25 August 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | MPPSC, MPESB, MP Police
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में सोफी एडेनोट 'स्पेस वॉक' पूरी करने वाली किस देश की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी है?
A. सऊदी अरब
B. ऑस्ट्रेलिया
C. फ्रांस
D. अमेरिका
Answer: C
Explanation: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) की फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनोट 'स्पेस वॉक' पूरी करने फ्रांस की पहली और यूरोप की दूसरी (सामंथा क्रिस्टोफोरेटी के बाद) महिला अंतरिक्ष यात्री बनी है। उन्होंने नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के बाहर 06 घंटे और 23 मिनट का स्पेसवाक किया है।
2) हॉल ही में शोधकर्ताओं ने पृथ्वी पर सबसे पुराने जीवन के प्रमाण की खोज किस देश में की है?
A. भारत
B. दक्षिण अफ्रीका
C. अमेरिका
D. ऑस्ट्रेलिया
Answer: A
Explanation: अमेरिका की प्रतिष्ठित विज्ञान पत्रिका PNAS (Proceedings of the National Academy of Science) में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, भूवैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने पूर्वी भारत में पृथ्वी पर सबसे पुराने जीवन के प्रमाण के जैविक संकेतों की खोज की है। भारत के सिंहभूम क्रेटन क्षेत्र में झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती भूभाग की चट्टानों में यह ऐतिहासिक खोज हुई है। यह समय पेलियोआर्कियन युग का है, जो पृथ्वी बनने के लगभग 01 अरब वर्ष बाद का समय है। इससे पहले ग्रीनलैंड, ऑस्ट्रेलियाई और दक्षिण अफ्रीकी चट्टानों को सबसे पुराना माना जाता था।
3) हॉल ही में किस राज्य में भारतीय सेना ने ड्रोन संचालन और प्रतिरक्षा के लिए पहली बटालियन 'बाज़' का गठन किया है?
A. केरल
B. पंजाब
C. राजस्थान
D. गुजरात
Answer: B
Explanation: पंजाब के जालंधर में स्थित 11वीं वज्र कोर के अंतर्गत भारतीय सेना ने ड्रोन संचालन और प्रतिरक्षा के लिए पहली बटालियन 'बाज़' (Baaz Battalion) का गठन किया है। यह बटालियन पाकिस्तान की लगभग 500 मिलोमीटर लंबी सीमा पर निगरानी रखेगी और संवेदनशील क्षेत्रों पर त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सकेगी। यह बटालियन आर्मी एविएशन कोर के तहत काम करेंगी।
4) हॉल ही में 'तीस्ता बैराज प्रोजेक्ट' की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में उच्च-स्तरीय तकनीकी पैनल का गठन किया गया है?
A. आर. सुभाष रेड्डी
B. अरुण मिश्रा
C. रंजन गोगोई
D. अनुपम प्रसाद
Answer: D
Explanation: केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा भारतीय जल इंजीनियरिंग सेवा के 1987 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अनुपम प्रसाद की अध्यक्षता में 'तीस्ता बैराज प्रोजेक्ट' की समीक्षा के लिए 12 सदस्यीय उच्च-स्तरीय तकनीकी पैनल का गठन किया गया है। यह समिति 'तीस्ता बैराज प्रोजेक्ट' की समीक्षा और इसकी पुनरोद्धार योजनाओं का मूल्यांकन करेंगी। 'तीस्ता बैराज प्रोजेक्ट' भारत और बांग्लादेश के बीच एक अंतर-सीमाई नदी है। समिति को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 06 माह का समय दिया गया है।
5) हॉल ही में 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' (National Space Day) कब मनाया गया है?
A. 22 अगस्त
B. 23 अगस्त
C. 24 अगस्त
D. 25 अगस्त
Answer: B
Explanation: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक एतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग' किया गया था, दक्षिणी ध्रुव पर 'सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बना था। इस उपलब्धि को याद रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' (National Space Day) मनाने की घोषणा की थी। इसके अलावा जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम उतरा था, उस बिन्दु का नाम 'शिव शक्ति' रखा गया है।
6) हॉल ही में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किस तीसरे पनडुब्बी रोधी जलयान को भारतीय नौसेना को आधिकारिक रूप से सौपा गया है?
A. INS मेंग्रोल
B. INS सूरत
C. INS वाघशीर
D. INS नीलगिरि
Answer: A
Explanation: रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान (Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft (ASW-SWC) ''INS मैंग्राल'' को 21 अगस्त 2026 को आधिकारिक रूप से भारतीय नौसेना को सौपा गया है। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित यह जलयान, ASW-SWC कार्यक्रम के तहत निर्मित आठ जलयानों की श्रृंखला में तीसरा है। यह युद्धपोत पानी के अंदर निगरानी, पनडुब्बी रोधी युद्ध, माइन युद्ध क्षमता, पनडुब्बी रोधी रॉकेट, आधुनिक टोरपीडो, उन्नत तकनीक के रडार की क्षमता से परिपूर्ण है। इसका नाम INS मैंग्राल'' गुजरात के जूनागढ़ जिले के एक बंदरगाह 'मेंग्राल के नाम पर रखा गया है। इसके अतिरिक्त INS मैंग्राल'' पूर्व में भारतीय नौसेना का एक पूराना Minesweeper था, जिसे 2004 में सेवानिवृत्त कर दिया गया।
7) हॉल ही में भारतीय मूल के वैज्ञानिक रोहन नायडू द्वारा खोजे गए 'MoM-BH-1' का संबंध निम्न में से किससे है?
A. मंगल ग्रह में वायुमंडल
B. ब्लैक होल स्टार
C. इसरो का नया उपग्रह मिशन
D. गहरे समुद्र में खोजी गई प्रजाति
Answer: B
Explanation: NASA के जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप (JWST) की मदद से भारतीय मूल के वैज्ञानिक रोहन नायडू और उनकी टीम द्वारा ब्राम्हांड के एक नए प्रकाश के खगोलीय पिंड 'ब्लैक होल स्टार' 'MoM-BH-1 की खोज की है। 'MoM-BH-1' एक ऐसा पिंड है जिसके केंद्र में एक विशाल ब्लैक होल मौजूद है, जो गैस के एक बहुत घने और विशाल आवरण से घिरा हुआ है। इसका आकार हमारे पूरे सौर मंडल जितना बडा माना जा रहा हे। वैज्ञानिकों ने इसे पिंड को बिग बैंग के महज 660 मिलियन साल बाद के दौर का मान रहे है।
8) हॉल ही में एशियन शतरंज जूनियर ब्लिट्ज़ 2026 में किसने स्वर्ण पदक जीता है?
A. लाला शोहरादोवा
B. सानिधि भट
C. सारण्या देवी
D. दिव्या देशमुख
Answer: C
Explanation: भारत के आईटीसी मराठा शेराटन में आयोजित एशियन शतरंज जूनियर ब्लिट्ज़ 2026 (Asian Junior Blitz Chess Championship) में भारतीय खिलाड़ी सारण्या देवी ने पूरे टूर्नामेंट में 7 राउंड में से 6.5 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक जीता है, वहीं तुर्कमेनिस्तान की लाला शोहरादोवा ने रजत पदक और भारत की सानिधि भट ने कांस्य पदक जीता है। इसी चैंपियनशिप में पुरूषो की ओपन श्रेणी में भारत के विग्नेश वर्मुला ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन महाराष्ट्र शतरंज संघ द्वारा किया गया है।
9) हॉल ही में भारतीय डाक विभाग ने किस राज्य के ऐतिहासिक 'मेदक किले' पर एक विशेष पोस्टर कवर और डॉक टिकट जारी किया है?
A. तमिलनाडु
B. मध्यप्रदेश
C. गुजरात
D. तेलंगाना
Answer: D
Explanation: भारतीय डाक विभाग द्वारा तेलंगाना के ऐतिहासिक 'मेदक किले' पर एक विशेष पोस्टर कवर और डॉक टिकट जारी किया है। तेलुगु भाषा में 'मेदक' को मूल रूप से 'मेथुकु दुर्गम' कहां जाता था। इस किले का निर्माण 12वीं शताब्दी में काकतीय राजवंश के राजा प्रताप रूद्र के शासनकाल में हुआ था। डाक विभाग द्वारा इस पहल का उद्देश्य मेदक किले की ऐतिहासिक, सामृद्ध और स्थापत्य विरासत को सम्मानित करना और क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना है।
10) हॉल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किसे नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 6B के तहत नागरिकता प्रदान करने का अधिकार दिया है?
A. कमिश्नर
B. जिला कलेक्टर
C. सांसद
D. राज्यपाल
Answer: B
Explanation: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 6B के तहत जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति और उच्च स्तर पर 'अधिकार प्राप्त समिति' को नागरिकता प्रदान करने के अधिकार सौपे है। इस आदेश के तहत गृह मंत्रालय ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत आए 6 गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदायों (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई) के व्यक्तियों को नागरिकता आवेदन के सत्यापन और मंजूरी का अधिकार दिया गया है।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply