और एआई आधारित अनुसंधान को तेज करना और क्लीनिकल नवाचार को बढावा देना है।
6) हॉल ही में खबरों में रहा, M.A.N.A.V विजन का संबंध निम्न में से किससे है ?
A. रक्षा प्रौद्योगिकी
B. रोबोटिक्स हृयूमन
C. AI फ्रेमवर्क
D. किसानों के लिए विकसित ऐप
Answer: C
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' में Artificial Intelligence (AI) गवर्नेंस के लिए भारत के M.A.N.A.V विजान फ्रेमवर्क को पेश किया है। M.A.N.A.V विजन का विस्तारित अर्थ है। M- Moral & Ethical System , A- Accountable Governance,N- National Sovereignty, A - Accessible & Inclusive, V- Valid & Legitimate, जो एआई के विकास और उपयोग के लिए एक ग्लोबल फ्रेमवर्क बन गया है।
7) हॉल ही में 'Forbes' द्वारा जारी रिचेस्ट अंडर-40 स्वनिर्मित उद्यमियों में किस एकमात्र भारतीय को टॉप 20 में शामिल को किया गया है ?
A. अलख पाण्डेय
B. निखिल कामथ
C. अंनत अंबानी
D. जीत अडानी
Answer: B
Explanation: Forces' द्वारा जारी रिचेस्ट अंडर-40 सबसे अमीर स्वनिर्मित उद्यमियों में भारतीय उद्यमी और भारत की सबसे बड़ी स्टॉक ब्रोकरेज कंपनी में से एक ज़ेरोधा (Zerodha) कंपनी के सह-संस्थापक निखिल कामथ एकमात्र भारतीय है जिन्हें, टॉप 20 में शामिल को किया गया है। इस सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका के एडविन चेन शीर्ध स्थान पर रहे, वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी सर्ज एआई (Surge AI) के संस्थापक है।
8) हॉल ही में भारत एआई शिखर सम्मेलन 2026 किसके द्वारा 'नई दिल्ली फ्रंटियर एआई इम्पैक्ट प्रतिबद्धताऍ' लॉन्च किया है ?
A. नरेंद्र मोदी
B. अश्विनी वैष्णव
C. धर्मेंद प्रधान
D. अमित शाह
Answer: B
Explanation: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत एआई शिखर सम्मेलन में केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'नई दिल्ली फ्रंटियर एआई इम्पैक्ट प्रतिबद्धताऍ' लॉन्च किया है। जिसका उद्देश्य मानव सुरक्षा, समानता और ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विकास के केंद्र में रखना है। भारत एआई स्टैक की सभी पॉच परतों पर काम कर रहा है जिनमें एप्लिकेशन, मॉडल , कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्च, प्रतिभा, ऊर्जा समर्थन शामिल है।
9) हॉल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में 'भारत-फ्रांस एरोनॉटिक्स उत्कृष्टता केंद्र' स्थापित करने की घोषणा की है ?
A. गुजरात
B. राजस्थान
C. उत्तरप्रदेश
D. तमिलनाडु
Answer: C
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरप्रदेश के कानपुर में भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रक्षा और एरोनॉटिक्स क्षेत्र में कौशल विकास के लिए 'भारत-फ्रांस एरोनॉटिक्स उत्कृष्टता केंद्र' स्थापित करने की घोषणा की है। यह उत्कृष्टता केंद्र एरोनॉटिक्स, मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवहॉल, एयरपोर्ट संचालन, रक्षा विनिर्माण और अंतरिक्ष क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
10) हॉल ही में 'विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2026' कब मनाया गया ?
A. 18 फरवरी
B. 19 फरवरी
C. 20 फरवरी
D. 21 फरवरी
Answer: C
Explanation: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2007 में 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस घोषित किया था, तब से प्रत्येक वर्ष 20 फरवरी को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2026 का थीम ''सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय के प्रति नव- प्रतिबद्धता'' रही है।
Leave a Reply