Daily Current Affairs MCQ in hindi- 01 February 2026
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस वैश्विक समूह ने प्रतिवर्ष भारत को 8-10 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है?
A. विश्व बैंक
B. संयुक्त राष्ट्र
C. एशिया विकास बैंक
D. आई.एम.एफ.
Answer: A
Explanation: भारत और विश्व बैंक समूह के बीच कंट्री पार्टनरशिप फ्रेमवर्क (CPF) के तहत विश्व बैंक समूह अगले पांच वर्षो तक हर वर्ष 8-10 अरब अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। जिसका उददेश्य भारत की आर्थिक वृद्धि को तेज करना और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को समर्थन देना है।
2) हॉल ही में चर्चा में रहा, "KAVACH V4.0" का संबंध किससे है ?
A. भारतीय सेना
B. भारतीय रेलवे
C. ISRO
D. DRDO
Answer: B
Explanation: भारत के रेल इतिहास में कवच संस्करण 4.0 का अब तक का सबसे बड़ा एक दिवसीय कमीशनिंग रिकार्ड है। कवच संस्करण 4.0 को एक ही दिन में 472.3 रूट किलोमीटर पर सफलतापूर्वक चालू किया गया। इस उपलब्धि के साथ भारतीय रेलवे यात्री सुरक्षा को और मजबूत कर रहा है।
3) हॉल ही में WIPO द्वारा जारी ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) में भारत किस स्थान पर रहा है?
A. 30वें
B. 40वें
C. 38वें
D. 45वें
Answer: C
Explanation: वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इडेक्स (WIPO) द्वारा जारी ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2025 में भारत 38वें पायदान पर रहा है। वहीं 2024 में भारत 39 वें स्थान पर था। इस सूची में स्विट्जरलैंड पहले स्थान है। इस इंडेक्स के अंतर्गत किसी देश की इकोनॉमी में ह्यूमन कैपिटल और टेक्नोंलॉजी के इनोवेशन मापता है।
4) हॉल ही में भारत के केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और किस देश के मंत्री 'टिम हॉजसन' के साथ हाई लेवल डेलिगेशन बैठक आयोजित की गई?
A. फ्रांस
B. कनाड़ा
C. जर्मनी
D. रूस
Answer: B
Explanation: नई दिल्ली में रसायन और उवर्रक मंत्री जेपी नड्डा ने कनाड़ा के प्राकृतिक संसाधन मंत्री टिम हॉजसन की अध्यक्षता में हाई लेवल डेलिगेशन के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों देश के मध्य फूड एंड एग्रीकल्चर सिक्योरिटी को लेकर कई समझौते हुए।
5) हॉल ही में भारत और अरब के विदेश मंत्रियों की बैठक कहां आयोजित की गई है?
A. दोहा
B. नई दिल्ली
C. दुबई
D. बगदाद
Answer: B
Explanation: 31 जनवरी को भारत पहली बार अरब के विदेश मंत्रियों की बैठक मेजबानी नई दिल्ली में की है। भारत और UAE की संयुक्त अध्यक्षता में ये बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। भारत और अरब देश के मंत्रियों की ये दूसरी बैठक है, पहली बैठक 2016 में बहरीन में हुई थी। इस बैठक में अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, शिक्षा, मीडिया और संस्कृति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई ।
6) हॉल ही में भारत सरकार ने किस खनिज को "Critical & Strategic Mineral" के रूप में अधिसूचित किया है?
A. तांबा
B. लोहा
C. लिथियम
D. कोकिंग कोल
Answer: D
Explanation: भारत सरकार ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कोकिंग कोल को एक महत्वपूर्ण खनिज घोषित किया है। इसका उद्देश्य स्टील सेक्टर में आयात पर निर्भरता को कम करना और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना है।
7) हॉल ही में चर्चा में रही, 'पेचोरा' (Pechora) मिसाइल प्रणाली, किस प्रकार की रक्षा प्रणली है ?
A. एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल
B. सतस से सतह पर मार करने वाली
C. हवा से हवा मार करने वाली
D. सतह से आकाश में मार करने वाली (SAM)
Answer: D
Explanation: बेंगलुरू की 'अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजी' ने भारतीय वायु सेना की पेचोरा प्रणाली (S-125 Neva/Pechora) को अपग्रेड किया है। यह सोवियत मूल की मिसाइल प्रणाली है, जो 1970 के दशक में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। पेचारा एक सतह से सतह मिसाइल (SAM) प्रणाली है। जिसका राजस्थान के पोखरण परीक्षण रेंज में सफल फायरिंग ट्रायल किया गया।
8) हॉल ही में घोषित 'भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर' (IMEC) के संबंध में, किस बंदरगाह को भारत के मुख्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा?
A. विशाखापत्तनम बंदरगाह
B. जवाहरलाल नेहरू पोर्ट
C. कांडला बंदरगाह
D. मुंद्रा अडानी पोर्ट
Answer: B
Explanation: भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर' (IMEC) के तहत भारत के पश्चिमी तट पर स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT), जिसे 'न्हावा शेवा' के नाम से जाना जाता है, को मुख्य रणनीतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। IMEC एक महात्वाकांक्षी वैश्विक परियोजना है, जिसका उद्देश्य भारत, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच व्यापार को सुगम बनाना है।
9) हॉल ही में ISRO ने किस नए मौसम उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया है?
A. INSAT-4A
B. INSAT-3DS
C. INSAT-3DR
D. GISAT-2
Answer: B
Explanation: INSAT-3DS भारत का एक अत्याधुनिक मौसम विज्ञान उपग्रह (Meteorological Satelite) है, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा मौसम के पूर्वानुमान और आपदा प्रबंधन को सटीक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
10) हॉल ही में किस देश की महिला टेनिस स्टार एलिना रायबकिना ने 'ऑस्ट्रेलिया ओपन' जीत लिया है?
A. ईरान
B. कजाकिस्तान
C. ऑस्ट्रेलिया
D. रूस
Answer: B
Explanation: कजाकिस्तान की टेनिस स्टार एलिना रायबकिना ने ऑस्ट्रेलिया ओपन जीत लिया है। उन्होने फाइनल मैच में टॉप सीड बेलारूसी स्टार आर्यना सबालेंका को हराया है। यह खिताब जीतने वाली कजकिस्तान की पहली महिला खिलाड़ी बनी है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply