26 August 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | MPPSC, MPESB, MP Police
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में भारत की अध्यक्षता मे 18वें BRICS एकेडमिक फोरम की बैठक किस शहर में आयोजित की गई?
A. हैदराबाद
B. लखनऊ
C. जयपुर
D. इंदौर
Answer: B
Explanation: भारत की BRICS 2026 अध्यक्षता के तहत उत्तरप्रदेश के लखनऊ में 18वें BRICS एकेडमिक फोरम (Academic Forum) की बैठक आयोजित की गई। यह तीन दिवसीय बैठक लखनऊ विश्वविद्यालय में 23 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई है। जिसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के शिक्षाविद्, अनुसंधानकर्ता, नीति निर्माता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है। इस बैठक को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सचिव और BRICS शेरपा सुधाकर दलेला ने संबोधन किया।
2) हॉल ही में किस देश में आयोजित 'वर्ल्ड ह्यूमैनॉइड रोबोट गेम्स में धावक उसेन बोल्ट के 100 मीटर दौड़ का रिकार्ड टूट गया है?
A. जापान
B. अमेरिका
C. चीन
D. फ्रांस
Answer: C
Explanation: चीन के बीजिंग शहर स्थित 'नेशनल स्पीड स्केटिंग ओवल में आयोजित वर्ल्ड ह्यूमैनॉइड रोबोट गेम्स में 'तियानगोंग अल्ट्रा' नामक ह्यूमैनॉइड रोबोट ने जमैका के प्रसिद्ध धावक उसेन बोल्ट के 100 मीटर दौड़ का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस ह्यूमैनॉइड रोबोट ने 100 मीटर की दौड़ मात्र 9.39 सेकंड में पूरी कर ली, जबकि उसेन बोल्ट के नाम यह रिकार्ड 9.58 सेकंड का था। इस ह्यूमैनॉइड रोबोट 'तियानगोंग अल्ट्रा को 'ह्यूमैनॉइड रोबोट इनोवेशन सेंटर द्वारा विकसित किया गया है। इस आयोजन में 16 देशों के 2000 से अधिक ह्यूमैनॉइड रोबोट ने हिस्सा लिया था।
3) हॉल ही में 'काजि़याह लिज़ मेजों' ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीत लिया है, वे किस राज्य से संबंधित है?
A. गोवा
B. नागालैंड
C. मिजोरम
D. केरल
Answer: D
Explanation: राजस्थान के जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में केरल की 19 वर्षीय मॉडल काजि़याह लिज़ मेजों ने यह खिताब जीत लिया है। इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश प्रथम रनर-अप रही, जबकि गुजरात की अनुश्री सातवलेकर द्वितीय रनर-अप रही। इस प्रतियोगिता में देशभर की 52 सुंदरीयों ने भाग लिया था। इस जीत के बाद काजि़याह लिज़, प्यूर्टो रिको मे आयोजित होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
4) हॉल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के किस राज्य की असेंबली ने 08 नवंबर को 'दिवाली डे' घोषित किया है?
A. न्यूयॉर्क
B. टेक्सास
C. कैलिफोर्निया
D. फ्लोरिडा
Answer: C
Explanation: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के कैलिफोर्निया राज्य की असेंबली ने 08 नवंबर को 'दिवाली डे' के रूप में मनाने के आधिकारिक प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस पहल का उद्देश्य कैलिफोर्निया में रहने वाले दक्षिण एशियाई, हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध समुदायों के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक योगदान को सम्मान देने है। इस फैसले के बाद कैलिफोर्निया प्रशासन ने सभी नागरिकों से दिवाली उत्सव को धूमधाम से मनाने का संदेश दिया है।
5) हॉल ही में किस राज्य में भारत का पहला बडे पैमाने का बायोपॉलिमर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है?
A. उत्तरप्रदेश
B. राजस्थान
C. हिमाचल प्रदेश
D. हरियाणा
Answer: A
Explanation: उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत का पहला बडे पैमाने का बायोपॉलिमर (Biopolymer) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इस प्लांट को भारत की प्रमुख चीनी उत्पादक कंपनी बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड द्वारा स्थापित किया जा रहा है, जिसे बलरामपुर बायोयुग' ब्रांड के तहत संचालित किया जा रहा है। इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में गन्ने के रस का उपयोग करके पॉलीलैक्टिक एसिड आधारित बायोप्लास्टिक बनाया जाएगा।
6) हॉल ही में 135वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का खिताब किस टीम ने जीता है?
A. मोहन बागान SG
B. नार्थईस्ट यूनाइटेड FC
C. ईस्ट बंगाल FC
D. केरल ब्लास्टर्स FC
Answer: C
Explanation: कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित 135वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के फाइनल खिताब में ईस्ट बंगाल ने मोहन बागान को 4-1 से हराकर खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ ही ईस्ट बंगाल ने रिकार्ड 17वीं बार डूरंड कप का खिताब जीता है, और सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली 'मोहन बागान' के 17 बार की बराबरी कर ली है।
7) हॉल ही में कौन भारतीय टेस्ट टीम के लिए वर्ष 2001 के बाद डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए है?
A. के.एस. भरत
B. आकाश दीप
C. सारांश जैन
D. सूर्यकुमार यादव
Answer: C
Explanation: भारतीय टेस्ट टीम के लिए वर्ष 2001 के बाद डेब्यू करने वाले सारांश जैन सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए है। मध्यप्रदेश के इंदौर से संबंध रखने वाले सारांश जैन ने 33 वर्ष और 145 दिन की उम्र में अपना अंतरर्राष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया है। इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने 32 साल की उम्र में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। 21वीं सदी को छोडकर संपूर्ण रूप से देखा जाए तो 'रुस्तमजी जमशेदजी' ने 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ 41 वर्ष 27 दिन की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
8) हॉल ही में BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 की पदक तालिका में भारत किस स्थान पर रहा है?
A. पहले
B. तीसरे
C. छठे
D. नौवा
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के 30वां संस्करण में भारत कुल 01 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में संयुक्त रूप से 6वें स्थान पर रहा है। इस पदक तालिका में दक्षिण अफ्रीका 02 स्वर्ण पदक के साथ पहले, फ्रांस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर रहा है। जिसका आयोजन बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) और भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी जोड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने विमेंस डबल्स में कांस्य पदक जीत लिया है। भारत को 15 वर्षो के बाद विमेंस डबल्स में यह मेडल प्राप्त हुआ है। इससे पहले वर्ष 2011 में ल्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
9) हॉल ही में 'कानिज़ा ओपन 2026 जीतने वाले पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर कौन बने है?
A. अर्जुन एरिगैसी
B. गुकेश डी.
C. आर प्रज्ञानंद
D. प्रणेश एम.
Answer: D
Explanation: हंगरी में आयोजित कानिज़ा ओपन 2026 का खिताब जीतने वाले 'प्रणेश एम.' पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर बने है। उन्होंने ने फाइनल और निर्णायक मुकाबले में जर्मनी के वादिम पेट्रोवस्की को हराकर यह खिताब जीता है। प्रणेश वर्तमान में 2673 FIDE रेटिंग के साथ विश्व में 44वें स्थान पर है। तमिलनाडु से संबंध रखने वाले 19 वर्षीय प्रणेश एम. वर्ष 2023 में स्वीडन में 'रिल्टन कप' जीतकर भारत के 79 ग्रैंडमास्टर बने थे।
10) हॉल ही में भारत ने अपने किस पहली स्वदेशी AK-203 राइफल का सफल परीक्षण किया है?
A. वज़्र
B. त्रिकाल
C. शेर
D. चीता
Answer: C
Explanation: उत्तरप्रदेश के अमेठी स्थित कोरवा ऑडिनेंस फैक्ट्री में भारत ने पहली स्वदेशी AK-203 राइफल का सफल परीक्षण किया है, इस राइफल का नाम 'शेर' दिया गया है। इस AK-203 का पूरा नाम 'Avtomat Kalashnikova 203 है, जिसे Indo-Russian Rifles Private Limited द्वारा बनाया गया है। यह AK-203 राइफल भारतीय सुरक्षा बलों के लिए INSAS राइफल के स्थान पर एक आधुनिक विकल्प के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसकी मारक क्षमता लगभग 300 मीटर है, जो प्रति मिनट लगभग 600 राउंड फायर कर सकती है।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply