23 March 2026 Current Affairs MCQ in hindi | UPSC, SSC, Railway | Downlaod PDF
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस राज्य सरकार ने 'इंदिरम्मा परिवार जीवन बीमा योजना' शुरू करने की घोषणा की है?
A. केरल
B. ओडि़शा
C. तेलंगाना
D. तमिलनाडु
Answer: C
Explanation: तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने बजट 2026 में 'इंदिरम्मा परिवार जीवन बीमा योजना' शुरू करने की घोषणा की है। इस जनकल्याणकारी योजना का उद्देश्य तेलंगाना के सरकारी कर्मचारियों और परिवारों को कैशलेस वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। यह योजना तेलंगाना में 2 जून 2026 से लागू कर दी जाएगी।
2) हॉल ही में किस भारतीय अभिनेत्री को ब्रिटेन के 'हाउस ऑफ कॉमन्स' में 'महिला सशक्तिकरण पुरस्कार' से सम्मानित किया गया?
A. दीपिका पादुकोण
B. ऋतुपर्णा सेनगुप्ता
C. आलिया भट्ट
D. शिल्पा सेट्टी
Answer: B
Explanation: यूनाइटेड किंगडम के लंदन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान भारतीय अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को ब्रिटेन के 'हाउस ऑफ कॉमन्स' में 'महिला सशक्तिकरण पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान कला और संस्कृति के क्षेत्र में किए गए प्रभावशाली योगदान के लिए दिया गया। ब्रिटेन में यह कार्यक्रम Glowomen CIC द्वारा आयोजित किया गया।
3) हॉल ही में जारी कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार नरियल उत्पादन में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है?
A. भारत
B. इंडोनेशिया
C. फिलीपींस
D. चीन
Answer: A
Explanation: कृषि मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आधिकारिक आंकड़ो के अनुसार भारत विश्व मे सबसे बड़ा नरियल उत्पादक देश बना है। विश्व के कुल उत्पादन में भारत की लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं इंडोनेशिया दूसरे स्थान पर एवं फिलीपींस तीसरे स्थान पर रहा है। वहीं भारत में कर्नाटक, देश का सबसे बडा नरियल उत्पादक राज्य है, उनके बाद तमिलनाडु और केरल है।
4) हॉल ही में किस देश ने 'विश्व स्वास्थ्य संगठन (WH0) से आधिकारिक रूप में अपना नाम वापस ले लिया है?
A. ब्राजील
B. अर्जेंटिना
C. फ्रांस
D. रूस
Answer: B
Explanation: अर्जेंटिना के राष्ट्रपति जेवियर माइलि ने स्वास्थ्य मंत्री के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियों गुटारेस को पत्र लिखकर आधिकारिक रूप में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WH0) से अपना नाम वापस लेने की घोषणा की है। अर्जेंटिना ने यह फैसला WHO की भेदभाव भरी नीतियों के कारण लिया है। अर्जेंटिना 1948 से WHO का सदस्य है, जब WHO की स्थापना हुई थी।
5) हॉल ही में भारत ने किस देश के स्किल अथॉरिटी के साथ VETS सेक्टर्स में सहयोग के लिए समझौता किया है?
A. अमेरिका
B. जर्मनी
C. ऑस्ट्रेलिया
D. फिनलैंड
Answer: C
Explanation: भारत के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (NCVET) ने ऑस्ट्रेलियन स्किल अथॉरिटी (ASQA) के साथ नई दिल्ली में एक द्विपक्षीय बैठक के दौरान के समझौता किया है। इस बैठक का उद्देश्य बिजनेस, एजुकेशन, ट्रेंनिंग एंड स्क्लि (VETS) सेक्टर्स में सहयोग करना और नॉलेज एक्सचेज करना है। इसके अंतर्गत दोनों देशों के छात्र आर्टिफिशियल इंटेजिलेंस , डिजिटल टेक्नोलॉजी, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग आदि क्षेत्रों में नॉलेज एक्सचेंज करेंगे।
6) हॉल ही में किसने 'इंडियन वेल्स ओपन' में मेन्स सिंगल्स का खिताब जीत लिया है?
A. जैनिक सिनर
B. डैनियल मेदवेदव
C. रोजर फेडरर
D. नोवाक जोकोविच
Answer: A
Explanation: अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित 'इंडियन वेल्स ओपन' के मेन्स सिंगल्स में इटली के जैनिक सिनर ने रूस के डैनियल मेदवदेव को हराकर अपना पहला 'इंडियन वेल्स खिताब जीता लिया है। वहीं महिला सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर 1 बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने एलिना रायबाकिना को हराकर खिताब जीत लिया है।
7) हॉल ही में भारत और नॉर्डिक देशों के बीच ''India-Nordic Summit 2026" कहां आयोजित किया गया ?
A. भारत
B. फिनलैंड
C. नार्वें
D. डेनमार्क
Answer: C
Explanation: भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन 2026, नार्वे की राजधानी ओस्लों में आयोजित किया गया। यह तीसरा भारत और नॉर्डिक देशों के बीच ''India-Nordic Summit'' है, इसके पहले 2022 में डेनमार्क के कोपेनहेगन में आयोजित किया गया था। इस समिट में नॉर्डिक देशों (नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड) के राजदूत शामिल हुए। इस बैठक के दौरान भारत-यूरोपीय फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत हुई। इसके साथ ही भारत और नॉर्डिक देशों के बीच व्यापार, एआई, क्लीन टेक्नोलॉजी, डिजिटल टेक्नोलॉजी पर भी चर्चा हुई।
8) हॉल ही में 'टाइम मैगजीन' द्वारा प्रकाशित 'ग्रेटेस्ट प्लेस ऑफ 2026' में भारत के कितने स्थानों को शामिल किया गया?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार
Answer: D
Explanation: अमेरिकी समाचार पात्रिका 'TIME' मैगाजीन ने 100 Greatest Places of 2026 की सूची जारी की है। यह सूची अंतररार्ष्टीय लेखकों और संवाददाताओं के फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है। इस सूची में भारत के 04 स्थानों को प्राथमिकता दी गई है। इनमें राजस्थान के जोधपुर का 'म्हारो खेत', उत्तराखंड के कुमांऊ का शक्ति प्राण लॉज, मध्यप्रदेश की मणियागढ़ पहाडि़यों में स्थित ' द ओबराय राजगढ़ पैलेस' और दिल्ली के वसंत बिहार स्थित 'AABBCC' बार शामिल है।
9) हॉल ही में 'अंतर्राष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस 2026' कब मनाया गया है?
A. 19 मार्च
B. 20 मार्च
C. 21 मार्च
D. 22 मार्च
Answer: C
Explanation: संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक स्तर पर नस्लवाद के खिलाफ कार्यवाही को प्रोत्साहित करने और समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुनियाभर में प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को 'अंतर्राष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को 21 मार्च 1960 को दक्षिण अफ्रीका के शार्पविले में रंगभेद विरोधी शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा गोली मारकर 69 प्रदर्शनकारियों के नरसंहार की स्मृति मे मनाया जाता है।
10) हॉल ही में किस राज्य में 'पॉचू डोल मेलन यात्रा' का आयोजन शुरू किया गया है?
A. तेलंगाना
B. तमिलनाडु
C. ओडि़शा
D. गुजरात
Answer: C
Explanation: ओडिशां के भद्रक जिले में एतिहासिक 'पॉचू डोल मेलन यात्रा' का आयोजन 20 मार्च 2026 से शुरू किया गया है। यह मेला भगवान जगन्नाथ की 'डोल पूर्णिमा' और 'होली' के उत्सव से जुड़ा है। इस मेले का आयोजन डोल उत्सव के पॉचवे दिन को होता है। इस मेले का उद्देश्य स्थानीय कला, सांस्कृतिक और पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प एवं लोकनृत्यों को बढ़ावा देना है।
Download 23 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi PDF
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply