/*
Template Name: Daily/Monthly MCQ Post Template
Template Post Type: post
*/
?>
Daily Current Affairs MCQ in hindi- 20 January 2026 - MP Government Exam Preparation
Daily Current Affairs MCQ in hindi- 20 January 2026
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए कौन सा ऑपरेशन शुरू किया है?
A. ऑपरेशन ध्रव
B. ऑपरेशन सिंधु
C. ऑपरेशन भरत
D. ऑपरेशन इंद्र
Answer: B
Explanation: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने वहां फसे अपने नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए 'आपरेशन सिंधु' की शुरूआत की है।
2) हॉल ही में किस राज्य सरकार ने 'प्रोजेक्ट डॉल्फिन' के तहत व्यापक डॉल्फिन जनगणना शुरू किया है?
A. मध्यप्रदेश
B. उत्तप्रदेश
C. गुजरात
D. केरल
Answer: B
Explanation: उत्तरप्रदेश के बिजनौर से गंगा डॉल्फिन की सुरक्षा और संख्या के आकलन के लिए 'प्रोजेक्ट डॉल्फिन' के तहत दूसरा व्यापक डॉल्फिन जनगणना शुरू किया है।
3) हॉल ही में चर्चा में रहा, 'कवाल टाइगर रिजर्व' किस राज्य में स्थित है?
A. कर्नाटक
B. केरल
C. तमिलनाडु
D. तेलंगाना
Answer: D
Explanation: कवाल टाइगर रिजर्व (kawal Tiger Reserve) तेलंगाना में स्थिति है, जिसमें हाल ही में वन्यजीवों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'साइक्लोथॉन' का आयोजन किया गया है।
4) हॉल ही में भारतीय औषधि (Pharmaceutical) निर्यात के लिए 2026 में कौन से दो देश गंतव्य बनकर उभरे है?
A. चीन और अमेरिका
B. ब्राजील और जर्मनी
C. ब्राजील और नाइजीरिया
D. रूस और ब्राजील
Answer: C
Explanation: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम ऑकड़ो के अनुसार भारतीय औषधि (Pharmaceutical) निर्यात के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में ब्राजील और नाइजीरिया प्रमुख निर्यात गंतव्य के रूप में उभर रहे है।
5) हॉल ही में भारत और किस देश के बीच 'HNS रिस्पॉन्स ड्रिल' का आयोजन किया गया?
A. चीन
B. जापान
C. यूएई
D. ओमान
Answer: B
Explanation: भारत और जापान के बीच आयोजित HNS (Hazardous and Noxious Substances) मुख्य रूप से भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और जापान कोस्ट गार्ड (JCG) के बीच मुंबई में आयोजित किया गया। यह रिस्पॉस्स ड्रिल समुद्री सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में रसायनों और खतरनाक पदार्थो के रिसाव से निपटने की क्षमता बढ़ाना है।
6) हॉल ही में किस राज्य में 25 साल बाद PESA एक्ट लागू किया गया है?
A. मध्यप्रदेश
B. छत्तीसगढ़
C. बिहार
D. झारखंड
Answer: D
Explanation: झारखण्ड सरकार ने राज्य गठन के 25 वर्ष बाद राज्य में पंचायत अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार अधिनियम (PESA) नियमों को लागू कर दिया। PESA अधिनियम 1996 का उद्देश्य पंचायती राज व्यवस्था को पॉचवी अनुसूची वाले आदिवासी बहुल क्षेत्रों तक विस्तार देना है।
7) हॉल ही में कहां वार्षिक स्पितुक गुस्तोर महोत्सव की शुरूआत हुई है?
A. लद्दाख
B. श्रीनगर
C. नई दिल्ली
D. कोहिमा
Answer: A
Explanation: दो दिवसीय स्पितुक गुस्तोर महोत्सव की शुरूआत लद्दाख के स्पितुक मठ मे हो गई है। यह उत्सव ऐतिहासिक स्पितुक मठ में सप्ताहभर चली प्रार्थनाओं के बाद विश्व शांति व समृद्धि के लिए मनाया जाता है।
8) हॉल ही में किसके द्वारा 'काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर' का शिलान्यास किया गया ?
A. नरेंद्र मोदी
B. अमित शाह
C. राजनाथ सिंह
D. नितिन गड़करी
Answer: A
Explanation: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने असम में काजीरंगा कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना की कुल लागत रू. 6,957 करोड़ है, जिसका उद्देश्य वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, बेहतर कनेक्टिविटी तथा पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देना है।
9) हॉल ही में ''कोकबोरोक दिवस 2026 '' किस राज्य में मनाया गया ?
A. त्रिपुरा
B. नागालैंड
C. असम
D. सिक्किम
Answer: A
Explanation: त्रिपुरा मे 1979 से प्रत्येक 19 जनवरी को ''कोकबोरोक दिवस'' मनाया जाता है, यह दिन ''कोकबोरोक भाषा की समृद्ध भाषाई और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष ''कोकबोरोक'' को त्रिपुरा की राजभाषा के रूप में मान्यता मिलने की 48वीं वर्षगांठ है
10) हॉल ही में '' योवेरी मुसेवेनी'' किस देश के 7वीं बार राष्ट्रपति बने है?
A. इथोपिया
B. नार्वे
C. युगांडा
D. अर्मेनिया
Answer: C
Explanation: युंगाडा के संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में अनुभवी नेता योवेरी मुसेवेनी को लगातार 7वीं बार राष्ट्रपति घोषित किया गया। युगांडा में राष्ट्रपति प्रणाली है, जिसमें राष्ट्रध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष जनमत से होता है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply