21 March 2026 Current Affairs MCQ in hindi | UPSC, SSC, Railway| Download PDF
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने किस राज्य के 'कालिंजर किला' को राष्ट्रीय भू-धरोहर का दर्जा दिया गया है?
A. राजस्थान
B. मध्यप्रदेश
C. उत्तरप्रदेश
D. छत्तीसगढ़
Answer: C
Explanation: एपार्चियन असंगति (Eparchaean Unconformity) नामक दुर्लभ भूवैज्ञानिक संरचना के प्रसिद्ध उत्तरप्रदेश के 'कालिंजर किला' को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने राष्ट्रीय भू-धरोहर (Geo-Heritage Site) का दर्जा दिया गया है। यह दर्जा प्राप्त होने के बाद इस किले को विशेष भूवैज्ञानिक संरचना और वैज्ञानिक महत्व के लिए मान्यता प्राप्त हो जाती है। जिससे भारत की इस प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के प्रयासों को मजबूत करेगा।
2) हॉल ही मे जारी रिपोर्ट के अनुसार, विश्व में भारत का मेट्रो नेटवर्क किस स्थान पर है ?
A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा
Answer: C
Explanation: विश्व में भारत का मेट्रो नेटवर्क अपने कुल ऑपरेशनल क्षमता 1143 किलोमीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहा, वहीं लगभग 936 किलोमीटर अभी निर्माणाधीन है। इस रिपोर्ट में पहले स्थान पर चीन और दूसरे स्थान पर अमेरिका है।
3) हॉल ही में किस इतिहासकार को वर्ष 2026 का 'मार्क लिंटन इतिहास पुरस्कार' प्रदान किया गया है?
A. विलियम डेलरिम्पल
B. युवाल नोआ हरारी
C. एंथनी गिडेन
D. ए.आर. देसाई
Answer: A
Explanation: यूनाइटेड किंगडम के प्रसिद्ध इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल को उनकी नई पुस्तक 'The Golden Road- How Ancient India Transformed the World' के लिए वर्ष 2026 का 'मार्क लिंटन इतिहास पुरस्कार' प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार Nieman Foundation for Jouralism और Columbia University द्वारा दिया जाता है।
4) हॉल ही में किसे 'स्टॉकहोम वॉटर प्राइज 2026' (पानी का नोबल पुरस्कार) से किसे सम्मानित किया गया है?
A. प्रोफेसर कावेह मदानी
B. माधव गाडविल
C. रोहिणी बालाकृष्णन
D. रामचंद्र गुहा
Answer: A
Explanation: ईरानी मूल के प्रसिद्ध पर्यावरण वैज्ञानिक प्रो. कावेह मदानी को जल संसाधन प्रबंधन में 'Game Theory' के नवाचारी उपयोग और 'वॉटर बैंकरप्सी' जैसी अवधारणाओं के माध्यम से जल संकट को समझाने के लिए स्वीडन के राजा के द्वारा 'स्टॉकहोम वॉटर प्राइज 2026' (पानी का नोबेल पुरस्कार) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। उन्हें यह सम्मान विश्व जल सप्ताह के दौरान अगस्त 2026 में प्रदान किया जाएगा।
5) हॉल ही में किस राज्य सरकार द्वारा 'ई-स्वास्थ्य धाम' पोर्टल लॉन्च किया गया है?
A. ओडि़शा
B. केरल
C. छत्तीसगढ़
D. उत्तराखंड
Answer: D
Explanation: उत्तराखंड सरकार ने चार धाम (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए 'ई-स्वास्थ्य धाम' (e-Swasthya Dham) पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य तीर्थ यात्रियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग करना है। जिसमें किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को तुरंत निकटतम चिकित्सा केंद्र पर सहायता प्रदान की जा सके।
6) हॉल ही में भारत ने किस देश के साथ मिलकर एतिहासिक 'प्रंबानन मंदिर परिसर' के संरक्षण के लिए संयुक्त पहल की घोषणा की है?
A. नेपाल
B. मालदीव
C. इंडोनेशिया
D. ब्राजील
Answer: C
Explanation: इंडोनेशिया ने योग्याकार्ता विशेष क्षेत्र में स्थित इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर प्रंबानन मंदिर परिसर के संरक्षण के लिए संयुक्त पहल की घोषणा की है। इस मंदिर को स्थानीय रूप मे 'रोरो जोंगग्रांग ' या पतली कन्या मंदिर भी कहा जाता है। हिंदू त्रिमूर्ति (ब्रम्हा, विष्णु और महेश) को समर्पित इस मंदिर का निर्माण 9वीं शताब्दी में संजया वंश द्वारा कराया गया था।
7) हॉल ही में 20 मार्च 2026 को 'विश्व गौरेया दिवस के अवसर पर किस शहर को 'स्पैरो फ्रेंडली सिटी पुरस्कार 2026' प्रदान किया गया है?
A. हैदराबाद
B. चंड़़ीगढ़
C. ईटानगर
D. चेन्नई
Answer: B
Explanation: विश्व गौरेया दिवस (World Sparrow Day) 20 मार्च 2026 को मनाया गया, इस वर्ष की थीम "I Love Sparrows" रखी गई थी। इस अवसर पर चंड़ीगढ़ को शहरी क्षेत्रों में गौरेया संरक्षण के बेहतरीन प्रयासों के लिए 'स्पैरो फ्रेंडली सिटी पुरस्कार 2026' प्रदान किया गया है। पहली बार 20 मार्च 2010 को 'नेचर फॉरएवर सोसाइटी ऑफ इंडिया' द्वारा इस दिवस को मनाया गया था।
8) हॉल ही में किसे KISS ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है?
A. नीता अंबानी
B. फाल्गुनी नायर
C. किरण माजूमदार
D. सूची मुखर्जी
Answer: A
Explanation: कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) द्वारा रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और अध्यक्ष नीता अंबानी को उनके समाजिक विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और खेल को बढ़ावा देने के लिए KISS ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। KISS ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड एक सम्मानित और प्रतिष्ठित सम्मान है जो मानव कल्याण और समाजिक विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वालो व्यक्ति को प्रदान किया जाता है।
9) हॉल ही में खबरों में रहा, 'Jones Act' किस देश का एक महत्वपूर्ण कानून है?
A. जापान
B. अमेरिका
C. फ्रांस
D. आस्ट्रेलिया
Answer: B
Explanation: जोन्स एक्ट (Jones Act) संयुक्त राज्य अमेरिका का मर्चेंट मरीन अधिनियम 1920 है, जो देश के भीतर समुद्री व्यापार को नियंत्रित करता है। जिसे हॉल ही में ईरान युद्ध के कारण बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच इसे अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया है। यह फैसला आपूर्ति बाधाओं को कम करने और ऊर्जा लागत को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
10) हॉल ही में 'किम जोंग उन' ने किस देश में हुए संसदीय चुनावों को जीत लिया है?
A. दक्षिण कोरिया
B. माल्टा
C. उत्तर कोरिया
D. ग्वाटेमाला
Answer: C
Explanation: उत्तर कोरिया के युप्रीम लीडर किम जोंग उन के नेतृत्व में उनकी पार्टी 'वर्कर्स ऑफ कोरिया' और उनके सहयोगियो को एकतरफा जीत मिली है। उन्हें ही सांसदीय चुनाव में कुल 99.93% वोट प्राप्त हुआ है। उत्तर कोरिया की राजनीतिक प्रणाली एकदलीय प्रणाली है, जिसमें विपक्ष की भूमिका नगण्य है।
Download 21 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi PDF
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply