23 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi | UPSC, SSC, Railway | Download PDF
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा '' नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप' को सफलतापूर्वक असेंबल कर लिया गया है?
A. ISRO
B. NASA
C. SpaceX
D. ROSCOSMOS
Answer: B
Explanation: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने ' नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप' (Nancy Grace Roman Space Telescope ) की अंतिम असेंबली को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस एसेंबली को नासा ने मैरीलैंड स्थित गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में हासिल किया है। NASA इसे पूर्ण रूप से सिंतबर 2026 में स्पेसएक्स के फाल्कन हैवी रॉकेट से लॉन्च करने की घोषणा की है। इस टेलीस्कोप का नाम नासा की पहली मुख्य खगोलविज्ञानी नैन्सी ग्रेस रोमन के सम्मान पर रखा गया है, जिन्हें Mother of Hubble के रूप मे जाना जाता है।
2) हॉल ही में ग्लोबल रेटिंग एजेंसी 'मूडीज़' (Moody's) ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की GDP का कितने प्रतिशत अनुमान लगाया है?
A. 6.00%
B. 6.50%
C. 7.50%
D. 8.20%
Answer: A
Explanation: वैश्विक ग्लोबल रेटिंग एजेंसी 'मूडीज़' (Moody's) ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की GDP वृद्धि का अनुमान 6.8 प्रतिशत के घटाकर 6.0 % अनुमान लगाया है। यह कटौती अनुमान में पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे युद्ध के चिंताओं और देश में बढ़ रहीं घरेलू मांग के कारण लगाया गया है। Moody's ने होर्मुज जलडमरुमध्य के कारण कच्चे तेल, ऊर्जा, गैस को जीडीपी में मुख्य बाधा बताया है।
3) हॉल ही में किस देश में हुए प्रधानमंत्री के चुनाव में 'रूमेन रादेव' के नेतृत्व में जीत हासिल की है?
A. जर्मनी
B. फ्रांस
C. हंगरी
D. बुल्गारिया
Answer: D
Explanation: बुल्गारिया में हुए संसदीय चुनावों में 'प्रोग्रेसिव बुल्गारिया गठबंधन' का नेतृत्व कर रहे 'रूमेन रादेव' ने निर्णायत जनादेश हासिल कर चुनाव जीत लिया है। वह अब बुल्गारिया के नए प्रधानमंत्री के रूप नियुक्त किए जाएगें। रूमेन रादेव वायुसेना के पूर्व कमांडर है, प्रधानमंत्री बनने से पूर्व उन्होंने लगभग 1 दशक तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया है।
4) हॉल ही में 'ग्रीन नोबेल' कहे जाने वाले 'गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2026 में पहली बार कितनी महिलाओं के समूह को सम्मानित किया गया है?
A. छह
B. आठ
C. दस
D. दस
Answer: A
Explanation: पर्यावरण सक्रियता के क्षेत्र मे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठिक पुरस्कारों में से एक ग्रीन नोबेल' कहे जाने वाले 'गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2026 में इतिहास में पहली बार यह पुरस्कार पर्यावरण नेताओं के पहले पूर्ण महिला समूह को सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार की स्थान 1989 में परोपकारी रिचर्ड और रोड्डा गोल्डमैन द्वारा किया गया था। यह पुस्तकार उन पर्यावरण लीडर्स को प्रदान किया जाता है, जो जमीनी स्तर पर पर्यावरण की रक्षा करने और जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने के लिए काम करे है। इस बार यह पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों प्रतिनिधित्व करने वाली छह महिला पर्यावरण लीडर्स को दिया गया है।
5) हॉल ही में कौन भारत के 95वें शतरंज ग्रैंडमास्टर (Chess Grandmaster) बने है?
A. अरोण्यक घोष
B. तान्या सचदेव
C. वंतिका अग्रवाल
D. श्याम निखिल
Answer: A
Explanation: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहने वाले 'अरोण्यक घोष' 22 वर्ष की उम्र में भारत के 95वें शतरंज ग्रैंडमास्टर (Chess Grandmaster) बने है। अरोण्यक FIDE द्वारा जारी रेटिंग में 2500 रेंटिंग के साथ यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले अराव देंग्ला 93वें एवं मयंक चक्रवर्ती 94वें ग्रैंडमास्टर बने है। भारत के पहले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आंनद है, वही महिला में पहली ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्मी है।
6) हॉल ही में किसे 9वें प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
A. डॉ रेखा बंसल
B. डॉ. प्रवीण सत्यनारायण
C. डॉ विनय विवेक शर्मा
D. डॉ सी.एच. श्रीनिवास राव
Answer: D
Explanation: भारतीय कृषि अनुसंस्थान संस्थान के वर्तमान निर्देशक एवं कुलपति डॉ सी.एच. श्रीनिवास राव को वर्ष 2024-25 के लिए 9वें प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा कृषि क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व काम के लिए किया गया है।
7) हॉल ही में 'रोम्यूअल वाडागनी' ने किस देश मे हुए राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है ?
A. नाइजिरिया
B. बेनिन
C. ग्वालेमाटा
D. सेनेगल
Answer: B
Explanation: अफ्रीकी देश बेनिन में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वहां के वित्त मंत्री 'रोम्यूअल वाडागनी' ने विपक्षी नेता पॉल हाउंकपे को हराकार राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने एतिहासिक जीत दर्ज करने हुए रिकार्ड 94 प्रतिशत वोट प्राप्त किया है। रोम्यूअल वाडागनी' ने पूर्व राष्ट्रपति पैट्रिक तैनोल का स्थान लिया है।
8) हॉल ही में किस राज्य में स्थित 'शेखा झील पक्षी अभयारण्य' को देश के 99वें 'रामसर स्थल' के रूप में शामिल किया गया है?
A. राजस्थान
B. मध्यप्रदेश
C. उत्तरप्रदेश
D. गुजरात
Answer: C
Explanation: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित 'शेखा झील पक्षी अभयारण्य' को देश के 99वें 'रामसर स्थल' के रूप में शामिल किया गया है, इसकी घोषणा पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा की गई है। यह उत्तर प्रदेश की 12वीं रामसर स्थल है, वहीं देश की 99वां रामसर स्थल है। रामसर साइट वह वेटलैंड (आर्द्रभूमि) है, जिसे रामसर कन्वेंशन (1971) के तहत मान्यता प्राप्त है। शेखा झील अभयारण्य 'मध्य एशियाई फ्लाईवें' का हिस्सा है, जो पक्षियों द्वारा उत्तरी प्रजनन स्थलों और दक्षिणी शीतकालीन क्षेत्रों के बीच यात्रा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
9) हॉल ही में किस वैश्विक संस्थान द्वारा 'पीपल एंड नेचर रिपोर्ट 2026' जारी की गई है?
A. WHO
B. UNESCO
C. IMF
D. UNO
Answer: B
Explanation: संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) द्वारा 'पीपल एंड नेचर रिपोर्ट 2026' जारी की गई है। इस रिपोर्ट में दुनिया भर के 2260 से अधिक संरक्षित स्थलों का व्यापक स्तर पर मूल्यांकन किया गया है। इस रिपोर्ट में आकलन के बाद पता चला कि 90 प्रतिशत से अधिक विश्व धरोहर स्थल गंभीर पर्यावरणीय दबाव और आक्रामक प्रजातियों के तनाव का सामना कर रहीं है।
10) हॉल ही में विश्व पृथ्वी दिवस 2026 (World Earth Day) कब मनाया गया है?
A. 19 अप्रैल
B. 20 अप्रैल
C. 21 अप्रैल
D. 22 अप्रैल
Answer: D
Explanation: वर्ष 1970 से प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस 2026 (World Earth Day) के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष दुनिया के 190 से अधिक देश 56वां पृथ्वी दिवस मना रहे है। इस साल के पृथ्वी दिवस की थीम ' Our Power, Our Planet' रखी गई है। इन दिन को भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा 'Keep the Planet Green, Keep the Energy Clean विषय पर जागरूकता अभियान के साथ बडें स्तर पर मना रहीं है।
Download 23 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi PDF
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply