19 March 2026 Current Affairs MCQ in hindi | UPSC, SSC, Railway | Download PDF
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में भारत ने देश के नेतृत्व में आयोजित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास 'सी ड्रैगन 2026' में शामिल हुआ है?
A. जापान
B. अमेरिका
C. फ्रांस
D. आस्ट्रेलिया
Answer: B
Explanation: प्रशांत महासागर में स्थित अमेरिकी द्वीप गुआम में अमेरिका के नेतृत्व में बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास 'सी ड्रैगन 2026' में भारत की नौसेना शामिल हुई है। इस अभ्यास में भारत के साथ जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों की सेनाएं भाग ले रही है। इस बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास का उद्देश्य पनडुब्बी रोधी युद्ध में समन्वय और युद्ध क्षमता को बढाना एवं इसमें भाग लेने वाले देशों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय बढाना है।
2) हॉल ही में किस राज्य सरकार ने राज्यव्यापी FMD टीकाकरण अभियान शुरू किया है?
A. तेलंगाना
B. तमिलनाडु
C. ओडि़शा
D. गुजरात
Answer: D
Explanation: गुजरात सरकार ने पशुधन में तेजी से फैलने वाले संक्रामक रोग 'फुट एंड माउथ डिजीज' (FMD) से पशुओं की सुरक्षा के राज्यव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस टीकाकरण अभियान का उद्देश्य भारत में संक्रामक पशु रोगों को समाप्त करना है।
3) हॉल ही में किस राज्य सरकार ने 'श्री गुरू तेग बहादुर वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी विधयेक 2026' पारित किया है?
A. हरियाणा
B. पंजाब
C. झारखण्ड
D. दिल्ली
Answer: B
Explanation: पंजाब सरकार ने राज्य में क्वांटम कंम्प्यूटिंग, एयरोस्पेस, साइबर सुरक्षा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में उच्च संस्थान विकसित करने के उद्देश्य से पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से 'श्री गुरू तेग बहादुर वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी विधयेक 2026' पारित किया है। इस बिल को सिखों के नौवें गुरू श्री गुरू तेग बहादुर सिंह के नाम पर रखा गया है।
4) हॉल ही में खबरों में रहा, 'कुसुनपुर गांव' किस राज्य का पहला स्मार्ट गांव घोषित किया गया है?
A. ओडि़शा
B. केरल
C. छत्तीसगढ़
D. पंजाब
Answer: A
Explanation: विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक और औद्योगिक परिषद् (CSIR) द्वारा ओडि़शा के कुसुनपुर गांव में राज्य का पहला स्मार्ट गांव घोषित किया गया है। इस स्मार्ट गांव परियोजना का उद्देश्य उन्नत तकनीक और वैज्ञानिक समाधानों को सीधे ग्रामीण समुदायों तक पहुंचाना है, जिससे स्मार्ट गांव पहल के तहत स्वच्छ ऊर्जा और टिकाऊ जीवनशैली को बढावा दिया जा सके।
5) हॉल ही में अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड यूनिक्लो (Uniqlo) ने किस भारतीय को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
A. सलमान खान
B. जसप्रीत बुमराह
C. सचिन तेंदुलकर
D. संजू सैमसन
Answer: B
Explanation: जापान की प्रमुख फैशन और अंतर्राष्ट्रीय परिधान ब्रांड यूनिक्लो (Uniqlo) ने भारतीय क्रिकेटर और तेज गेजबाज जसप्रीत बुमराह को भारत में अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इसका उद्देश्य यूनिक्लो (Uniqlo) ब्रांड को भारत में लोकप्रिय बनाना और ब्रांड की विश्वसनीयता को मजबूत करना है।
6) हॉल ही में किसे 60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार 2025 प्रदान करने की आधिकारिक घोषणा की गई ?
A. आर. वैरामुथु
B. देवव्रत दास
C. अली शैदा
D. हाओबम नलिनी
Answer: A
Explanation: प्रसिद्ध तमिल कवि , गीतकार और उपन्यासकार आर.वैरामुथु को प्रतिष्ठित 60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान करने की आधिकारिक घोषणा की गई है। यह पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ परिषद द्वारा प्रदान किया जाता है। आर.वैरामुथु को यह पुरस्कार उनकी रचनाएं 'कलिकट्टु एथिकासम, करुवारी और थन्नी देसम् के लिए दिया गया है, यह पुरस्कार पाने वाले वह तीसरे तमिल लेखक बन गए है। इसके अतिरिक्त उन्हें 07 बार नेशनल फिल्म पुरस्कार , 2003 में पद्म श्री, 2014 में पद्म भूषण और 2003 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिल चुका है।
7) हॉल ही में किस राज्य में 'लोअर कोपिली जलविद्युत परियोजना' का उद्घाटन किया गया है?
A. नागालैंड
B. त्रिपुरा
C. असम
D. पश्चिम बंगाल
Answer: C
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम में 'लोअर कोपिली जलविद्युत परियोजना' का उद्घाटन किया गया है। यह परियोजना असम की प्रसिद्ध 'कोपिली' नदी पर स्थित है। यह एक Run of River Project है जो 120 मेगावाट का हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट है। यह असम और मेघालय राज्य की अंतर्राज्यीय परियोजना है, जो आगे जाकर मेघालय के पठार में जाकर ब्रम्हापुत्र नदी में जाकर मिल जाएगी।
8) हॉल ही में ZSI द्वारा किस राज्य के 'मेगामलाई वन्यजीव अभ्यारण्य' में सर्वेक्षण के दौरान 09 नई प्रजातियां खोजी गई?
A. तेलंगाना
B. आंध्रप्रदेश
C. कर्नाटक
D. तमिलनाडु
Answer: D
Explanation: जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) द्वारा तमिलनाडु के 'मेगामलाई वन्यजीव अभ्यारण्य' में सर्वेक्षण के दौरान 09 नई प्रजातियां (Species) खोजी गई है। इन नई प्रजातियो में बार्क लाइस, मकडियां, कॉकरोच, डैम्सेल फ्लाई, मेफ्लाई की प्रजातियां शामिल है। 'मेगामलाई वन्यजीव अभ्यारण्य' पश्चिमी घाट के Biodiversity Hotspot में स्थित है। इसके अतिरिक्त यह वन्यजीव अभ्यारण्य पेरियार टाइगर रिजर्व के लिए 'बफर जोन' के रूप में कार्य करता है।
9) हॉल ही में 'ज्ञान भारत मिशन' के तहत पांडुलिपि विरासत के लिए राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण शुरू किया गया है, यह मिशन कब प्रारंभ किया गया था?
A. 2022
B. 2023
C. 2025
D. 2026
Answer: C
Explanation: भारत सरकार द्वारा 2025 में ज्ञान भारत मिशन की शुरूआत की गई थी, जिसका उद्देश्य पांडुलिपि विरासत की खोज करना, उन्हें संरक्षित करना और डिजिटाइज करना था। इसी मिशन के तहत राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत पुरानी पांडुलिपि की पहचान, संरक्षित और मैपिंग की जा रही है।
10) हॉल ही में हिंदी भाषा के लिए 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' 2025 किसे प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है?
A. देवव्रत दास
B. ममता कालिया
C. योगेश वैद्य
D. प्रकाश भट्टराई
Answer: B
Explanation: भारत की 24 मान्यता प्राप्त भाषाओं में उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियों को सम्मानित करने वाले साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जिसमें हिन्दी साहित्य की प्रतिष्ठित लेखिका ममता कालिया को उनकें संस्मरण 'जीते जी इलाहाबाद' के लिए 2025 के हिंदी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। इससे पूर्व 2017 में उनके प्रसिद्ध उपन्यास 'दुक्खम्-सुक्खम्' के लिए व्यास सम्मान दिया गया था।
Download 19 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi PDF
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply