/*
Template Name: Daily/Monthly MCQ Post Template
Template Post Type: post
*/
?>
24 June 2026 MP Current Affairs MCQ in hindi with Explanation | MPPSC, MP Police, MPESB - MP Government Exam Preparation
24 June 2026 MP Current Affairs MCQ in hindi with Explanation | MPPSC, MP Police, MPESB
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में FAO द्वारी जारी 'स्टेट ऑफ वर्ल्ड फिशरीज एंड एक्वाकल्चर' 2026 रिपोर्ट में जालीय जीवों के उत्पादन में भारत किस स्थान पर रहा?
A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा
Answer: B
Explanation: संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा जारी SOFIA 2026 रिपोर्ट (स्टेट ऑफ वर्ल्ड फिशरीज एंड एक्वाकल्चर) में जालीय जीवों (Global Fish Production) के उत्पादन में भारत वैश्विक रूप से दूसरे स्थान पर रहा है। वहीं अंतर्देशीय मत्स्य उत्पादन (Inland Fisheries Production) में भारत वैश्विक रूप से पहले स्थान पर रहा। साथ ही जलीय कृषि (Aquaculture) में वैश्विक रूप से 12 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा है।
2) हॉल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस राज्य में भारत की पहली 'कमर्शियल-स्केल कोयले से अमोनियम नाइट्रेट बनाने वाली परियोजना की आधारशिला रखी है?
A. ओडि़शा
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. मध्यप्रदेश
Answer: A
Explanation: ओडि़शा के झारसुगुडा जिले के लखनपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली 'कमर्शियल-स्केल कोयले से अमोनियम नाइट्रेट बनाने वाली परियोजना की संयुक्त रूप से आधारशिला रखी है। इस परियोजना को भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (BCGCL) द्वारा विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना का लक्ष्य 2030 तक भारत की अमोनियम नाइट्रेट की आपूर्ति का लगभग 35 % खुद विकसित करना है।
3) हॉल ही में विश्व बैंक ने किस राज्य के 'जल संरक्षित परियोजना' के लिए 4000 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है?
A. तमिलनाडु
B. तेलंगाना
C. हरियाणा
D. आंध्रप्रदेश
Answer: C
Explanation: हरियाणा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना 'जल संरक्षित हरियाणा' के लिए विश्व बैंक ने 4000 करोड़ रुपये मंजूरी प्रदान किया है। इस परियोजना का उद्देश्य हरियाणा के सिंचाई व्यवस्था को आधुनिक बनाना और जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। इस परियोजना की कुल लागत 5714 करोड़ रूपये है, जिसमें 4000 करोड़ रूपये का ऋण विश्व बैंक द्वारा और शेष राज्य सरकार एवं नाबार्ड द्वारा दिया जाएगा।
4) हॉल ही में सुप्रीम कोर्ट ने 'सुरक्षित फुटपाथ पर चलना'' को किस अनुच्छेद के तहत मौलिक अधिकार घोषित किया है?
A. Article 15
B. Article 17
C. Article 21
D. Article 32
Answer: C
Explanation: सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकों को सुरक्षित आवागमन का अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से 'सुरक्षित फुटपाथ पर चलना'' (Right to Walk on a Safe Footpath) को अनुच्छेद-21 के जीने का अधिकार और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के तहत नागरिकों का मौलिक अधिकार घोषित किया है।
5) हॉल ही में किस देश के प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स ऑफ एडिनबर्ग' में ''महर्षि सुश्रुत'' की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया है?
A. अमेरिका
B. ब्रिटेन
C. ऑस्ट्रेलिया
D. जर्मनी
Answer: B
Explanation: यूनाइटेड किंगडम ब्रिटेन के स्कॉटलैंड में स्थित दुनिया के सबसे बड़े सर्जिकल संस्थानों में एक प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स ऑफ एडिनबर्ग' में 'सर्जरी के निर्विवाद पितामाह' कहे जाने वाले''महर्षि सुश्रुत'' की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया है। इसका अनावरण भारत के महावाणिज्य दूत सिद्धार्थ मलिक और रॉयल कॉलेज की अध्यक्ष प्रो. क्लेयर मैकनॉट द्वारा किया गया है। एक ब्रिटिश संस्थान द्वारा महर्षि सुश्रुत को आधिकारिक रूप से स्वीकार करना, यह बताता है कि दुनिया भारत के हजारों साल पहले रखी आधुनिक प्लास्टिक सर्जरी और शल्य चिकित्सा की नीव को स्वीकारा शुरू कर दिया है।
6) हॉल ही में किस भारतीय उद्यमी को 'व्हाट्सएप' (WhatsApp) के नए ग्लोबल सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है?
A. कुणाल शाह
B. संजीव पूरी
C. रोहित जावा
D. विजय कांत शर्मा
Answer: A
Explanation: प्रसिद्ध भारतीय फिनटेक कपंनी "CRED" के संस्थापक कुणाल शाह को प्रमुख वैश्विक टेक कंपनी मेटा के 'व्हाट्सएप' (WhatsApp) के नए ग्लोबल सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है। कुशाल शाह निवर्तमान सीईओं विल कैथकार्ट का स्थान लेंगे। साथ ही कुणाल भी अब 'क्रेड' के सीईओ के पद से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है, उनके बाद मितने संपत 'CRED' के नए सीईओं बन गए है।
7) हॉल ही में किस देश के प्रधानमंत्री 'कीर स्टार्मर' ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
A. अमेरिका
B. ब्रिटेन
C. ऑस्ट्रेलिया
D. जर्मनी
Answer: B
Explanation: यूनाइटेड किंगडम ब्रिटेन (UK) के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता 'कीर स्टार्मर' ने अपने पद से इस्तीफा की आधिकारिक घोषणा की है। कीर स्टार्मर जुलाई 2024 में भारी बहुमत से जीतकर यूके में सरकार का गठन किया था, लेकिन लगभग दो साल के भीतर पार्टी के आंतरिक विद्रोह और दबाव के कारण इस्तीफा दे दिया है। स्टार्मर के इस्तीफे के बाद ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर एंडी बर्नहैम यूके नए प्रधानमंत्री के प्रमुख दावेदार माने जा रहे है।
8) हॉल ही में WEF द्वारा जारी, 'एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स' 2026 में भारत को कौन सा स्थान मिला है?
A. 45वां
B. 65वां
C. 70वां
D. 77वां
Answer: C
Explanation: विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स 2026 (Energy Transition Index) में भारत को 70वां स्थान मिला है। पिछलें साल की तुलना में इस सूचकांक में भारत अपनी रैंकिंग में 02 स्थानों का सुधार किया है। Energy Transition Index कुल 120 देशें के ऊर्जा प्रणालियों के प्रदर्शन का आकलन करता है। इस इंडेक्स में नॉर्डिक देश स्वीडन, फिनलैंड और डेनमार्क क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे है।
9) हॉल ही में 'भौतिकी में वुल्फ पुरस्कार जीतने वाले भारतीय मूल के पहले भौतिकी विज्ञानी कौन बने है?
A. शंकर दास सरमा
B. जैनेंद्र के. जैन
C. राजेश गोपाकुमार
D. धर्म वीर अहलूवालिया
Answer: B
Explanation: राजस्थान के सांभर से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर जैनेंद्र के. जैन भौतिकी में वुल्फ पुरस्कार जीतने वाले भारतीय मूल के पहले भौतिकी विज्ञानी बने है। उन्हें इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग द्वारा यरूशलम के संसद (नेसेट) में इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। प्रोफेसर जैनेंद्र 1978 में इस पुस्कार की स्थापना के बाद इसे जीतने वाले पहले भारतीय मूल के वैज्ञानिक बन गए है। उन्हें यह पुरस्कार 'कंपोजिट फर्मियॉन्स (Composite Fermions) की खोज के लिए दिया गया है।
10) हॉल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किन स्वदेशी युद्धपोतों को भारतीय नौसेना में कॅमीशन किया है?
A. INS दूनागिरी
B. INS संशोधक
C. INS अग्रय
D. उपरोक्त सभी
Answer: D
Explanation: पश्चिम बंगाल के कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित त्रि-कमीशनिंग समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन स्वदेशी युद्धपोतो को आधिकारिक रूप से भारतीय नौसेना में शामिल किया है। इन युद्धपोतो में Project-17A के तहत बना पांचवा गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट 'INS दूनागिरी, चौथा सर्वे वेसल लार्ज INS संशोधक और अर्नाला श्रेणी का चौथा एंटी सबमरीन वॉरफेयर शैलों वाटर क्राफ्ट(ASW-SWC) INS अग्रय को शामिल किया गया है।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply