22 August 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | MPPSC, MPESB, MP Police
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में खबरों मे रही, नई स्मार्ट दवा 'RK-251' किस पांरपरिक उपचार के विकल्प के तौर पर पेश की गई है?
A. मैनटॉक्स टेस्ट
B. कीमोथेरेपी
C. HOMA-IR Test
D. एलिसा टेस्ट
Answer: B
Explanation: IASST गुवाहाटी और IIT गुवाहाटी के शोधकर्ताओं द्वारा नई स्मार्ट दवा 'RK-251' को विकसित किया गया है। यह नई दवाई 'पारंपरिक कीमोथेरेपी के सुरक्षित और प्रभावी विकल्प के रूप में पेश की गई है। पारंपरिक कीमोथैरपी कैंसर कोशिकाओं के साथ स्वस्थ कोशिकाओं को भी नुकसान पहुचाता है।, लेकिन RK-251 केवल कैंसर कोशिकाओं के संपर्क में आने पर सक्रिय होती है, बाकी शरीर के यात्रा करते समय यह निष्क्रिय रहती है।
2) हॉल ही में 'दूरदर्शन' का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
A. संजय साजू
B. नवनीत कुमार सहगल
C. रीना सोनोवाल कौली
D. के.सतीश नंबूदरीपाद
Answer: C
Explanation: 1994 बैच के वरिष्ठ भारतीय सूचना सेवा (ISS) अधिकारी रीना सोनोवाल कौली 'दूरदर्शन' का नया महानिदेशक (Director General) नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस पद पर पूर्व DG के.सतीश नंबूदरीपाद का स्थान लिया है। रीना सोनोवाल वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थी। जिन्हें केंद्र सरकार द्वरा दूरदर्शन के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभालने के लिए उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया।
3) हॉल ही में 'सेमीकॉन इंडिया 2026'(SEMICON India ) की प्रदर्शनी का आयोजन कहां किया जाएगा?
A. मुंबई
B. नई दिल्ली
C. बेंगलुरू
D. हैदराबाद
Answer: B
Explanation: नई दिल्ली के यशोभूमि स्थित 'इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर- IICC में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के सेमीकॉन इंडिया 2026'(SEMICON India ) की प्रदर्शनी का आयोजन कहां किया जाएगा। यह सेमीकॉन इंडिया का 5वां संस्करण है, जिसका आयोजन 17 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस सेमीकंडक्टर प्रदर्शनी का आधिकारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इसका आयोजन भारत सरकार के 'भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा SEMI द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इस समिट का मुख्य थीम Silicon to Systems: Building the Ecosystem रखा गया है।
4) हॉल ही में केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने किस बीमरी को 'राष्ट्रीय प्राथमिकता' बनाने की घोषणा की है?
A. कैंसर
B. टी.बी.
C. डायबिटीज
D. अस्थमा
Answer: C
Explanation: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने 'RSSD' ग्रामीण आउटरीच कार्यक्रम में ग्रामीण भारत और युवाओं में तेजी से बढ़ रहे मधुमेह बीमारी के मामलें में रोकथाम के लिए डायबिटीज (मधुमेह) को 'राष्ट्रीय प्राथमिकता' (Naitonal Priority बनाने की घोषणा की है। इसके तहत देश की ग्रामीण आबादी में मधुमेह के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए RSSDI (Research Society for the Study of Diabetes in India) के डायबिटीज रूरल आउटरीच पोर्टल और VISHWAS (मधुमेह जागरूकता बीडियो लाइब्रेरी) का शुभांरभ किया है।
5) हॉल ही में वरिष्ठ IFS अधिकारी 'अजय ए. कुमार' को किस देश में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है?
A. बहरीन
B. इराक
C. सऊदी अरब
D. बेनेजुएला
Answer: B
Explanation: विदेश मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 2001 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी और वरिष्ठ राजनायिक अजय ए. कुमार को इराक में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। यह पद संभालने से पूर्व अजय विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे। अजय ए. कुमार निवर्तमान राजदूत सौमेंद्र बागची का स्थान लेंगे, जिन्हें स्विट्जरलैंड मे भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।
6) हॉल ही में किस सरकार द्वारा तीसरी संतान के जन्म पर महिला कर्मचारी को 365 दिन का मातृत्व अवकाश प्रदान करने की घोषणा की है?
A. मध्यप्रदेश
B. राजस्थान
C. कर्नाटक
D. तमिलनाडु
Answer: D
Explanation: तमिलनाडु सरकार ने राज्य में तीसरी संतान के जन्म पर महिला कर्मचारी को 365 दिन का मातृत्व अवकाश Maternity Leave) प्रदान करने की घोषणा की है। तमिलनाडु सरकार ने केंद्रीय मातृत्व लाभ अधिनियम 1961 के दो बच्चों तक मिलने वाले मातृत्व अवकाश को विस्तारित किया है। इससे पहले केवल दो जीवित बच्चों पर ही इससे पहले केवल दो जीवित बच्चों पर ही 365 दिन का मातृत्व अवकाश Maternity Leave) प्रदान किया जाता था।
7) हॉल ही में किस संस्था द्वारा 'AppCoMS 2.0' अपील और शिकायत पोर्टल लॉन्च किया गया है?
A. भारतीय रिज़र्व बैंक
B. केंद्रीय सूचना अयोग
C. नीति आयोग
D. वित्त आयोग
Answer: B
Explanation: केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के मुख्य सूचना आयुक्त श्री राज कुमार गोयल द्वारा AppCoMS 2.0' नामक अपील और शिकायत पोर्टल लॉन्य किया गया है। इस नवीन पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत दाखिल की जाने वाली द्वितीय अपीलों और शिकायतों की ऑनलाइन ट्रैकिंग, फाइलिंग और निस्तारण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जबावदेह बनाना है।
8) हॉल ही में 'मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर' किस देश के नए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए है?
A. मालदीव
B. म्यांमार
C. बांग्लादेश
D. पाकिस्तान
Answer: C
Explanation: बांग्लादेश में हुए राष्ट्रपति के चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के वरिष्ठ नेता 'मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर' को बांग्लादेश की संसद ने देश का 23वां राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया है। उन्होंने इस चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी ओली अहमद को हराकर जीता है। बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हुआ था।
9) हॉल ही में भारत का पहला AI पेमेंट फाउंडेशन मॉडल 'वल्कन' (Vulcan) किस पेमेंट गेटवे प्लेटफॉर्म द्वारा लॉन्च किया गया है?
A. Google Pay
B. Patym
C. Phone Pay
D. Razorpay
Answer: D
Explanation: भारत की प्रमुख ऑनलाइन पेमेंट गेटवे 'रेज़रपे' (Razorpay) द्वारा भारत का पहला ट्रांसफार्मर AI पेमेंट फाउंडेशन मॉडल 'वल्कन' (Vulcan) लॉन्च किया गया है। यह मॉडल विशेष रूप से डिजिटल पेमेंट्स और फिनटेक सेक्टर के लिए डिजाइन किया गया है। इस डिजिटल पेमेंट मॉडल को 'रेज़रपे' द्वारा NVIDIA और अमेज़न बेव सर्विसेज (AWS) के सहयोग से विकसित किया गया है।
10) हॉल ही में भारत-नेपाल की सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढॉचें पर 14वीं केंद्रीय संयुक्त कार्य समूह (JWG) बैठक कहां आयोजित की गई?
A. देहरादून
B. काठमांडू
C. नई दिल्ली
D. पोखरा
Answer: A
Explanation: भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन, सुरक्षा और बुनियादी ढॉचे पर दो दिवसीय केंद्रीय संयुक्त कार्य समूह (JWG) बैठक 20 और 21 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित हई। इस बैठक में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पौसुमी बसु ने किया। इस कार्य समूह बैठक में, एकीकृत जॉच चौकियां, सीमावर्ती सड़क और रेलवे नेटवर्क के प्रभावी उपयोग और विस्तार पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया गया है। 13वीं कार्य समूह की बैठक नेपाल के पोखरा में आयोजित हुई थी।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply