25 June 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | MPPSC, MP Police, MPESB
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में वित्त मंत्रालय ने किसे भारत की 29वीं 'नवरत्न कंपनी' का दर्जा प्रदान किया गया है?
A. CPCL
B. GRSE
C. IRCTC
D. BSNL
Answer: B
Explanation: वित्त मंत्रालय के तहत लोक उद्यम विभाग द्वारा प्रमुख रक्षा क्षेत्र की PSU गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) को आधिकारिक तौर पर भारत की 29वीं 'नवरत्न कंपनी' का दर्जा प्रदान किया गया है। GRSE भारत की प्रमुख शिपयार्डों में से है, जो भारतीय नौसेना, और भारतीय तटरक्षक बल के लिए पनडुब्बी रोधी युद्धपोत, अत्याधुनिक युद्धपोत का निर्माण करती है। यह भारत का पहला ऐसा शिपयार्ड है, जिसने भारतीय नौसेना को 100 से अधिक युद्धपोत सौपा है। GRSE की स्थापना 1884 में कोलकाता में हुई थी, बाद में 1960 में भारत सरकार ने इसका अधिग्रहण कर लिया है।
2) हॉल ही में 'अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस' किस दिन मनाया गया है?
A. 23 जून
B. 24 जून
C. 25 जून
D. 20 जून
Answer: A
Explanation: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की स्थापना 23 जून 1894 को पेरिस में की गई थी, उसके बाद पहला अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 23 जून 1948 को मनाया गया था। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य खेल, स्वास्थ्य और दुनिया में शांति व एकजुकता को बढ़ावा देना है। वर्ष 2026 की थीम "You Can Do This Let's Move" रखी गई है। आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत 1896 में एथेंस ग्रीस से हुआ था।
3) हॉल ही में किस राज्य की 'खुरासानी इमली' (मांडवी इमली) को GI टैग प्रदान किया गया है?
A. उत्तरप्रदेश
B. हरियाणा
C. मध्यप्रदेश
D. गुजरात
Answer: C
Explanation: मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मांडू की 'खुरासानी इमली' (मांडवी इमली) को आधिकारिक रूप से भौगोलिक संकेतक (GI टैग) प्रदान किया गया है। सुरासानी इमली वास्तव में सामान्य इमली के तरह नहीं है, वास्तविक में यह 'बाओबाब' (Baobab)वृक्ष का फल है। जिसका वैज्ञानिक नाम Adansonia Digitata है। 600 वर्ष से अधिक का ऐतिहासिक संबंध रखने वाली यह 'खुरासानी इमली' का उपयोग विटीमिन-सी, Antioxident, पेट के पाचन संबंधी विकारों के इलाज के लिए किया जाता है।
4) हॉल ही में DRDO ने किस राज्य के पोखरण में चौथी पीढ़ी की VSHORADS डिफेंस सिस्टम के तीन सफल उड़ान का परीक्षण किया है?
A. उत्तराखंड
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. महाराष्ट्र
Answer: B
Explanation: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में चौथी पीढ़ी की वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS) के तीन सफल उड़ान का परीक्षण किया है। VSHORADS एक मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम है, साथ ही हिट-टू-किल क्षमता और क्रॉसिंग मोड्स में हमला करने में सक्षम है।
5) हॉल ही में 'इंडियन एथलेटिक्स अवार्ड्स 2025 के तहत किसे 'बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर' का सम्मान मिला है?
A. अविनाश सांबले
B. नीरज चौपड़ा
C. लक्ष्य सेन
D. रवि कुमार दाहिया
Answer: B
Explanation: भारत के दिग्गज जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चौपड़ा को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) द्वारा 'इंडियन एथलेटिक्स अवार्ड्स 2025 के तहत प्रतिष्ठित 'बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर' का सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान नीरज चौपड़ा द्वारा लगातार वैश्विक स्तर पर शानदार प्रदर्शन और ट्रैक एंड फील्ड में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया गया है।
6) हॉल ही में किसने 'बार्सिलोना- कैटालुन्या ग्रैंड प्रिक्स 2026' का खिताब जीता है?
A. लुईस हैमिल्टन
B. जॉर्ज रसेल
C. लैंडो नॉरिस
D. ऑक्सर पियास्त्री
Answer: A
Explanation: प्रसिद्ध ब्रिटिश फॉर्मूला वन ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने बार्सिलोना- कैटालुन्या ग्रैंड प्रिक्स 2026' का खिताब जीत लिया है। स्कुडेरिया फेरारी टीम के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन 2026 में 100% लैप पूरे करने वाले एकमात्र डाइवर है। इस ग्रैंड प्रिक्स में ब्रिटेन के ही जॉर्ज रसेल (मर्सिडीज) दूसरे स्थान और लैंडो नॉरिस (मैकलारेन) तीसरे स्थान पर रहे है।
7) हॉल ही में "ULLAS' पहल के तहत कौन सा राज्य देश का छठा पूर्णत: साक्षर राज्य घोषित किया गया है?
A. ओडि़शा
B. गुजरात
C. उत्तराखंड
D. मध्यप्रदेश
Answer: C
Explanation: उत्तराखंड को भारत सरकार के नव भारत साक्षरता कार्यक्रम "ULLAS पहल'' के तहत पूर्ण साक्षर घोषित होने वाला भारत का छठा राज्य घोषित किया गया है।उत्तराखंड ने 98.7 % साक्षरता दर प्राप्त की है, जो शिक्षा मंत्रालय के 95% की सीमा से अधिक है। ULLAS (Understanding Lifelong Learning for All in Society) पहल को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 2022 में पांच वर्ष की अवधि (2022-27) तक लिए शुरू किया गया था। उत्तराखंड से पहले इस योजना के तहत 05 अन्य राज्य (मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम) और 01 केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा मिल चुका है।
8) हॉल ही में "FIH महिला नेशंस कप 2026'' का खिताब किस देश ने जीता है?
A. इंग्लैंड
B. भारत
C. न्यूजीलैंड
D. चिली
Answer: B
Explanation: भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए अपने शानदार प्रदर्शन से "FIH महिला नेशंस कप 2026'' का खिताब जीत लिया है। ऑकलैंड में आयोजित फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान न्यूजीलैंड का 2-0 से हराकार खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने अगामी सीजन के FIH प्रो लीग में जगह पक्की करने के साथ ही, 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक क्वालिफयार के भी नजदीक पहुंच गई है।
9) हॉल ही में किसके द्वारा NAFED के नए डिजिटल ई-निलामी पोर्टल "NAFEX.in'' को लॉन्च किया गया है?
A. अमित शाह
B. धर्मेंद्र प्रधान
C. जीतेंद्र सिंह
D. सर्वानंद सोनोवाल
Answer: A
Explanation: नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने NAFED (National Agriculture Cooperative Marketing Federation of India Ltd) के नए डिजिटल ई-निलामी पोर्टल "NAFEX.in'' को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए, कृषि व्यापार से मध्यस्थों के प्रभाव को पूरी तरह समाप्त करना और सीधे किसान तक पूरे लाभ को पहुंचाना है।
10) हॉल ही में खबरों में रहा, 'थेवा कला' के रूपांकनों से बने 'कफ़लिंक (Cufflinks) किस राज्य से संबंधित है?
A. उत्तराखंड
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. महाराष्ट्र
Answer: B
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा के दौरान राजस्थान 'थेवा कला' के रूपांकनों से बने 'कफ़लिंक (Cufflinks) उपहार, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी को प्रदान किया गया। थेवा कला राजस्थान के प्रतापगढ़ की पारंपरिक कला है, जिसमें रंगीन कांच पर सोने की बेहद खूबसूरत नक्काशी की जाती है।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply