Daily Current Affairs MCQ in hindi- 15 February 2026
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस देश के 13वें संसदीय चुनाव में 'तारिक रहमान' के नेतृत्व में दो-तिहाई बहुमत के साथ जीत दर्ज की है?
A. पाकिस्तान
B. सीरिया
C. बांग्लादेश
D. अफगानिस्तान
Answer: C
Explanation: बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 'तारिक रहमान' के नेतृत्व में दो-तिहाई बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। इसके साथ वे बांग्लादेश के अलगे प्रधानमंत्री बनने जा रहे है, तारिक रहमान पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे है। बांग्लादेश के इस बार के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी 'अवामी लीग' को चुनाव लड़ने पर बैन लगाया गया है।
2) हॉल ही में खबरों में रहा, भारत का एकमात्र 'Mud Volcano' किस द्विप पर स्थित है?
A. बैरन द्वीप
B. बाराटांग द्वीप
C. मिनीकॉय द्वीप
D. नारकोंडम द्वीप
Answer: B
Explanation: भारत का एकमात्र 'Mud Volcano' अंडमान और निकोबार समूह के डिगलीपुर इलाके में स्थित है। जिसमें हॉल ही में एक विस्फोट हुआ है, इस विस्फोट में कीचड़ गैस और पानी निकला है। भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी अंडमान और निकोबार में स्थित 'बैरन द्वीप' है।
3) हॉल ही में किस देश में स्थित 'Valley of the Kings' में तमिल ब्राह्मी लिपि के शिलालेख मिले है?
A. तुर्की
B. रूस
C. मिस्त्र (Egypt)
D. श्रीलंका
Answer: C
Explanation: मिस्त्र (Egypt) में स्थिति ऐतिहासिक स्थल 'Valley of the Kings' में खोजकर्ताओं ने यहां कि दिवारों में 20 तमिल ब्राह्मी लिपि और 10 संस्कृत एवं पालि लिपि के शिलालेख खोजे है। यह शिलालेख पहली से तीसरी शताब्दी के है। इस शिलालेख से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर कहां जा सकता है कि 2000 साले पहले भारत और रोमन साम्राज्य के बीच व्यापारिक संबंध था।
4) हॉल ही में भारतीय सेना ने किस बैंक साथ सैन्यकर्मियों की सुविधा के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए है?
A. ICICI
B. HDFC
C. IDFC First Bank
D. PNB
Answer: C
Explanation: भारतीय सेना ने IDFC फर्स्ट बैंक के साथ एक MOU पर हस्ताक्षर किया है। इस MOU के तहत आर्मी में शामिल सभी कर्यरत और रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर्स को IDFC फर्स्ट बैंक पर्सनल लोन, नॉमिनी कवर जैसे बैंकिंग सर्विस प्रदान करेगा।
5) हॉल ही में 'पी. रमैया' का निधन हो गया है, उनका संबंध किस क्षेत्र से है ?
A. खिलाड़ी
B. वैज्ञानिक
C. समाजसेवी
D. पत्रकार
Answer: D
Explanation: कर्नाटक विधान परिषद के पूर्व सदस्य और पत्रकार पी. रमैया का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे 50 सालों तक 'द हिंदू' मीडिया ग्रप का हिस्सा रहे है। रमैया को कर्नाटक मीडिया अकादमी पुरस्कार, राज्योत्सव पुरस्कार से सम्मानित किया है।
6) हॉल ही में किस राज्य सरकार ने कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक को "Gift सिटी'' का चेयरमैन नियुक्त किया है?
A. तेलंगाना
B. केरल
C. गुजरात
D. महाराष्ट्र
Answer: C
Explanation: गुजरात राज्य सरकार ने कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक को गांधीनगर में मौजूद 'गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी'' (Gift सिटी) का चेयरमैन नियुक्त किया है, उन्होंने हसमुख अढिया का स्थान लिया है। "Gift सिटी भारत का पहला ऑपरेशनल स्मार्ट सिटी और देश का पहला अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र है। वर्तमान में आईएएस अधिकारी संजय कौल को Gift सिटी के एम.डी. और सी.ई.ओ है।
7) हॉल ही में किस संस्थान द्वारा ''ट्रेड वॉच क्वार्टरली'' रिपोर्ट का छठा संस्करण जारी किया गया है?
A. गृह मंत्रालय
B. नीति आयोग
C. वित्त आयोग
D. विधि आयोग
Answer: B
Explanation: नई दिल्ली में नीति आयोग उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के लिए 'ट्रेड वॉच क्वार्टरली'' का छठा संस्करण जारी किया गया है। इस रिपोर्ट में घरेलू और वैश्विक व्यापार रूझानों का विस्तृत विश्लेषण है। इस रिपोर्ट में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापार पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
8) हॉल ही में ''ARCTIC SENTRY" मिशन किस वैश्विक संगठन द्वारा लॉन्च किया गया है ?
A. संयुक्त राष्ट्र
B. WHO
C. NATO
D. यूरोपीय संघ
Answer: C
Explanation: NATO (North Atlantic Treaty Organization) ने औपचरिक रूप से ARCTIC SENTRY" मिशन के अंतर्गत एक Military Mission शुरू किया है, जिसका मुख्य काम ARCTIC क्षेत्र में Surveillance Enhancing Security और NATO देशों के बीच तालमेल स्थापित करना है।
9) हॉल ही में किस राज्य सरकार ने भूमि अभिलेखों पर "QR Code" लागू करने की घोषणा की है?
A. कर्नाटक
B. ओडि़शा
C. केरल
D. आंध्रप्रदेश
Answer: B
Explanation: ओडि़शा सरकार द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत भूमि अभिलेखों पर "QR Code" लागू करने की घोषणा की है। जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में जमीन पट्टा या अधिकार अभिलेख पर एक QR Code और इलेक्ट्रिक चिप लगाकर जमीन-जायदाद के मामले में तकनीकी बदलाव करना है। यह योजना केंद्र सरकार के DILRMP (Digital India Land Records Modernisation Programme) का हिस्सा है।
10) हॉल ही में खबरों में रहा, ' इडुक्की जलविद्युत परियोजना' किस राज्य में स्थित है?
A. केरल
B. तमिलनाडु
C. पश्चिम बंगाल
D. राजस्थान
Answer: A
Explanation: इडुक्की हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना केरल के इडुक्की शहर के पेरियार नदी पर स्थित है। 12 फरवरी को इस हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना ने 50 वर्ष पूरे किए है। यह परियोजना कनाडा के सहयोग से स्थापित की गई थी।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply