Daily Current Affairs MCQ in hindi : 18 January 2026
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस नदी को दुनिया की सबसे पुरानी बहने वाली नदीं के रूप में मान्यता मिली है?
A. गंगा नदी
B. नील नदी
C. फिंके नदी
D. ब्रम्हापुत्र नदी
Answer: C
Explanation: भूवैज्ञानिक अध्ययनों का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के शुष्क आंतरिक क्षेत्र में बहने वाली फिंके नदी (Finke River) पृथ्वी पर आज भी अस्तित्व में रहने वाली सबसे प्राचीन नदी प्रणाली है। गंगा या नील नदियों के विपरीत, फिंके नदी वर्षभर नहीं बहती है। वह केवल भारी वर्षा के बाद ही यह कुछ समय के लिए एक नदी के रूप में दिखाई देती है।
2) हॉल ही में किस भारतीय शतरंज खिलाड़ी ने भारत के 92वें ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया है?
A. आर्यन वार्ष्णेय
B. तानिया सचदेवा
C. पद्मनी राउत
D. प्रत्युशा बौद्धा
Answer: A
Explanation: अर्मेनेया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी 'आर्यन वार्ष्णेय' भारत के 92वें ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया है। ग्रैंडमास्टर खिताब शतरंज का सर्वोच्च सम्मान है, जो अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा दिया जाता है।
3) हॉल ही में हुई घोषणा के अनुसार, ''भारत इलेक्ट्रिसिटी 2026'' का आयोजन कहां किया जाएगा?
A. जयपुर
B. नई दिल्ली
C. बेंगलुरू
D. मुंबई
Answer: B
Explanation: केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोजर लाल ने घोषणा की है कि 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक नई दिल्ली के यशोभूमि में 'भारत विद्युत शिखर सम्मेलन' 2026 (Bharat Electricity Summit 2026) आयोजित किया जाएगा।
4) हॉल ही में किस देश ने गहरे समुंद्र में 300 वर्ष पुराना विशाल ब्लैक कोरल की खोज की है?
A. भारत
B. न्यूजीलैंड
C. आस्ट्रेलिया
D. इंग्लैण्ड
Answer: B
Explanation: न्यूजीलैंड के तटीय क्षेत्र फि़ओर्डलैंड में वैज्ञानिकों ने गहरे समुद्र मे 300 वर्ष से अधिक पुराना एक विशाल ब्लैक कोरल पाया है। ब्लैक कोरल सामान्यत: गहरे और ठंडे पानी में पाए जाते है, और जटिल संरचनाए बनाते है। जो विविध समुद्री जीवों का समर्थन करती है।
5) हॉल ही में चर्चा में रही, 'मारिया मचाडो' किस देश की नेता है, जिन्होनें हॉल ही में अपना शांति का नोबल राष्ट्रपति ट्रॅप को सौप दिया है?
A. युक्रेन
B. रूस
C. वेनेजुएला
D. ग्रीनलैण्ड
Answer: C
Explanation: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। जिसे हॉल ही में एक औपचारिक मुलाकात में मारिया मचाडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रॅप को सौप दिया है। जबकि नोबेल पुरस्कार देने वाली कमेटी का कहना है कि नोबेल पुरस्कार कभी भी स्थानांतरित नहीं की जा सकती।
6) हॉल ही में किस देश के प्रधानमंत्री 'सलेम बिन ब्रेक' ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है ?
A. यमन
B. सीरिया
C. लेबनान
D. युक्रेन
Answer: A
Explanation: यमन के प्रधानमंत्री 'सलेम बिन ब्रेक' ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है , जिसके बाद यमन के विदेश मंत्री 'शाया मोहसेन जिंदानी' को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है। प्रेसिडंशियल लीडरशिप काउंसिल ने प्रधानमंत्री का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
7) हॉल ही में किस देश ने 75 देशों के लिए अप्रवासी वीज़ा प्रक्रिया स्थगित करने की घोषणा की है?
A. रूस
B. अमेरिका
C. चीन
D. भारत
Answer: B
Explanation: ट्रंप प्रशासन ने 21 जनवरी 2026 से 75 देशों के नागरिकों के लिए इमिग्रेंट वीजा प्रोसेसिंग को अनिश्चित काल के लिए रोक लगाने की घोषणा की है। इस सूची में भारत के पडोसी देश अफगनिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लोदश, भूटान, नेपाल भी शामिल है।
8) हॉल ही में किस राज्य में दुनिया के सबसे बड़ा "ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट" लगाने की घोषणा हुई है?
A. कर्नाटक
B. आंध्र प्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. गुजरात
Answer: B
Explanation: आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में विश्व की सबसे बड़ी ग्रीन अमोनिया परियोजना को स्थापित करने की घोषणा की है। यह परियोजना वर्ष 2030 तक पूर्ण होने पर 1.5 MTPA की पूर्ण क्षमता के साथ विश्व की सबसे बड़ी ग्रीन अमोनिया परियोजना होगी।
9) हॉल ही में भारतीय नौसेना का स्वदेशी समुद्री जहाज ''INSV कौडिन्य'' अपनी पहली यात्रा पूर्ण कर किस देश के बंदरगाह मे पहुंचा है?
A. कतर
B. ईरान
C. रूस
D. ओमान
Answer: D
Explanation: भारतीय नौसेना का स्वदेशी समुद्री जहाज और प्राचीन सिलाई तकनीकों से निर्मित ''INSV कौडिन्य'' ने गुजरात के पोरबंदर से 1400 किलोमीटर की अपनी पहली यात्रा पूर्ण कर ओमान के 'पोर्ट सुल्तान काबूस' के बंदरगाह मे पहुंचा है।
10) हॉल ही में किस राज्य सरकार ने 'पोषण उड़ान 2026' अभियान की शुरूआत की है?
A. मध्यप्रदेश
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. महाराष्ट्र
Answer: B
Explanation: गुजरात सरकार ने मकर संक्राति के दौरान पतंगों के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए 'पोषण उड़ान 2026' अभियान की शुरूआत की है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply