1) निम्नलिखित में से किस शहर में 'BRICS देशों के एंटी-ड्रग एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई है?
A. कोच्चि
B. भुवनेश्वर
C. गुवाहाटी
D. बेंगलुरू
Answer: C
Explanation: भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत असम के गुवाहाटी में 06 जुलाई 2026 से 'BRICS देशों के एंटी-ड्रग एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने नशीले पदार्थ की तस्करी से निपटने के लिए 'वर्चुअल वर्किंग ग्रुप' बनाने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही ड्रग्स तस्करों द्वारा डार्कनेट और क्रिप्टोकरेंसी के बढ़ते इस्तेमाल को रोकने के लिए भी चर्चा हुई। इस बैठक का उद्देश्य नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ सामूहिक सुरक्षा को मजबूत करना है।
2) निम्नलिखित में से BRICS वार्किंग ग्रुप ऑन ओशन एंड पोलन सांइस एंड टेक्नोलॉजी (OPST) की 8वीं बैठक कहां आयोजित की गई?
A. गोवा
B. केरल
C. कर्नाटक
D. महाराष्ट्र
Answer: A
Explanation: भारत की 2026 BRICS अध्यक्षता के तहत BRICS वार्किंग ग्रुप ऑन ओशन एंड पोलन सांइस एंड टेक्नोलॉजी (OPST) की 8वीं बैठक गोवा में आयोजित की गई। यह 3 दिवसीय बैठक केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के तहत कार्यरत राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र (NCPOR) गोवा में 12 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता NCPOR के निदेशक और वर्किंग ग्रुप 2026 के अध्यक्ष डॉ. थंबन मेलॉथ द्वारा की गई है। इस बैठक में सभी ब्रिक्स देशों के वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और आधिकारियों ने हिस्सा लिया है।
3) निम्नलिखित में से किस शहर में '12वीं ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्रियों' ( BRICS Labour & Employment Minister's ) की बैठक आयोजित की गई है?
A. जयपुर
B. इंदौर
C. हैदराबाद
D. भुवनेश्वर
Answer: C
Explanation: भारत की अध्यक्षता में तेलंगाना के हैदराबाद में '12वीं ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्रियों' ( BRICS Labour & Employment Minister's ) की बैठक 15-16 जुलाई 2026 को आयोजित की गई है। इस बैठक की अध्यक्षता भारत के श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा की गई। इस दो दिवसीय बैठक में सभी BRICS देशों के मंत्रियों और उनके प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से चार एजेंडों, सामाजिक सुरक्षा और श्रम बाजारों का औद्योगिकीकरण, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, रोजगार क्षमता और कौशल विकास, डिजिटल तकनीकों का लाभ उठाने पर चर्चा की गई। इस बैठक की थीम "Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability" रखी गई है।
4) निम्नलिखित में से भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के नेतृत्व में BRICS ICT ट्रैक की बैठक कहाँ आयोजित की गई है?
A. बेंगलुरु
B. पुणे
C. मुंबई
D. चेन्नई
Answer: B
Explanation: भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) के नेतृत्व में BRICS ICT (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) ट्रैक की बैठक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित गई है। इस बैठक की आधिकारिक थीम “Innovate, Cooperate and Transform (ICT) for a Resilient Future”रखी गई है। यह 5-दिवसीय कार्यक्रम के तहत तीन मुख्य आयोजन शामिल हैं, जिसमें ICT में सहयोग के लिए BRICS कार्य समूह की 7वीं बैठक, डिजिटल ब्रिक्स फोरम और एक्सपो और 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य BRICS देशों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा (DPI) साइबर सुरक्षा,और अगली पीढ़ी के संचार प्रौद्योगिकियों में वैश्विक सहयोग को मजबूत करना है।
5) निम्नलिखित में से भारत की अध्यक्षता में 16वीं BRICS देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक कहां आयोजित की गई है?
A. चंड़ीगढ़
B. कोच्चि
C. चेन्नई
D. हैदराबाद
Answer: A
Explanation: भारत की अध्यक्षता में चंड्रीगढ़ में 16वीं BRICS देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने की है। इस बैठक मे ब्रिक्स सदस्य देशों के मंत्रियो और प्रतिनिधियों ने भाग लिया हे। इस बैठक की थीम "Building for Resilience Innovation, Cooperation and Sustainability" रखी गई है। यह सम्मेलन चंडीगढ़ में 22 से 24 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया।
6) निम्नलिखित में से भारत की अध्यक्षता में 12वीं BRICS पर्यावरण मंत्रियों की बैठक किस शहर में आयोजित की गई है?
A. जयपुर
B. भोपाल
C. नई दिल्ली
D. देहरादून
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली में भारत की BRICS 2026 अध्यक्षता के तहत 12वीं BRICS पर्यावरण मंत्रियों की बैठक (12th BRICS Environment Minister's Meeting) का आयोजन किया गया। यह दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली के भारत मंडपम में 17 और 18 अगस्त 2026 को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में ब्रिक्स के सदस्य देशों के पर्यावरण मत्री, नीति निर्माताओं और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक के दौरा मुख्य रूप से 04 क्षेत्रों - सतत जीवन शैली, वनीकरण, जंगल की आग प्रबंधन और आपदा लचीलापन, सर्कुलर इकोनॉमी और जलवायु अनुकूलन और पारंपरिक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित किय गया।
7) निम्नलिखित में से किस शहर ने BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSAs) की बैठक की मेजबानी की है?
A. ब्रासीलिया
B. बीजिंग
C. नई दिल्ली
D. मॉस्को
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली में 22 और 23 जून 2026 को BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSAs) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता और भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल द्वारा की गई। चीन की तरफ से विदेश मंत्री वांग यी इस बैठक में आधिकारिक रूप में हिस्सा लिया। इस दो दिवसीय उच्च स्तरीय बैठक में सभी ब्रिक्स देश, आतंकवाद का मुकाबला, वैश्विक सुरक्षा चुनौतियो, साइबर और डेटा सुरक्षा और समुद्री सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा हुई।
8) निम्नलिखित में से BRICS यूथ काउंसिल की बैठक और BRICS यूथ समिट किस शहर में आयोजित किया गया है?
A. मुंबई
B. जयपुर
C. गांधीनगर
D. भोपाल
Answer: C
Explanation: भारत की BRICS 2026 अध्यक्षता के तहत गुजरात के गांधीनगर में BRICS यूथ काउंसिल की बैठक और BRICS यूथ समिट का आयोजन किया गया है। इस बैठक का आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा किया गया है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय युवा मामलों एवं खेल राज्य मंत्री निखिल खड़से और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के द्वारा किया गया है। इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के युवा प्रतिनिधियों, युवा नेताओं और उद्यमियों के बीच मुख्य रूप से चार विषयों (शिक्षा, उद्यमिता और भविष्य की तैयारी, समावेशी विकास और युवा कल्याण, पर्यावरणीय स्थिरता और जिम्मेदारी, जन-से-जन सहयोग और युवा जुडाव) पर ध्यान केंद्रित किया गया।
9) निम्नलिखित में से किस शहर द्वारा BRICS 2026 के स्पेस एजेंसियों के प्रमुख की बैठक की मेजबानी की गई है ?
A. नई दिल्ली
B. वाराणसी
C. बेंगलुरू
D. शिलांग
Answer: C
Explanation: कर्नाटक के बेंगलुरू में भारत की अध्यक्षता में ISRO द्वारा BRICS 2026 के स्पेस एजेंसियों के प्रमुख की बैठक आयोजित की गई। इस दो दिवसीय बैठक का आयोजन 23 और 24 जून 2026 को किया गया, जिसमें सभी ब्रिक्स देशों के स्पेंस एजेंसियो के प्रमुख और प्रतिनिधिमंडल इस बैठक में शामिल हुए। इस बैठक की आधिकारिक थीम " Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability रखी गई है।
10) निम्नलिखित में से भारत की अध्यक्षता मे 18वें BRICS एकेडमिक फोरम की बैठक किस शहर में आयोजित की गई?
A. हैदराबाद
B. लखनऊ
C. जयपुर
D. इंदौर
Answer: B
Explanation: भारत की BRICS 2026 अध्यक्षता के तहत उत्तरप्रदेश के लखनऊ में 18वें BRICS एकेडमिक फोरम (Academic Forum) की बैठक आयोजित की गई। यह तीन दिवसीय बैठक लखनऊ विश्वविद्यालय में 23 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई है। जिसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के शिक्षाविद्, अनुसंधानकर्ता, नीति निर्माता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है। इस बैठक को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सचिव और BRICS शेरपा सुधाकर दलेला ने संबोधन किया।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply