27 June 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | MPPSC, MP Police, MPESB
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस राज्य सरकार ने 'वेट्री तमिलगम' विज़न डॉक्यूमेंट के तहत 'थाईमामम थंगा मोथिरा थिट्टम' योजना प्रस्तावित की है?
A. तेलंगाना
B. तमिलनाडु
C. केरलम्
D. आंध्रप्रदेश
Answer: B
Explanation: तमिलनाडु राज्य सरकार द्वारा 'वेट्री तमिलगम' विज़न डॉक्यूमेंट के तहत 'थाईमामम थंगा मोथिरा थिट्टम' योजना की शुरूआत की है। तमिलनाडु में 'थाईमामम' का अर्थ होता है 'सगे मामा' या 'मातृ पक्ष के मामा' । सरकार ने इस योजना के माध्यम से नवजात बच्चों और उनके परिवारों के लिए 'मामा' की भूमिका निभाने की योजना बनाई है। जिसके तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को मुफ्त में सोने की आंगूठी उपहार में दी जाएगी।
2) हॉल ही में किस राज्य के क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन को UK की संसद में 'ग्लोबल प्रेस्टीज अवार्ड' से सम्मानित किया है?
A. उत्तराखंड
B. राजस्थान
C. बिहार
D. महाराष्ट्र
Answer: C
Explanation: यूनाइटेड किंगडम (UK) की संसद ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स में, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष हर्ष वर्धन को प्रतिष्ठित 'ग्लोबल प्रेस्टीज अवार्ड' से सम्मानित किया है। हर्षवर्धन BCA के इतिहास में सबसे कम उम्र (मात्र 24 वर्ष) के अध्यक्ष बने थे। उन्हें यह सम्मान 'विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को साकार करने और खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है।
3) हॉल ही में Higs Boson कण के खोजकर्ता महान वैज्ञानिक फ्रांस्वा एंगलर्ट का निधन हो गया, उनका संबंध किस देश से है?
A. रूस
B. फ्रांस
C. इटली
D. बेल्जियम
Answer: D
Explanation: Higs Boson कण (गॉड पार्टिकल) के सैद्धांतिक खोजकर्ता और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान वैज्ञानिक फ्रांस्वा एंगलर्ट का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बेल्जियम के सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी फ्रांस्वा एंगलर्ट को वर्ष 2013 में पीटर हिग्स के साथ संयुक्त रूप से भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
4) हॉल ही में 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2026' किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है?
A. ओडि़शा
B. उत्तर प्रदेश
C. उत्तराखंड
D. मध्यप्रदेश
Answer: B
Explanation: उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए कल्याणकारी ' मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2026' की औपचारिक रूप से शुरूआत की है। इस योजना के तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर उनकी उच्च शिक्षा तक कुल 25,000 रूपये की वित्तीय सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं के शिक्षा और स्वास्थ्य स्तर पर सुधार करना और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।
5) हॉल ही में जारी Hurun India 500 रिपोर्ट में किस भारतीय इंडस्ट्रीज ने शीर्ष स्थान हासिल किया?
A. महिंद्रा इंडस्ट्रीज
B. अडानी इंडस्ट्रीज
C. रिलायंस इंडस्ट्रीज
D. बिरला इंडस्ट्रीज
Answer: C
Explanation: हुरून इंडिया और ऐक्सिस बैंक के 'बर्गंडी प्राइवेट द्वारा जारी की गई Hurun India 500 रिपोर्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शीर्ष स्थान हासिल किया। इस रिपोर्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने देश की सबसे मूल्यवान निजी कंपनी के रूप में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का कुल मूल्यांकन 19.36 लाख करोड़ बताया गया है।
6) हॉल ही में दुनिया के सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर की TOP 500 की सूची में किस देश का "LineShine" ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?
A. चीन
B. अमेरिका
C. जर्मनी
D. जापान
Answer: A
Explanation: वैश्विक रूप से जारी दुनिया के सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर की TOP 500 की सूची में चीन का "LineShine" सुपरकम्प्यूटर ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस सुपर कम्प्यूटर का विकास को शंघाई सुपरकंप्यूटर सेंटर में स्थापित किया गया है। "LineShine" ने एक्सस्केल कंप्यूटिंग की सीमाओं को तोड़ते हुए नया रिकार्ड बनाया है। इस सूची मे अमेरिका के सुपर कम्प्यूटर्स EI Capitan, Frontier, Aurora ने क्रमश: दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया है।
7) हॉल ही में FIFA ने नियमों के उल्लंघन के लिए किस देश के 'फुटबॉल एसोसिएशन' को निलंबित किया है?
A. बांग्लादेश
B. रूस
C. नेपाल
D. पाकिस्तान
Answer: C
Explanation: अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (FIFA) ने नेपाल के 'ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन (ANFA) को कामकाज के नियमों और परिचालन विनियमों के गंभीर उल्लंघन और फीफा के चार्टर और नियमों के विरुद्ध काम करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस निलंबन के बाद नेपाल की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम FIFA द्वारा आयोजित किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच, और फंडिंग का लाभ नहीं ले पाएंगे।
8) हॉल ही में किस राज्य के भोपाल में 'इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) के तहत कार्यशाला आयोजित की जाएगी?
A. हरियाणा
B. उत्तरप्रदेश
C. मध्यप्रदेश
D. हिमाचल प्रदेश
Answer: C
Explanation: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) में इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) के तहत 28 जून 2026 को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य नए भारतीय आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता- BNS, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता -BNSS, भारतीय साक्ष्य अधिनियम-BSA) के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।
9) हॉल ही में 11वीं BRICS ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की मेजबानी किस शहर द्वारा की गयी है ?
A. बेंगलुरू
B. गुरूग्राम
C. मुंबई
D. जयपुर
Answer: B
Explanation: हरियाणा के गुरूग्राम शहर द्वारा 11वीं BRICS ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की गयी है। इस दो दिवसीय बैठक का आयोजन 25-26 जून 2026 को आयोजित की गई है। इस बैठक का नेतृत्व भारत के केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने किया, जिसमें BRICS देशों के ऊर्जा मंत्री और प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए। इस बैठक की थीम Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability' रखी गई है। ऊर्जा ट्रैक का मुख्य विषय ''सर्वेषां ऊर्जम्'' रखी गई है।
10) हॉल ही में किस शहर में दूसरे ''पैक्स सिलिका शिखर सम्मलेन'' का आयोजन किया गया है?
A. न्यूयॉर्क
B. जेनेवा
C. वॉशिंगटन डी.सी.
D. नई दिल्ली
Answer: C
Explanation: अमेरिका के वॉशिंगटन डी.सी. में दूसरे ''पैक्स सिलिका शिखर सम्मलेन'' का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में भारत सहित 35 देशों ने 'AI' और सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला के क्षेत्र मे संयुक्त रूप से "Joint Statement on AI Opportunity' पर हस्ताक्षर किए है। इस सम्मेलन का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में पारदर्शी, सुरक्षित और वैश्विक Ecosystem तैयार करना है।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply