21 August 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | MPPSC, MPESB, MP Police
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस राज्य की तामिरभरणी नदी को कानूनी व्यक्ति (Legal Entity) का दर्जा मिला है?
A. मध्यप्रदेश
B. राजस्थान
C. कर्नाटक
D. तमिलनाडु
Answer: D
Explanation: मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने तमिलनाडु की तामिरभरणी नदी को ' कानूनी व्यक्ति (Legal Entity) का दर्जा प्रदान किया है। तामिरभरणी (पोरुनई) तमिलनाडु की एकमात्र बारहमासी नदी है, जो पूरी तरह राज्य के भीतर बहती है। इस नदी के तटों पर होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों और शवदाह के बाद भारी मात्रा मे फेके जाने वाले गंदगी के कारण यह अत्यधिक प्रदूषण का सामना कर पड़ रहा था, जिसे कोर्ट ने इस फैसले के बाद इन सब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।
2) हॉल ही में 'हकाइंडे हिचिलेमा' किस अफ्रीकी देश के नए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए है?
A. जांबिया
B. कोलंबिया
C. केन्या
D. नाइजीरिया
Answer: A
Explanation: अफ्रीकी देश जांबिया के राष्ट्रपति और यूनाइटेड पार्टी फॉर नेशनल डेवलपमेंट के नेता 'हकाइंडे हिचिलेमा' (Hakainde Hichilema) दूसरे कार्यकाल के फिर से निर्वाचित हुए है। उन्होंने देश में हुए आम चुनावों में 61.4 प्रतिशत मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और विपक्ष के नेता ब्रायन मुंडुबिले को हरा दिया है। हकाइंडे हिचिलेमा वर्ष 2021 से जांबिया के राष्ट्रपति के रूप में पद संभाल रहे है।
3) हॉल ही में भारत ने किस देश के साथ रक्षा उपकरणों का संयुक्त उत्पादन करने वाला रक्षा सहयोग समझौता किया है?
A. इज़राइल
B. अमेरिका
C. आर्मेनिया
D. ऑस्ट्रेलिया
Answer: C
Explanation: भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने अपनी दो दिवसीय आर्मेनिया यात्रा के दौरान, आर्मेनिया की राजधीन येरेवन में रक्षा उपकरणों का संयुक्त उत्पादन और अनुसंधान सहयोग समझौता हस्ताक्षर किया है। इस दौरान आर्मेनिया के रक्षा मंत्री सुरेन पापिक्यान और हाई-टेक उद्योग मंत्री डेविट तादेवास्यान ने दिपक्षीय बैठक में भाग लिया है। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य नवाचार, रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देना है। अर्मेनिया पूर्व में भारत से पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट, आकाश एयर डिफेंस सिस्टम, स्वाति वेपन लोकेटिंग रडार और ATAGS तोपे खरीद चुका है।
4) हॉल ही में 'टेस्ट क्रिकेट इतिहास मे 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने है?
A. शुभमन गिल
B. ऋषभ पंत
C. यशस्वी जयसवाल
D. रोहित शर्मा
Answer: B
Explanation: भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट इतिहास मे 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन है। उन्होंने यह कारनामा श्रीलंका के खिलाफ खेले गए गॉल टेस्ट मैंच की दूसरी पारी में किया। ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्कों का आंकडा छूने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए है। इनके पहले टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकार्ड वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा (91-91 छक्के) का नाम दर्ज है।
5) हॉल ही में किस देश की एयरोस्पेस कंपनी GE Aerospace से 'S400 लैब अप्रूवल' पाने वाली MIDHANI पहली भारतीय कंपनी बनी है?
A. रूस
B. फ्रांस
C. अमेरिका
D. इज़राइल
Answer: C
Explanation: अमेरिका की दिग्गज डिफेंस और एयरोस्पेस कंपनी GE Aerospace से 'S400 लैब अप्रूवल' पाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम 'मिश्र धातु निमग लिमिटेड' (MIDHANI) पहली भारतीय कंपनी है। GE- S400 एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रयोगशाला प्रमाणन मानक है, जो एयरोस्पेस ग्रेड धातु सामग्रियों के परीक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण की क्षमता को प्रमाणित करता है। इस लैब अप्रूवल के बाद MIDHANI अब वैश्विक एयरोस्पेस मूल उपकरण निर्माताओं (OEMS) के लिए एक विश्वसनीय आपूर्ति भागीदार के रूप मे उभरा है।
6) हॉल ही में किस देश में शांति मिशन के लिए 210 भारतीय पीसकीपर्स को UN Medal से सम्मानित किया गया है?
A. सीरिया
B. DR कांगो
C. दक्षिण सूडान
D. फिलिस्तीन
Answer: C
Explanation: संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत दक्षिण सूडान में तैनात 210 भारतीय सेना के जवानों (पीसकीपर्स) को उनकी समर्पित और उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित UN Medal से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के अंतर्गत जुबा में प्रदान किया गया है। भारत दुनिया भर के संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में वर्दीधारी कर्मियों को भेजने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है।
7) हॉल ही में किस संस्थान द्वारा ग्रामीण इनोवेशन के लिए 'RSVC-AMRIT' प्लेटफार्म लॉन्च किया गया है?
A. CSIR
B. NABARD
C. कृषि मंत्रालय
D. नीति आयोग
Answer: B
Explanation: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) द्वारा ग्रामीण इनोवेशन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देने के लिए 'RSVC-AMRIT' प्लेटफार्म लॉन्च किया गया है। नबार्ड ने इसे प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय (OPSA) के सहयोग से शुरू किया गया। इस 'RSVC-AMRIT' प्लेटफार्म को भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद द्वारा शुभारंभ किया गया है। इस पहल में AMRIT का पूर्ण अर्थ - Accelerated Medium for Rural Innovation and Technologies है। यह पहल कृषि, नवीकरणीय उर्जा, ग्रामीण उद्यम और नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में तकनीकी समाधान उपलब्ध कराएगा।
8) हॉल ही में 'अपराजिता- परांग ला 2026' मिशन को किसने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है?
A. नरेंद्र मोदी
B. अमित शाह
C. राजनाथ सिंह
D. अश्विनी वैष्णव
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की 28 बालिकाओं को 'अपराजिता- परांग ला 2026' मिशन' के तहत आयोजित ऑल इंडिया गर्ल्स हाई अल्टीट्यूड लॉन्ग ट्रेक मिशन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। परांग ला दर्रा, लगभग 5578 मीटर की ऊंचाई में स्थित एक हिमालयी दर्रा है, जो हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी को लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र से जोड़ता है। प्राचीन काल में यह दर्रा भारत और तिब्बत के बीच एक प्रमुख व्यापारिक मार्ग के रूप में उपयोग होता था।
9) हॉल ही में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2026 में किसे 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' प्रदान किया गया है?
A. शुभमन गिल
B. मनप्रीत सिंह
C. मीराबाई चानू
D. किसी को नहीं
Answer: D
Explanation: भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित खेल सम्मान नेशनल स्पोर्ट्स अर्वाड्स (राष्ट्रीय खेल पुरस्कार) प्रदान किए गए है, लेकिन इस वर्ष किसी भी खिलाड़ी को 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' प्रदान नहीं किया गया, यह निर्णय पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली समिति और खेल मंत्रालय के मूल्यांकन के बाद लिया गया हे, इससे पहले वर्ष 2014 में भी खेल रत्न पुरस्कार किसी खिलाड़ी को नहीं दिया गया था। इस बार के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में कुल 17 खिलाडि़यों को अर्जुन अवार्ड प्रदान किया गया है। साथ ही धर्मेद्र सिंह यादव को बॉक्सिंग के लिए और बीरेंद्र कुमार को कुश्ती के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार लाइफटाइम की कटेगरी में प्रदान किया गया, वहीं परवीर सिंह (एथलेटिक्स), छोटे लाल यादव (बॉक्सिंग) और नेहा नंदकुमार चव्हाण (शूटिंग) के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित कटेगरी) के लिए प्रदान किया गया।
10) हॉल ही में 'उदार शक्ति 2026' हवाई युद्ध अभ्यास भारत और किस देश की वायुसेना के बीच आयोजित किया गया?
A. थाईलैंड
B. श्रीलंका
C. ऑस्ट्रेलिया
D. मलेशिया
Answer: D
Explanation: भारत और मलेशिया की वायुसेना के बीच द्विपक्षीय हवाई युद्ध अभ्यास' उदार शक्ति 2026 आयोजित किया गया। यह 5 दिवसीय सैन्य अभ्यास मलेशिया के सुबांग एयर बेस में 10 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित किया गया। इस अभ्यास में भारत की तरफ से नं. 101 स्क्वाड्रन से 4 राफेल लड़ाकू विमान, भारी रसद सहायता के लिए 2 C-17 Globemaster परिवहन विमान शामिल हुए, वहीं रॉयल मलेशियन वायुसेना की ओर से Su-30MKH लडाकू विमान, A400M सैन्य परिवहन विमान और F/A-18D हॉर्नेट जेट शामिल हुए। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देश की वायुसेनाओं के बीच सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का अदान-प्रदान करना, अनुभव साझा करना और अंतर-संचालनीयता मजबूत करना।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply