24 August 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | MPPSC, MPESB, MP Police
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में खबरों में रही 'Belonging - A Journey of Love' पुस्तक किसका आधिकारिक संस्मरण है ?
A. सोनिया गांधी
B. डॉ मनमोहन सिंह
C. मेनका गांधी
D. नरेंद्र मोदी
Answer: A
Explanation: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के जीवन पर आधारित आधिकारिक संस्मरण Belonging - A Journey of Love' का प्रकाशन किया गया है। इस पुस्तक का प्रकाशन प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पब्लिशिंग हाउस अल्फ्रेड ए. नोफ द्वारा किया गया है। इस 544 पन्नों की पुस्तक में सोनिया गांधी के निजी और राजनीतिक जीवन का विवरण है। यह पुस्तक भारत में आए सामाजिक-राजनीतिक बदलावों का एक आंतरिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है।
2) हॉल ही में किस देश में चार दिवसीय 'इंडिया डे फेस्टिवल' आयोजित किया गया है?
A. इज़राइल
B. फ्रांस
C. जापान
D. रूस
Answer: D
Explanation: रूस की राजधानी मॉस्कों के गोस्तिनी द्वोर में चार दिवसीय 'इंडिया डे फेस्टिवल' 20 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित किया गया है। यह उत्सव भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक परंपराओं का आदान-प्रदान, आपसी संबंधो एवं रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। इस उत्सव की आधिकारिक थीम "Unity of Cultures - Friendship of Peoples' रखी गई है।
3) हॉल ही में BRICS यूथ काउंसिल की बैठक और BRICS यूथ समिट किस शहर में आयोजित किया गया है?
A. मुंबई
B. जयपुर
C. गांधीनगर
D. भोपाल
Answer: C
Explanation: भारत की BRICS 2026 अध्यक्षता के तहत गुजरात के गांधीनगर में BRICS यूथ काउंसिल की बैठक और BRICS यूथ समिट का आयोजन किया गया है। इस बैठक का आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा किया गया है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय युवा मामलों एवं खेल राज्य मंत्री निखिल खड़से और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के द्वारा किया गया है। इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के युवा प्रतिनिधियों, युवा नेताओं और उद्यमियों के बीच मुख्य रूप से चार विषयों (शिक्षा, उद्यमिता और भविष्य की तैयारी, समावेशी विकास और युवा कल्याण, पर्यावरणीय स्थिरता और जिम्मेदारी, जन-से-जन सहयोग और युवा जुडाव) पर ध्यान केंद्रित किया गया।
4) हॉल ही में भारत सरकार ने किस देश के साथ तेल और गैस सहयोग पर G2G समझौता किया है?
A. मालदीव
B. रूस
C. मॉरीशस
D. वेनेजुएला
Answer: C
Explanation: भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपनी मॉरीशस यात्रा के दौरान तेल और गैस सहयोग पर एक सरकारी Government to Government (G2G) समझौता (MoU) किया है। इस समझौते के तहत भारत की सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और मॉरीशस की स्टेट ट्रेंडिंग कॉर्पोरेशन के बीच 05 वर्षो के लिए ईधन की सम्पूर्ण आपूर्ति के लिए समझौता हुआ है। यह समझौता किसी भारतीय सरकारी तेल कंपनी द्वारा एशिया के बाहर पहला दीर्घकालिक आपूर्ति समझौता है।
5) हॉल ही में भारतीय नौसेना ने 'लॉन्च एंड रिकवरी सिस्टम (LARS) टेस्ट प्लिंथ' का उद्घाटन कहां किया है?
A. कोच्चि
B. विशाखापत्तनम
C. हैदराबाद
D. कोलकाता
Answer: B
Explanation: भारतीय नौसेना ने पूर्वी नौसेना कमान (ENC) के तहत विशाखापत्तनम स्थित सबमरीन रेस्क्यू यूनिट में 'लॉन्च एंड रिकवरी सिस्टम (LARS) टेस्ट प्लिंथ' का उद्घाटन पूर्वी नौसेना के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल संजय भल्ला द्वारा किया गया है। यह लॉन्च एंड रिकवरी सिस्टम' डीप सबमर्जेस रेस्क्यू व्हीकल (DSRV) के नियमित रखरखाव, लॉन्च एंड रिकवरी सिस्टम के परीक्षण और ट्रायल के लिए तैयार किया गया है।
6) हॉल ही में PMIS इंडस्ट्री अवार्ड्स 2026 के तहत किसे 'ओवरऑल इंडस्ट्री चैंपियन' का खिताब प्रदान किया गया है?
A. आदित्य बिरला इंडस्ट्रीज
B. रिलायंस इंडस्ट्रीज
C. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड
D. डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली में कॉर्पोरेट मामालें के मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तहत आयोजित PMIS इंडस्ट्री अवार्ड्स 2026 में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड को 'ओवरऑल इंडस्ट्री चैंपियन' का खिताब प्रदान किया गया है। उन्हें यह खिताब युवाओं को गुणवत्तापूर्ण इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने और उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। वहीं टॉप PSU पार्टनर का खिताब ONGC, NTPC Ltd. और वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को दिया गया है।
7) हॉल ही में किस राज्य में राष्ट्रीय महिला आयोग (NWC) के द्वारा 'यशोदा AI पहल 2026' शुरू किया गया है?
A. केरल
B. पंजाब
C. राजस्थान
D. हरियाणा
Answer: B
Explanation: पंजाब के जलांधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय महिला आयोग (NWC) के द्वारा महिलाओं के डिजिटल सशक्तिकरण और एआई सक्षरता को बढ़ावा देने के लिए 'यशोदा AI पहल 2026' शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर द्वारा किया गया है। जिसकी टैगलाइन 'Your AI SAKHI for Shaping Horizons with Digital Awareness' रखी गई है।
8) हॉल ही में किस देश ने दो भारतीय डॉक्टरों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशाए-ए-इम्जियाज़' प्रदान करने की घोषणा की है?
A. सऊदी अरब
B. पाकिस्तान
C. कुवैत
D. संयुक्त अरब अमीरात
Answer: B
Explanation: भारत के मुंबई के दो दिवंगत पारसी डॉक्टर डॉ जल रतनजी पटेल (फिजिशियन) और डॉ जल धायभो-कू (रेडियोलॉजिस्ट) को पाकिस्तान ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशाए-ए-इम्जियाज़' प्रदान करने की घोषणा की है। उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा भारत विभाजन से पूर्व 1946 में पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना के तपेदिक (TB) की गंभीर बीमारी के निदान और उसकी चिकित्सीय गोपनीयता बनाए रखने के लिए दिया जाएगा। यह सम्मान मार्च 2027 में पाकिस्तान दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रपति समारोह में प्रदान किया जाएगा।
9) हॉल ही में BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 किसने विमेंस डबल्स में कांस्य पदक जीता है?
A. पीवी सिंधु - त्रिशा जॉली
B. त्रिशा जॉली - गायत्री गोपीचंद
C. अश्विनी पोनप्पा - त्रिशा जॉली
D. साइना नेहवाल -पीवी सिंधु
Answer: B
Explanation: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के 30वें संस्करण में भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी जोड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने विमेंस डबल्स में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्हें सेमीफाइनल में चीन की वर्ल्ड न. 1 जोडी लियू शेंग शू और टैन लिंग से हार का सामना करना पडा। भारत को 15 वर्षो के बाद विमेंस डबल्स में यह मेडल प्राप्त हुआ है। इससे पहले वर्ष 2011 में ल्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
10) हॉल ही में भारतीय एथलीट नीरज चौपड़ा ने किस देश में आयोजित 'लुज़ान डायमंड लीग 2026' में रजत पदक हासिल किया है?
A. उज्बेकिस्तान
B. मंगोलिया
C. जापान
D. स्विट्जरलैंड
Answer: D
Explanation: स्विट्जरलैंड में आयोजित लुज़ान डायमंड लीग 2026' में प्रसिद्ध भारतीय जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चौपड़ा ने पदक तालिका में दूसरे स्थान में रहकर रजत पदक हासिल किया है। नीरज ने इस प्रतियोगिता में अपने दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर का थ्रो करके इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है। वहीं इस लीग में श्रीलंका के रुमेश पाथिराना ने 88.14 मीटर का थ्रो फेककर स्पर्ण पदक जीत लिया है। जबकि तीसरे स्थान पर ग्रेनाडा के पूर्व विश्व चैंपियन एंड्रासन पीटर्स रहे।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply