29 March 2026 Current Affairs MCQ in hindi | UPSC, SSC, Railway| Download PDF
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल किस राज्य के जींद और सोनीपत के बीच संचालित किय गया?
A. उत्तरप्रदेश
B. हरियाणा
C. राजस्थान
D. महाराष्ट्र
Answer: B
Explanation: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल हरियाणा के जींद और सोनीपत में संचालित किए जाने की पुष्टि की है। इस सफलता के बाद भारत अब चीन, जापान और जर्मनी जैसे हाइड्रोजन संचालित ट्रेनों वाले देशों की सूची में शामिल होने जा रहा है।
2) हॉल ही में खबरों में रहा, COVID-19 का नया वेरिएंट "Cicada BA 3.2 " की वैश्विक उत्पत्ति किस देश में हुई थी?
A. चीन
B. भारत
C. साऊथ अफ्रीका
D. अमेरिका
Answer: C
Explanation: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोविड-19 के नए वेरिएंट Cicada BA 3.2 " के लिए वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। इस नए वेरिएंट की पहचान सबसे पहले नवंबर 2024 में साऊथ अफ्रीका में हुइ्र् थी। कोविड का यह नया वेरिएंट 'ओमिक्रॉन वेरिएंट फैमिली से संबंधित है, जिसके लक्षण पहले Omicron वेरिएंट जैसे दिखते है, और समय के साथ बदल के नया रूप में सामने आ सकता है। BA 3.2 वेरिएंट भी अन्य कोविड वायरस वेरिएंट की तरह ही हवा में मौजूद Droplets के जरिए फैलता है।
3) हॉल ही में भारतीय नौसेना ने होर्मुज पर एनर्जी शिपमेंट को एस्कॉर्ट करने के लिए कौन सा ऑपरेशन शुरू किया है?
A. ऑपरेशन समुद्र प्रहरी
B. ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन
C. ऑपरेशन होर्मुज
D. मिशन बंधुत्व
Answer: B
Explanation: भारतीय नौसेना ने होर्मुज पर एनर्जी शिपमेंट (LNG, LPG, कच्चा तेल) को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 'ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन' शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत अब तीन शिपमेंट पाइन गैस, शिवालिक, जग बसंत और नंदा देवी होर्मुज जलडमरूमथ्य से अरब सागर तक सुरक्षित एस्कॉर्ट किए जायेंगे।
4) हॉल ही में किस देश की 'प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन' ने अपने पद इस्तीफा दे दिया है?
A. स्पेन
B. इटली
C. डेनमार्क
D. क्रोएशिया
Answer: C
Explanation: डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने देश में 'फोकटिंग' यानी वहां की संसद के लिए हुए आम चुनाव में हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 41 साल की उम्र में सोशल डेमोक्रेडिक पार्टी की नेता मेटे डेनमार्क की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनी थी। नए प्रधानमंत्री की घोषणा होना बाकी है।
5) हॉल ही में विश्व रंगमंच दिवस 2026 (World Theatre Day) कब मनाया गया है?
A. 27 मार्च
B. 28 मार्च
C. 29 मार्च
D. 26 मार्च
Answer: A
Explanation: अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (International Theatre Institute) द्वारा 1961 से प्रत्येक वर्ष 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस 2026 (World Theatre Day) के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2026 के दिवस की थीम 'Theatre and A Culture of Peace' रखा गया है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य रंगमंच के सांस्कृतिक महत्ता को पहचान दिलाना एवं सरकारों को कला के समर्थन के लिए प्रेरित करना है।
6) हॉल ही में 'पेरियासामी कुमारन' को किस देश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
A. ब्रिटेन
B. फ्रांस
C. रूस
D. जर्मनी
Answer: A
Explanation: भारतीय विदेश मंत्रालय ने 'पेरियासामी कुमारन' को यूनाइटेड किंगडम में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान हाई कमिश्वर विक्रम होराईस्वामी की जगह लेंगे। पेरियासामी कुमारन वर्तमान में सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त थे।
7) हॉल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस राज्य मे एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट 'जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट' का उद्घाटन किया है?
A. महाराष्ट
B. राजस्थान
C. उत्तरप्रदेश
D. तमिलनाडु
Answer: C
Explanation: देश की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड परियोजनाओं में से एक उत्तरप्रदेश के नोएडा स्थित 'जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस एयरपोर्ट को एक नेट ज़ीरो उत्सर्जन सुविधा के रूप में डिजाइन किया गया है। इस हवाई अड्डे को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पूरक के रूप में दिल्ली-एनसीआर के दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया गया है। इस एयरपोर्ट को वैश्विक एविएशन हब, मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी और एशिया के प्रमुख कार्गो हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
8) हॉल ही में किस भारतीय ओलंपिक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ी ने सन्यास की घोषणा की है?
A. हनमनप्रीत सिंह
B. संदीप सिंह
C. मनप्रीत सिंह
D. गुरजंत सिंह
Answer: D
Explanation: नई दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया पुरस्कार समारोह के दौरान भारतीय पुरूष हॉकी टीम के फॉरवर्ड अैर 2020 टोक्यों ओलंपिक एवं 2024 पेरिस ओलंपिक के कंस्य पदक विजेता खिलाड़ी गुरजंत सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से सन्यांस की घोषणा की है। उन्होंने अपने 130 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 33 गोल किए, इसके अतिरिक्त कई प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में अहम भूमिका भी निभाई है।
9) हॉल ही में 'बालेंद्र शाह 'बालेन' ने किस देश ने नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है?
A. भूटान
B. नेपाल
C. श्रीलंका
D. मालदीव
Answer: B
Explanation: राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता और Gen-Z आंदोलन के नेतृत्वकर्ता बालेंद्र शाह 'बालेन' ने नेपाल के सबसे युवा (35 वर्ष) प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्हें नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संवैधानिक शपथ दिलाई है। बालेन शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। नेपाल के लोगों के बीच बालेन शाह एक रैपर, इंजीनियर और युवा आइकन के रूप में प्रसिद्ध थे।
10) हॉल ही में विश्व व्यापार संगठन (WTO) की 14वीं मंत्रिस्तरीय बैठक (MC14) किस देश में शुरू हुई है?
A. माल्टा
B. ग्वाटेमाला
C. कैमरून
D. रवांडा
Answer: C
Explanation: कैमरून की राजधानी याउंडे में विश्व व्यापार संगठन (WTO) की 14वीं मंत्रिस्तरीय बैठक (MC14) शुरू हुई है। इस चार दिवसीय बैठक में 160 से अधिक सदस्य देशों के मंत्री भाग ले रहे है। इस सम्मेलन की अध्यक्षता कैमरून के वर्ममान व्यापार मंत्री ल्यूक मैग्लोयर मबार्गा अटंगाना कर रहे है। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया है। WTO की इस मंत्रीस्तरीय बैठक का उद्देश्य वैश्विक व्यापार से जुड़े मुद्दो पर चर्चा करना और बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की दिशा तय करना है।
Download 29 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi PDF
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply