Daily Current Affairs MCQ in hindi- 11 February 2026
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में केंद्रीय मंत्री अश्विनी बैष्णव ने किस शहर में 'क्वालकॉम द्वारा विकसित सेमीकंडक्टर चिप का शुभारंभ किया है ?
A. नई दिल्ली
B. बेंगलुरू
C. मुंबई
D. हैदराबाद
Answer: B
Explanation: केंद्रीय मंत्री अश्विनी बैष्णव ने बेंगलुरू में दुनिया की सबसे एडवांस 'क्वालकॉम द्वारा विकसित 2-नैनोमीटर सेमीकंडक्टर चिप का शुभारंभ किया है। 2 NM तकनीक डिज़ाइन कम ऊर्जा, प्रदर्शन और हाई परफॉरमेंस को दर्शाता है।
2) हॉल ही में किस राज्य ने अपना पहला 'आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रस्तुत किया है ?
A. उत्तरप्रदेश
B. मध्यप्रदेश
C. राजस्थान
D. गुजरात
Answer: A
Explanation: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा राज्य का पहला आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रस्तुत किया गया है। यह सर्वेक्षण राज्य की अर्थव्यवस्था, वित्तीय स्थिति और विकासशील क्षेत्रों का व्यापक मूल्यांकन करता है। इस सर्वेक्षण में सरकार ने "Triple -S" निवेश मॉडल - Security , Stability & Speed को विकास रणनीति की रीढ़ बताया है।
3) हॉल ही में किस राज्य सरकार ने 'पढ़ाई विद एआई' नामक कृत्रिम बुद्धिमता आधारित शिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की है ?
A. हिमाचल प्रदेश
B. मध्यप्रदेश
C. राजस्थान
D. उत्तरप्रदेश
Answer: A
Explanation: हिमाचल प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के लिए 'पढ़ाई विद एआई' नामक कृत्रिम बुद्धिमता आधारित शिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की है। इस कार्यक्रम को औपचारिक रूप से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिले से औपचारिक रूप से लॉन्च किया है। जिसका उद्देश्य तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्वक शिक्षा को जिला स्तर तक पहुंचाना है,जिससे सरकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को गुणवत्तापूर्वक सुविधा मिल सके।
4) हॉल ही में भारत और किस देश ने साथ मिलकर 'हाईड्रोजन फेलोशिप कार्यक्रम' का शुभारंभ किया है ?
A. नीदरलैंड
B. ग्रीनलैंड
C. ऑस्ट्रेलिया
D. मलेशिया
Answer: A
Explanation: स्वच्छ ऊर्जा नेतृत्व की दिशा में भारत और नीदरलैंड ने 'हाईड्रोजन फेलोशिप प्रोग्राम का शुभारंभ किया है। इसके साथ ही ग्रीन हाइड्रोजन अनुसंधान में शैक्षणिक सहयोग का विस्तार किया है। इस फेलोशिप कार्यक्रम के तहत भारतीय शोधकर्ताओ को नीदरलैंड के उन्नत हाईड्रोजन इकोसिस्टम में प्रशिक्षण मिलेगा।
5) हॉल ही में सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक (Starlink) ने भारत के किस राज्य के साथ ग्रामीण कनेक्टिविटी को बढावा देने के लिए समझौता (LoI) किया है?
A. उत्तराखंड
B. अरुणाचल प्रदेश
C. राजस्थान
D. गुजरात
Answer: D
Explanation: स्पेसएक्स की सहायक कंपनी और सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक ने गुजरात के दूरदराज, सीमावर्ती और ग्रामीण कनेक्टिविटी को हाई स्पीड सैटेलाइट आधारित इंटरनेट प्रदान करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) पर हस्ताक्षर किए है।
6) हॉल ही में किस खेल को 'ई-स्पोर्ट्स नेंशस कप 2026' में आधिकारिक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में शामिल किया गया है ?
A. बैडमिंटन
B. शतरंज
C. कैरम
D. टेबल टेनिस
Answer: B
Explanation: र्ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप फाउंडेशन ने घोषणा की है कि शंतरज को 'ई-स्पोर्ट्स नेंशस कप 2026' में आधिकारिक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में शामिल किया गया है। ई-स्पोर्ट्स में शतरंज के शामिल होने से इस खेल को एक नया तकनीकी आयाम मिलेगा और युवा पीढ़ी के बीच इसकी लोकप्रियता और बढ़ेगी।
7) हॉल ही में किस देश के राष्ट्रपति ''डॉ पैट्रिक हर्मिनी '' अपने आधिकारिक दौरे पर भारत आए है ?
A. मॉरीशस
B. मालदीव
C. सेशेल्स
D. श्रीलंका
Answer: C
Explanation: सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद भारत की पहली औपचारिक यात्रा की है। इस यात्रा के दौरान नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान 175 मिलियन डॉलर का विशेष पैकेज पेश किया है।
8) हॉल ही में ISRO ने 2028 में प्रस्तावित किस मिशन के लिए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग स्थल की आधिकारिक पहचान कर ली है ?
A. आदित्य- ।
B. शुक्रयान
C. चंद्रयान-4
D. मिशन चंद्रमा
Answer: C
Explanation: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 2028 में प्रस्तावित ''चंद्रयान-4'' मिशन के लिए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग स्थल की आधिकारिक पहचान कर ली है । यह मिशन भारत का पहला 'लूनर सैंपल रिटर्न' मिशन होगा।
9) हॉल ही में पोर्टुलान्स इंस्टीट्यूट द्वारा जारी '' नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2025' में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ ?
A. 20वां
B. 40वां
C. 55वां
D. 45वां
Answer: D
Explanation: पोर्टुलान्स इंस्टीट्यूट (Portulans Institute) द्वारा जारी '' नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2025' में भारत पिछले वर्ष की तुलना चार पायदान की बढ़त के साथ 127 अर्थव्यव्स्थाओं में से 45वां स्थान प्राप्त किया है। इस वैश्विक डिजिटल प्रदर्शन में भारत ने प्रौद्योगिकी, डिजिटल संरचना और नवाचार में उल्लेखनीय प्रगति की है।
10) हॉल ही में भारत ने किस देश के साथ रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढावा देने के लिए ''Joint Declaration of Intent" पर हस्ताक्षर किए है ?
A. चीन
B. ब्राजील
C. ग्रीस
D. मलेशिया
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोलाओस जॉर्जियोस के बीच द्विपक्षीय बैठक के दौरान भारत और ग्रीस ने रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढावा देने के लिए '' संयुक्त आशय घोषणा'' (Joint Declaration of Intent) पर हस्ताक्षर किए है। इसके साथ ही दोनों देशों ने रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग के लिए पांच वर्षीय रोडमैप तय किया गया है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply