Daily Current Affairs MCQ 01 March 2026 in Hindi । Free PDF । UPSC SSC Railway
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस टीम ने पहली बार 'रणजी ट्रॉफी' का खिताब जीत लिया है?
A. विदर्भ
B. सौराष्ट्र
C. जम्मू-कश्मीर
D. कर्नाटक
Answer: C
Explanation: कर्नाटक के हुब्बल्ली KSCA क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 'रणजी ट्राफी' के फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की टीम ने इतिहास में पहली बार कर्नाटक को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
2) हॉल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में देश का पहला सेमीकंडक्टर ATMP परियोजना का उद्घाटन किया है?
A. तेलंगाना
B. आंध्रप्रदेश
C. गुजरात
D. केरल
Answer: C
Explanation: अमेरिकी कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी द्वारा गुजरात के साणंद में स्थापित भारत की पहली सेमीकंडक्टर "Assembly, Testing, Marking & Packaging (ATMP) परियोजना का उद्घाटन किया है। यह ATMP संयंत्र Dynamic RAM, NAND Flash Memory, Solid State Drive (SSD) उत्पादों की असेंबली और टेस्टिंग करेगा। अमेरिकी माइक्रोन कंपनी भारत के आत्मनिर्भर सेमीकंडक्टर निर्माण को वैश्विक रूप से मजबूती दिलाने की दिशा में काम कर रहा है।
3) हॉल ही में 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' कब मनाया गया है?
A. 26 फरवरी
B. 27 फरवरी
C. 28 फरवरी
D. 01 मार्च
Answer: C
Explanation: भारत सरकार ने वर्ष 1986 से आधिकारिक रूप से 28 फरवरी को 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने की घोषणा की थी। यह दिन प्रसिद्ध भारतीय भौतिक शास्त्री डॉ सी.वी. रमन के 1928 की खोज 'रमन प्रभाव' जिसमें उनके द्वारा प्रकीर्णन कैसे होता है बताया गया है। उनकी इस खोज के लिए 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 28 फरवरी को 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2026 के विज्ञान दिवस की थीम ''Women in Science : The Power That Drives a Developed India" रखी गई है।
4) हॉल ही में भारतीय नौसेना ने किस अत्याधुनिक पनडुब्बी रोधी युद्धपोत का कमीशन किया है?
A. INS तेजस
B. INS अंजदीप
C. INS विराट
D. INS हंटर
Answer: B
Explanation: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने चेन्नई पोर्ट पर अत्याधुनिक पनडुब्बी रोधी युद्धपोत 'INS अंजदीप' का कमीशन किया है। ''डॉल्फिन हंटर'' कहे जाने वाले INS अंजदीप में, हुल-माउंटेड सोनार ''अभय'', ASW Rocket, हल्के टॉरपीडो एवं उन्नत ध्वनिक पहचान प्रणाली समेत कई उन्नत पनडुब्बी रोधी क्षमताऍ शामिल है।
5) हॉल ही में किस वैश्विक संगठन के अध्यक्ष और सीईओ 'बोर्गे ब्रेंडे' ने इस्तीफा दे दिया है?
A. WTO
B. IMF
C. UNO
D. WEF
Answer: D
Explanation: World Economic Forum (WEF) ने अध्यक्ष और CEO बोर्गे ब्रेंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों से हुए खुलासा के अनुसार उनका नाम यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में एलोइस ज्विंगी को आंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
6) हॉल ही में किस देश के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आधिकारिक दौरे में भारत आए है?
A. स्विट्जरलैंड
B. ब्राजील
C. कनाड़ा
D. बेलारूस
Answer: C
Explanation: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपने 04 दिवसीय आधिकारिक राजकीय दौरे में भारत आए है। इस दौरे के दौरान भारत और कनाड़ा के बीच ऊर्जा, तकनीक, व्यापार और रक्षा, आर्टिफिशियल, क्लीन एनर्जी, जैसे क्षेत्रों में नए साझेदारी पर फोकस करना है। 02 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
7) हॉल ही में भारत में 'चीता रिवाइवल प्रोग्राम' के तहत किस देश से 08 चीता भारत लाए जाएंगे?
A. नामीबिया
B. बोत्सवाना
C. केन्या
D. नाइजीरिया
Answer: B
Explanation: अफ्रीकी देश बोत्सवाना से 'चीता रिवाइवल प्रोग्राम' के तहत 8 चीते मध्यप्रदेश के कूनों नेशनल पार्क में इंटरकॉन्टिनेंटल ट्रांसलोकेशन के माध्यम से एयरलिफ्ट कर भारत लाए जाएंगे। ये भारत में चीतो का तीसरा बैच होगा। इससे पहले नामीबिया और साउथ अफ्रीका से चीते भारत लाए गए है।
8) हॉल ही में 'खेलों इंडिया विंटर गेम्स 2026' में किसने प्रथम स्थान प्राप्त किया है?
A. लद्दाख
B. जम्मू-कश्मीर
C. भारतीय सेना
D. हिमाचल प्रदेश
Answer: C
Explanation: खेलों इंडिया विंटर गेम्स 2026 के 6वें संस्करण में भारतीय सेना कुल 23 पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, वहीं हिमाचल प्रदेश 14 मेडल के साथ दूसरे स्थान एवं हरियाणा 7 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। 'खेलों इंडिया विंटर गेम्स 2026 के 6वें संस्करण का आयोजन लेह एवं गुलमर्ग में किया गया।
9) हॉल ही में किस राज्य की पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन क्रैकडाउन' शुरू किया गया है?
A. महाराष्ट्र
B. तेलंगाना
C. कर्नाटक
D. केरल
Answer: B
Explanation: तेलंगाना राज्य की पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामलों में म्यूल बैंक खातों के दुरुपयोग को रोकने के लिए 'ऑपरेशन क्रैकडाउन' शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य म्यूल अकांउट को बंद करके साइबर क्राइम नेटवर्क तोडना और डिजिटल बैंकिंग सिक्योरिटी को मजबूत करना है। "Mule Account" उस बैंक खाता को कहा जाता है, जिसमें अपराधी अपने गैर-कानूनी पैसे को भेजने में इस्तेमाल करते है। इसे किराए का खाता भी कहा जाता है।
10) हॉल ही में किसके द्वारा 'कलारी लीप'' संयुक्त समु्द्री अभ्यास आयेाजित किया गया है ?
A. भारतीय थल सेना
B. भारतीय वायु सेना
C. भारतीय नौसेना
D. सीमा सुरक्षा बल
Answer: B
Explanation: भारतीय वायु सेना के दक्षिणी वायु कमान द्वारा 'कलारी लीप' संयुक्त समुद्री अभ्यास लक्ष्यद्वीप और मिनिकॉय द्वीप समूह में आयोजित किया गया है। इसका नाम केरल की प्राचीन मार्सल आर्ट 'कलारीपयट्टू' के नाम पर रखा गया है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply