28 March 2026 Current Affairs MCQ in hindi | UPSC, SSC, Railway | Download PDF
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस राज्य में 'एग्रीविजन' (Agri Vision) कृषि युवा संसद 2026 का आयोजन किया गया है?
A. तेलंगाना
B. केरलम्
C. असम
D. मणिपुर
Answer: D
Explanation: मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्थित केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय 'एग्रीवीजन' (Agri Vision) कृषि युवा संसद 2026 का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य मणिपुर और उत्तर-पूर्व के राज्यों को कृषि के स्वरूप को बदलना है और युवाओं को आधुनिक और टिकाऊ खेती से जोडना है।
2) हॉल ही में किस देश में आयोजित 'G7 विदेश मंत्रियों' की बैठक मे भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने भाग लिया?
A. चीन
B. इटली
C. फ्रांस
D. जापान
Answer: C
Explanation: फ्रांस के पेरिस स्थित 'एबे-डेस-वॉक्स-डी-सर्ने में 'G7 विदेश मंत्रियों' की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भारत G7 का सदस्य न होते हुए भी फ्रांस के विदेश मंत्री जीन नोएल बारोट के विशेष निमंत्रण पर भारत एक भागीदार देश (Partner Country) के रूप में आमंत्रित किया गया, जिसमें भारत की तरफ से विदेश मंत्री डॉ एस.जयशंकर इस बैठक में भाग लिया। भारत के अलावा ब्राजील, साऊदी अरब, दक्षिण कोरिया को भी इस बैठक में आमंत्रित किया गया था।
3) हॉल ही में केंद्र सरकार ने IVFRT योजना को मार्च 2031 तक बढाने की मंजूरी दी है, यह योजना किससे संबंधित है?
A. जैविक खेती प्रोत्साहन
B. महिला स्वरोजगार
C. आप्रवासन और विदेशी पंजीकरण
D. कार्बन उत्सर्जन कम करना
Answer: C
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने "IVFRT योजना को 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने को मंजूरी दी है। IVFRT (Immigration, Visa, Foreigners Registration & Tracking) गृह मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण पहल है,जो विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों, आप्रवासन चेक पोस्टों और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों को एक साझा मंच पर जोड़ता है।
4) हॉल ही में किस राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री सौर मिशन 2.0' योजना लॉन्च की है?
A. तेलंगाना
B. गुजरात
C. असम
D. मेघालय
Answer: D
Explanation: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा द्वारा 2030 तक राज्य को बिजली अधिशेष (Power Surplus) बनाने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री सौर मिशन 2.0' (CM Solar Mission 2.0) लॉन्च किया है। इसके साथ ही मेघालय को ऊर्जा आत्मनिर्भरता, नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता और ग्रीन ट्रांजिशन के क्षेत्र में बढावा दिया जा सके। इस योजना के तहत सब्सिडी और वित्तीय सहायता के माध्यम से लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
5) हॉल ही में किस राज्य में समुद्री केकड़े की नई प्रजाति 'छपगारस न्गांकीई' की खोज की गई है?
A. केरल
B. गोवा
C. उत्तराखंड
D. तेलंगाना
Answer: B
Explanation: गोवा विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के शोधकर्ताओं अक्षय काले और डॉ विद्यापद्म द्वारा समुद्री केकड़े की नई प्रजाति 'छपगारस न्गांकीई' (Chhapgarus nagaankii) की खोज की गई है। इस केकडे की प्रजाति का नाम भारत के प्रसिद्ध समुद्री जीवविज्ञानी डॉ बी.एफ. छपगार के सम्मान पर रखा गया है। जिन्हें भारतीय कार्सिनोलॉजी (केकड़ो का अध्ययन) का जनक कहा जाता है। यह खोज भारत की जैव विविधता एवं भारत के तटीय पारिस्थितिकी तंत्र को भी दर्शाती है। केकड़े की इस प्रजाति की खोज गोवा के वेल्सो तट के पास की गई है।
6) हॉल ही में T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन बन गई है?
A. गोंगडी त्रिशा
B. कायला रेनेके
C. मैगी क्लार्क
D. फैनी उतागुशिमानिंदे
Answer: D
Explanation: रंवाडा की युवा क्रिकेटर फैनी उतागुशिमानिंदे ने क्रिकेट की दुनिया में T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई है। उन्होंने यह उपलब्धि मात्र 15 साल 223 दिन की उम्र में हासिल किया। इसके अतिरिक्त टी20 Debut मैच में ही शतक जडने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई है।
7) हॉल ही में 49वीं जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप (U-19) कहां आयोजित की जाएगी ?
A. ओडि़शा
B. सिक्किम
C. तेलंगाना
D. गोवा
Answer: B
Explanation: योनेक्स सनराइज 49वीं यूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप अंडर-19 सिक्किम में 14 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन की घोषणा 'बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) द्वारा की गई है। सिक्किम में पहली बार बडे पैमाने में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
8) हॉल ही में किस राज्य से 'फेयर से फुर्सत योजना' (Fare se Fursat- One Route One Fare) योजना शुरू की गई है?
A. मध्यप्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. कर्नाटक
D. राजस्थान
Answer: A
Explanation: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने मध्यप्रदेश में रीवा-रायपुर उड़ान को हरी झंडी दिखाकर 'फेयर से फुर्सत योजना' (Fare se Fursat- One Route One Fare) योजना की शुरूआत की है। यह योजना विशेष रूप से नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक पहल है, जिसका उद्देश्य हवाई यात्रा को आम नागरिक के लिए अधिक सुलभ और किफायती बनाना है।
9) हॉल ही में किस राज्य सरकार द्वारा 'निवेश मित्र 3.0' पहल (Nivesh Mitra 3.0) लॉन्च किया गया है ?
A. कर्नाटक
B. उत्तरप्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. मध्यप्रदेश
Answer: B
Explanation: उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य में 'ईज ऑफ डूइंज बिजनेस' को बढावा देने के लिए निवेश मित्र 3.0' (Nivesh Mitra 3.0) महत्वकांक्षी पहल लॉन्च किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उत्तरप्रदेश राज्य को भारत का सबसे पसंदीता निवेश गंतव्य बनाना है ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके है। जिसके लिए उद्यमियों और निवेशकों को राज्य में एक 'सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम' बनाया जाएगा।
10) हॉल ही में किस राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना'' शुरू करने की घोषणा की है ?
A. राजस्थान
B. हरियाणा
C. हिमाचल प्रदेश
D. झारखंड
Answer: C
Explanation: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2026-27 बजट पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 'मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना' शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की एकल महिलाओं, विधवाओं और उनके बच्चों को आर्थिक स्थिरता और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। इस योजना में पात्र परिवारों के बच्चों को शिक्षा, एकल महिला/विधवाओं को वित्तीय सहायता और आवास सहायता प्रदान की जाएगी।
Download 28 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi PDF
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply