Daily Current Affairs Quiz in Hindi : 01 January 2026
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किसे ''इजराइल शांति पुरस्कार 2026'' से सम्मानित करने की घोषणा की गई है?
A. नरेंद्र मोदी
B. व्लादिमीर पुतिन
C. डोनाल्ड ट्रंप
D. बेंजामिन नेतन्याहू
Answer: C
Explanation: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की है कि इजराइल सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 'इजराइल शांति पुस्कार' से सम्मानित करेगी। यह इजराइल के 80 वर्षो के इतिहास में पहली बार है जब यह पुरस्कार किसी गैर-इजराइली नागरिक को दिया जा रहा है।
2) हॉल ही में कौन सा राज्य आंठवा पे कमीशन गठित करने वाला पहला राज्य बन गया है?
A. मध्यप्रदेश
B. उत्तरप्रदेश
C. असम
D. पंजाब
Answer: C
Explanation: असम ने अपनी 8वीं राज्य वेतन आयोग का गठन किया है और ऐसा करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। असम ने सरकारी वेतन सूधारों के क्षेत्र में पहल करते हुए देश का पहला राज्य बनने का गौरव हासिल किया है, इस कदम ने राज्य कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के वेतन निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
3) हॉल ही में ''ममाडी डौमबौया'' किस देश के राष्ट्रपति बने है?
A. गिनी
B. युगांडा
C. ब्राजील
D. इथोपिया
Answer: A
Explanation: 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद पश्चिम अफ्रीका के देश गिनी में राजनीतिक स्थिति ने एक निर्णायक मोड़ लिया है, जहां विपक्षी दलों के चुनाव बहिष्कार के बाद ममाडी डौमबौया ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।
4) हॉल ही में किसने भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला है?
A. नार्मदेश्वर तिवारी
B. नागेश कूपर
C. विजय सोमवंशी
D. राघव शरण सिंह
Answer: B
Explanation: भारतीय वायुसेना ने एयर मार्शल नार्मदेश्वर तिवारी के सेवानिवृत्त के बाद एयर मार्शल नागेश कपूर को 'वाइस ऑफ द एयर स्टॉफ' के पद पर नियुक्त किया है।
5) हॉल ही में भारत ने किस देश के साथ परमाणु प्रतिष्ठानों की जानकारी का आदान-प्रदान किया है ?
A. श्रीलंका
B. पाकिस्तान
C. बांग्लादेश
D. चीन
Answer: B
Explanation: भारत ने राजनयिक परंपरा को जारी रखते हुए पाकिस्तान के साथ परमाणु सुरक्षा से संबंधित प्रतिष्ठानों की सूचियॉ आदान-प्रादान की है। यह आदान-प्रदान ''परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला निषेध'' समझौते के तहत किया जो 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षरित हुआ और 27 जनवरी 1991 को लागू हुआ।
6) हॉल ही में प्रसिद्ध निवेशक ''वॉरेन बफेट'' ने किस कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है?
A. ओरेकल
B. अमेजन
C. बर्कशायर हैथवे
D. फेसबुक
Answer: C
Explanation: प्रसिद्ध निवेशक और दुनिया भर में ''ओरेकल ऑफ ओमाहा'' के नाम से प्रसिद्ध वॉरेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे कंपनी से सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है, उनके स्थान पर ग्रेग एबेल यह जिम्मेदारी निभायेंगे।
7) हॉल ही में रूस ने किस देश के तीन उपग्रहों को अंतरिक्ष में लॉन्च किया है?
A. भारत
B. ईराक
C. जापान
D. ईरान
Answer: D
Explanation: रूस ने सोयूज रॉकेट के जरिए ईरान के तीन उपग्रह- पाया, जफर-2, कौसर, को पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में स्थापित किया है।
8) हॉल ही में DRDO ने किस मिशाइल का सफल 'साल्बो लॉन्च'' किया है?
A. प्रलय
B. ब्रहोस
C. आकाश
D. अग्नि-5
Answer: A
Explanation: DRDO ने प्रलय मिसाइल का ओडिशा तट से सफल Salvo Launch किया है। प्रलय एक स्वदेशी सतह से सतह पर मार करने वाली अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल है।
9) हॉल ही में किस देश में अमेजन की डंकहीन मधुमक्ख्यिों को दुनिया में पहली बार कानूनी अधिकार दिया गया है?
A. ब्राजील
B. सोमालिया
C. पेरू
D. भारत
Answer: C
Explanation: पेरू की नगर पालिकाओं ने अमेजन की डंकहीन मधुमक्खियां (Stingless Bees) के अस्तित्व और विकास के अधिकार को कानूनी मान्यता दी है, ऐसे करने वाला पेरू पहला देश बन गया है।
10) हॉल ही में अमेरिका में आए किस शक्तिशाली तूफान को बम चक्रवात (Bomb Cyclone) घोषित किया गया है
A. तूफान इयान
B. तूफान हेलेन
C. तूफान मिल्टन
D. तूफान एज्रा (Ezra)
Answer: D
Explanation: जनवरी 2026 की शुरूआत में अमेरिका के उत्तर पूर्वी तट और कैलिफोर्निया में आए शक्तिशाली तूफान ' एज्रा (Ezra) ' को बम चक्रवात (Bomb Cyclone) घोषित किया गया है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply